राजीव गाँधी स्मारक वह क्षेत्र है जहाँ भूतपूर्व प्रधानमन्त्री राजीव गाँधी की मानव बम द्वारा 21 मई 1991 को हत्या कर दी गई थी। तमिलनाडु सरकार ने इस क्षेत्र को स्मारक में बदल दिया है। स्मारक को केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित किया गया था। डा0 एपीजे अब्दुल कलाम ने इसे राष्ट्र को समर्पित किया।
स्मारक में एक ऊँचे चबूतरे पर राजीव गाँधी की गुलाबी ग्रेनाइट से बनी प्रतिमा है। विस्फोट के स्थल पर सात ग्रनाइट के स्तम्भ हैं जो धर्म, न्याय, सत्य, त्याग, समृद्धि, विज्ञान और शान्ति के प्रतीक हैं। ये भारत की सात पवित्र नदियों गंगा, यमुना, सिन्धु, नर्मदा, कावेरी, ब्रह्मपुत्र और कावेरी का भी प्रतीक हैं।
स्लेटी ग्रेनाइट से बनी दीवर पर रिलीफ वर्क प्राचीनकाल से आज तक के भारतीय सभ्यता को दर्शाता है।