नारगोल एक छोटा सा शहर है और राष्ट्रीय राजमार्ग-8 से लगभग 30कि.मी. दूर गुजरात के वालासार जि़ले में स्थित एक शांत समुद्रतट है। हालांकि, नारगोल समुद्रीतट पर समुद्री कछुए की एक बड़ी आबादी है, फिर भी इस समुद्र के चारों ओर लगे कैसुरिना के पेड़ इस जगह को अधिक आकर्षक बनाते हैं। सड़क व रेलमार्ग दोनों से भली प्रकार जुड़े इस शहर में एक अगियारी/अग्नि मंदिर और स्वामी नारायण मंदिर है जहाँ आसपास के गाँवों से पारसी और मुंबई से लोग आते रहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications