Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» ताजपुर

ताजपुर पर्यटन - समुद्र का किनारा

4

कामना कीजिए कि आपको एक ऐसी शांत जगह मिल जाए जहाँ आप अपनी आत्मा से मिल सके और एक पास ही में एक निजी समुद्रतट हो। पश्चिम बंगाल में राज्य की राजधानी कोलकाता से कुछ ही दूर स्थित ताजपुर ऐसे ही एकांत प्राकृतिक स्थानों में से एक है।

समुद्रतट

ताजपुर समुद्रतट के बारे में कई अजीब तथ्य हैं जो पर्यटकों को अद्भुत अनुभव प्रदान करते हैं। अधिकतर समुद्रतटों के सामान्य अर्धचंद्राकार पैटर्न के बिल्कुल विपरीत ताजपुर समुद्रतट उल्टे अर्धचंद्राकार में है जो क्षितिज और समुद्र का बहुत ही सुंदर दृश्य प्रस्तुत करता है। यह समुद्रतट जंगलों से घिरा हुआ है जो प्रकृति की सुंदरता को बढ़ा देते हैं। रेत में रहने वाले और छिपे हुए हज़ारों लाल केंकड़ों के कारण इस समुद्रतट रंग गहरा लाल है। समुद्रतट से 1कि.मी. नीचे एक सुंदर लैगून है जो इस क्षेत्र के मछुआरों के जीवन की झलक प्रदान करता है।

प्रकृति शिविर

ताजपुर में ताजपुर प्रकृति शिविर समुद्रतट के सामने एक लक्ज़री संपत्ति है। यह पर्यटकों को बड़े उद्यान, समुद्रतट के सामने झूलें, सबसे अच्छा खाना और ड्रिंक्स तथा एक यादगार दोपहर का अनुभव प्रदान करता है। इस जगह के चारों ओर कैसुरिना और नीलगिरी के पेड़ हैं जो आपको समुद्रतट पर नंगे पैर घूमने पर मन में आनंद भर देने का वादा करते हैं।

रोमांचक खेल

खासकर बच्चों के लिए ताजपुर में सस्ते और किफायती रोमांचक खेल उपलब्ध हैं, जैसे- पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग, बनाना राइड और रॉक क्लाइंबिंग। यह बीच दलालों से भरा है जो आपके पास भी आ सकते हैं। विशेषकर यदि आप स्थानीय निवासी नहीं हैं तो ध्यान रखें कि वे आपको अनावश्यक परेशान न करें।

कैसे पहुँचे ताजपुर

ताजपुर सड़क, रेल और हवाईमार्ग से भली प्रकार जुड़ा है।

ताजपुर का मौसम

ताजपुर की जलवायु गर्म और नमी वाली होती है।

ताजपुर आने का सबसे अच्छा समय

ताजपुर आने का सबसे अच्छा समय सर्दियों में होता है।

 

ताजपुर इसलिए है प्रसिद्ध

ताजपुर मौसम

घूमने का सही मौसम ताजपुर

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें ताजपुर

  • सड़क मार्ग
    राष्ट्रीय राजमार्ग 6 ताजपुर को राज्य की राजधानी से जोड़ता है जो यहाँ से लगभग 104कि.मी. दूर है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    कोलकाता रेलवे स्टेशन(हावड़ा) ताजपुर से 104कि.मी. दूर है और इसे राज्य और देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    ताजपुर कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्र अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से जुड़ा है जो इसे देश और दुनिया के बाकी स्थानों से जोड़ता है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
10 Mar,Tue
Return On
11 Mar,Wed
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
10 Mar,Tue
Check Out
11 Mar,Wed
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
10 Mar,Tue
Return On
11 Mar,Wed