सेला पास से तवांग की ओर 21 किमी आगे जाने पर वीर योद्धा जसवंत सिंह का घर पड़ता है। मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित इस सैनिक ने चीनी सिपाहियों के विरुद्ध युद्ध में अपनी जान की कुर्बानी दी थी। 1962 में भारत-चीन युद्ध में लगातार 72 घंटे लड़ कर उन्होंने साहस और शौर्य का बेजोड़ परिचय दिया था। जसवंत घर का रख-रखाव काफी अच्छे से किया गया है, ताकि यहां आने वाले पर्यटक इस जांबाज सिपाही को श्रद्धांजली अर्पित कर सकें।



Click it and Unblock the Notifications