अगर धरती पर कहीं स्वर्ग है, तो वह सेला माउंटेन पास है। यहां की सुंदरता को देखकर पर्यटक मंत्रमुग्ध हुए बिना नहीं रह सकते हैं। ठंड के मौसम में सेला पर्वत श्रृंखला पर बर्फ की सफेद चादर बिछ जाती है। यह शानदार नजारा आंखों को सुकून पहुंचाने वाला होता है। साल के अधिकतर समय यह जगह बर्फ से ढंका होता है।
हिमालय पर्वत श्रृंखला के इस पूर्वी हिस्से का बौद्ध धर्म में खास महत्व है। ऐसा माना जाता है कि सेला पास और आसपास में करीब 101 झील है और इनमें से हर एक झील का बौद्ध समुदाय में विशेष धार्मिक महत्व है। चूंकि ठंड में सेला पास में भारी बर्फबारी नहीं होती है, इसलिए यह पूरे साल खुला रहता है। हालांकि कभी-कभार जमीन के खिसकने के कारण इसे अस्थाई तौर पर बंद कर दिया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications