मेघामलाई पहाड़ी, थेनी से 70 किमी. की दूरी पर पश्चिमी घाट पर स्थित है। यह समुद्र स्तर से 500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह स्थान समृद्ध जीवों और वनस्पतियों से घिरा है। यहां लगभग 100 से ज्यादा पक्षियों की प्रजातियां पाई जाती है। पक्षी प्रेमियों के लिए यह स्थान बेहद खास है।
तमिलनाडु सरकार ने यहां पक्षियों की विविधता को देखते हुए एक पक्षी अभयारण्य की स्थापना की है। मेघामलाई पहाड़ी पर कई प्रकार के जानवर, सरीसृप और तितलियां पाई जाती है। आप यहां आकर लिओपार्ड टाइगर, वाइल्ड वोअर, नीलगिरि तहर, पॉरक्यूपिन, फ्लाइंग गिलहरी, स्पॉटेड हिरन आदि देख सकते है।
इस स्थान को यहां स्थित टी गार्डन के कारण भी जाना जाता है। यहां इलायची के बाग भी है। लेकिन यहां का अधिकाश: भाग घने जंगलों से घिरा हुआ है। काली मिर्च और दालचीनी के बाग भी यहां बहुतायत में पाएं जाते है। मेघामलाई पहाड़ी को हाई वे मांउनटेन के नाम से भी जाना जाता है। यह स्थान, आसपास के इलाकों का सुंदर दृश्य प्रदान करता है। यहां सुरूली झरना भी पास में स्थित है।



Click it and Unblock the Notifications