कर्मणा नदी त्रिवेंद्रम से बहती है। यह नदी अगस्थ्यार्कूदम चोटी से निकली है। यह चोटी पश्चिमी घाट के दक्षिणी सिरे पर स्थित है। पनथुरा क्षेत्र में कोवलम के पास पश्चिम की ओर 68 किमी की दूरी के दायरे में फैलने के बाद यह नदी अरब सागर में गिरती है। यह नदी त्रिवेंद्रम शहर के उपनगर, कर्मणा के नाम पर है, जहां से यह घूमते हुए बहती है।
हालाँकि कर्मणा नदी का बहाव अन्य नदियों की तुलना में धीमा है, तब भी इस पर दो बांध निर्मित हैं। ये बांध पेप्परा बांध और अरुविक्कारा बांध हैं, जिनका निर्माण विभिन्न प्रयोजनों के लिए हुआ है। पेप्परा बांध नदी के ऊपर बनाया गया है और इसका प्रयोग सिर्फ सिंचाई के लिये ही किया जाता है। अरुविक्करा बांध खपत के लिए त्रिवेंद्रम को जल आपूर्ति देता है। अरुविक्करा बांध सिंचाई के लिए भी बनाया गया है। नदी के ऊपर कई पुल भी हैं।
कर्मणा नदी के तट पर चल कर वहां के दृश्यों का आनंद लें।



Click it and Unblock the Notifications