पचइअम्मा कोविल या पचइअम्मा कोइल तिरुवन्नमलई के बाहरी इलाके में स्थित एक प्राचीन मंदिर है। यह मंदिर कम से कम 1000 साल पुराना माना जाता है, हालांकि, इसकी वर्तमान संरचना केवल 120 साल पुरानी है।भगवान शिव की पत्नी, देवी पार्वती को इस मंदिर में पचइअम्मा के रूप पूजा जाता है।
देवी के इस रूप का निर्माण दुनिया में शांति और मतैक्य बनाने के लिए हुआ माना जाता है।यह मंदिर उस जगह के रूप में भी माना जाता है जहाँ श्री रमण महर्षि ने 6 महीनों के लिए शरण ली थी जब 1905 में तिरुवन्नमलई में प्लेग फैला था। वीरूपक्ष गुफा से इस मंदिर में स्थानांतरित होने के बाद महर्षि संक्रमण से बच गए थे।
प्रदक्षिणा करने वाले या संतों द्वारा अपनाए गए पवित्र मार्ग पर चलने वाले लोग इस मंदिर में आते हैं। यह मंदिर भीतरी मार्ग पर है और बाहरी मार्ग पर चलते हुए आप यहाँ तक नहीं पहुँच सकते हैं। वीरूपक्ष गुफा में वापिस चले जाने पर महर्षि तेल स्नान के लिए इस मंदिर में नियमित रूप से आने लगे थे।



Click it and Unblock the Notifications