कुलसेकरपट्टिनम मुतरम्मन मंदिर, सड़क मार्ग द्वारा कन्याकुमारी से 65 किमी तथा तिरुचेंदूर से 20 किमी की दूर पर स्थित है। यह मंदिर लगभग 150 साल पुराना है, और 10 दिनों के लिए मनाया जाने वाला दशहरा का त्योहार सबसे लोकप्रिय त्योहार है। साल के इस समय में हजारों श्रद्धालु मंदिर के दर्शन करने आते हैं। त्योहार के दौरान कई लोक नर्तक तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों से मंदिर में अपनी कला का प्रदर्शन करने आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications