नव तिरुपति मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित 9 मंदिर हैं जो तामिरभरणि नदी के दोनों किनारों पर स्थित हैं। ये मंदिर 108 दिव्य देशमों के बीच बहुत महत्वपूर्ण हैं। इन 9 मंदिरों के लिए यात्रा श्री वैकुंटम में शुरु होकर अल्वरतिरूनगरी में समाप्त होती है। इन नौ मंदिरों के नाम हैं: श्री वैकुंटम, तिरुवरगुणमंगई, तिरुपुलिंकुड़ी, इरेत्ताई तिरुपति, तुलाईवेल्लि मंगलम, तिरुकुलंदाई, तेन तिरुपेराई, तुरुकोलूरु-वित्तमानिधि, और अल्वरतिरूनगरी-नमालवर हैं। हाल ही में टीवीएस कंपनी नें मंदिर के नवीकरण के लिए बहुत बड़ी राशि दी है जिसके कारण इस मंदिर को एक नया रुप प्रदान हुआ है।



Click it and Unblock the Notifications