Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बैंगलोर से मैसूर की 1 Day बजट फ्रेंडली ट्रिप : जाने कैसे सिर्फ 1,000 रुपये में घूमे पूरा शहर!

बैंगलोर से मैसूर की 1 Day बजट फ्रेंडली ट्रिप : जाने कैसे सिर्फ 1,000 रुपये में घूमे पूरा शहर!

कभी समय तो कभी बजट की कमी की वजह से ना जाने कितनी बार हम अपनी ट्रिप्स को कैंसिल कर देते हैं। बैंगलोर से कुछ दूरी पर ही मौजूद है मैसूर, जिसकी शान-ओ-शौकत के बारे में क्या ही कहने। लेकिन समय के साथ-साथ बजट भी आड़े आ रही है तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है।

Mysore palace 2

हम आपको कम समय में बैंगलोर से मैसूर की बजट फ्रेंडली ट्रिप के बारे में बताने जा रहे हैं। बैंगलोर से मैसूर की सिर्फ 1 दिन की ट्रिप को कैसे पूरी की जा सकती है जिसमें आपका खर्चा भी कम हो और मैसूर के प्रमुख पर्यटन स्थलों को भी देख सकें।

बैंगलोर से मैसूर की 1 दिन की ट्रिप सिर्फ ₹1,000 में :

  • बैंगलोर से मैसूर की Early Morning ट्रेन ले सकते हैं। इसका टिकट करीब ₹95 का होगा। Early Morning ट्रेन लेने के दो फायदे हैं। पहला टिकट का मूल्य कम होगा और दूसरा आपको मैसूर में घूमने के लिए ज्यादा समय मिल जाएगा।
  • मैसूर में घूमने के लिए किराए पर बाईक ले। यहां कई बाईक रेंटल सर्विसेज मिल जाएंगे, जो एक दिन में अधिकतम 150 किमी तक की दूरी के लिए किराए पर बाईक व स्कूटी देते हैं। इसके लिए वे सिर्फ ₹400 ही किराया लेते हैं।
  • अपनी बाईक/स्कूटी में लगभग ₹200 का पेट्रोल डलवा लें। बस अब आपकी सवारी मैसूर की सड़कों पर निकलने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
  • मैसूर में अपने सफर की शुरुआत सेंट फिलोमिना चर्च से करें। इस चर्च में कोई एंट्री फीस नहीं लगती है। 1933 में इस चर्च की आधारशिला रखी गयी थी और साल 1941 में यह चर्च बनकर तैयार हुआ था।
  • इसके बाद आगे बढ़े और मैसूर के शाही परिवार के खानदानी चामुंडेश्वरी माता के मंदिर में दर्शन करने चामुंडी हिल पहुंचे। यहां पार्किंग फीस ₹10 देनी पड़ेगी। इस मंदिर में ही आपको काले रंग के पत्थर से बनी नंदी की मूर्ति दिखेगी जो भारत में नंदी के सबसे विशाल मूर्तियों में से एक है।
Nandi
  • चामुंडी से बाहर निकलकर समय बर्बाद ना करते हुए सीधे पहुंचे मैसूर पैलेस। मैसूर आए और पैलेस देखे बिना लौट गये, ऐसा भला कैसे हो सकता है।
  • मैसूर पैलेस में एंट्री फीस ₹100 देनी होगी। पैलेस घूमने के लिए आपको और कहीं कुछ भी नहीं किराया या एंट्री फीस नहीं देना होगा। मैसूर पैलेस द्रविड़ और रोमन स्थापत्य कला का अद्भुत संगम है। खास त्योहारों के समय इस पैलेस को बिजली के बल्ब से जगमगा दिया जाता है। उस समय यहां लगभग 97,000 बिजली के छोटे-बड़े बल्ब जलाए जाते हैं।
  • मैसूर पैलेस से बाहर निकलकर आप चाहे तो चिड़ियाघर जा सकते हैं। चिड़ियाघर की एंट्री फीस भी ₹100 ही है। इस चिड़ियाघर में कई तरह के जानवरों को रखा गया है।
  • मैसूर चिड़ियाघर में करंजी झील भी है, जिसमें काफी संख्या में प्रवासी पक्षी भी आते रहते हैं। इसके अलावा यहां जैविक उद्यान भी है जहां पेड़ों की 80 से ज्यादा प्रजातियां हैं।
  • आखिर में अगर आपके पास समय बचता है तो मैसूर के वृंदावन गार्डन में भी घूम कर आएं। इस गार्डन की एंट्री फीस ₹50 है।
  • इसके बाद रात की आखिरी ट्रेन पकड़कर वापस बैंगलोर लौट आएं जिसका किराया ₹95 से ₹150 के बीच हो सकता है।
Church mysore

घूमने के दौरान बीच में रुककर कहीं मैसूर के फेमस व्यंजन केसरी भार, मैसूर पाक, मैसूर बोंडा, मैसूर डोसा या खुद को तरोताजा करने के लिए फिल्टर कॉफी का स्वाद लेना मत भूलिए।

बता दें, यहां बताया गया किराया और खर्च केवल अंदाजा मात्र है। इन किरायों या बैंगलोर से मैसूर के 1 दिन के ट्रिप में खर्च इससे ज्यादा भी हो सकता है। हमारा उद्देश्य मैसूर में एक दिन में घूमने की जगहों के बारे में सिर्फ आइडिया देना है।

More News

    Read more about: travel bangalore mysore karnataka
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+