Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »चिलचिलाती धूप से बचने के लिए सैर करें नार्थ इंडिया की 10 ठंडी वादियों की

चिलचिलाती धूप से बचने के लिए सैर करें नार्थ इंडिया की 10 ठंडी वादियों की

By Staff

चिलचिलाती गर्मी और सूरज की तपन यह सोचते ही गर्मियों के सीज़न से डर लगने लगता है। लेकिन इस बार की गर्मियों को टाटा बाये बाए कहने का समय आ गया है।
ज़रा सोचो तो दोस्तों मई, जून की गर्मियों में अगर आप ठंडी ठंडी वादियों में बैठे हों और चारों ओर से मदमस्त करने वाली हवा आपको छू रही हो। यह एक ख्वाब सा लगता है कि मई जून की गर्मियों में ठंडी हवाएँ।

तो दोस्तों क्यों न इस बार मई जून की छुट्टियों में आप अपनी फैमिली के साथ निकल पढ़ें रोमांचक सैर पर। जहाँ बर्फीली घाटियां, हरे-भरे वृक्ष और उन वृक्ष से ठंडी ठंडी हवाएँ हों। तो ऐसी गर्मियां किसे ना पसंद आएँगी।
तो चलिए जानते हैं कि इस बार मई जून की छुट्टियों में आप अपनी फैमिली के साथ कहाँ कहाँ जा सकते हैं।
मुफ्त कूपन्स: जल्दी कीजिये गोआइबीबो की ओर से सभी कूपन्स मुफ्त

पहलगाम बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है

पहलगाम बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है

पहलगाम जम्मू और कश्मीर का एक खूबसूरत जिला है जहाँ की हसीन वादियां बे मिसाल हैं। यहाँ आकर आप अनेकों अद्भुत दृश्यों का नज़ारा कर सकते हैं। कहा जाता है कि इंसान एक बार यहाँ आकर तरोताज़ा हो जाता है। जैसे यहाँ की हरियाली और वातावरण सारी थकान ही हर लेती हो।
Photo Courtesy:Vinayaraj

गुलमर्ग फूलों की वादी

गुलमर्ग फूलों की वादी

गुलमर्ग जम्मू कश्मीर का बेहद खूबसूरत और आदर्श पर्यटन स्थल है। इन गर्मियों की छुट्टियों में आप यहाँ आकर बेहद खूबसूरत यादें पा सकते हैं। गुलमर्ग अपने दो खूबसूरत आकर्षण के कारण जाना जाता है। पहला ऑटर सर्कल वाक और दूसरा निंगली नल्लाह। यहाँ बर्फ के साथ साथ ट्रेकिंग स्कीइंग का भरपूर आंनद उठा सकते हैं।
Photo Courtesy:Skywayman9

नैनीताल झीलों का शहर

नैनीताल झीलों का शहर

इस वेकेशन आप नैनीताल की दिलचस्प वादियों की सैर कर सकते हैं। नैनीताल में झीलों की भरमार है इसलिए इसे झीलों का शहर भी कहा जाता है। यहाँ की झीलों की खूबसूरती बे मिसाल है, जहाँ आप घंटों तक बैठकर इसके रंगीन दृश्यों का लुफ्त उठाते रहेंगे। साथ ही इसमें बोटिंग का भी अच्छा खासा आंनद है।
Photo Courtesy:Aman Arora

मनाली रोमांटिक वादियां

मनाली रोमांटिक वादियां

मनाली किसी भी पर्यटक की पहली पसंद के रूप में सामने आता है। जहाँ हर साल हज़ारों सैलानी इसकी ओर रुख करते हैं। यहाँ की हसीं वादियां, खुला आसमान, कल कल बहती नदी, और संगीतमय शोर करते झरने आपकी इस सैर में चार चाँद लगा देंगे। दूर तक फैली बर्फीली वादियां मानो ऐसी प्रतीत होंगी जैसे रुई आसमान से बरस रही हो।
Photo Courtesy:Miya.m

माउंट आबू हसीन वादियों की धरोहर

माउंट आबू हसीन वादियों की धरोहर

माउंट आबू राजस्थान का बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। जो राजस्थान वासियों को सूर्य की चमक से राहत पहुंचाता है। जहाँ हर साल सैलानियों का ताँता लगा रहता है। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता, हरे-भरे झरने, झीलें, वास्तुशिल्प कला, कलात्मक शैली आपको दीवाना बना देगी।
Photo Courtesy:Amitrochates

जम्मू एंड कश्मीर

जम्मू एंड कश्मीर

'हुस्न पहाड़ों का क्या कहना कि बारों महीने यहाँ मौसम जाड़ों का' आपने यह गीत तो सुना ही होगा। जी हाँ दोस्तों जम्मू कश्मीर कुछ ऐसा ही है जिसकी जितनी भी तारीफ़ की जाए वो कम ही लगती है। यहाँ की हसीन वादियां इतनी खूबसूरत हैं कि सैलानी यहाँ आने को बैचेन रहते हैं। तो मौका अच्छा है इन गर्मियों के मौसम में निकल पड़िये जम्मू कश्मीर की दिलकश वादियों की सैर को।
Photo Courtesy:namita_kumar

लेह वास्तुकला का अद्भुत उदाहरण

लेह वास्तुकला का अद्भुत उदाहरण

लेह न सिर्फ अपनी खूबसूरत वादियों के कारण पर्यटकों को अपनी ओर लुभाता है बल्कि बौध्द मंदिर, ऐतिहासिक मस्जिद, झील और आकर्षक दृश्यों के लिए भी जाना जाता है। लेह आकर आप यहाँ की खूबसूरती का जी भर कर लुफ्त उठाने के साथ साथ ढ़ेर साड़ी शॉपिंग भी कर सकते हैं। लेह की सांस्कृतिक से जुड़ीं तिब्बती गहने, ऊनी कपड़े और हाथ से या मशीन से बुने कालीन आदि को खरीद सकते हैं।
Photo Courtesy:Rinchentundup

शिमला हिल स्टेशनों की रानी

शिमला हिल स्टेशनों की रानी

हिमाचल प्रदेश का बेहद खूबसूरत और आकर्षण स्थलों में से एक है शिमला। जहाँ आप गर्मियों की छुट्टियों का जी भर का लुफ्त उठा सकते हैं। यहाँ पर्यटक प्राचीन विशाल इमारतें, अनेक रोमांचक पहाड़ियां आदि को देख सकते हैं। यहाँ की इमारतों में बनी नक्काशियां अद्भुत हैं। साथ ही पर्यटक यहाँ खरीदारी भी कर सकते हैं।
Photo Courtesy: Magnus Manske

लद्दाख प्रकृतिक का अनोखा वरदान

लद्दाख प्रकृतिक का अनोखा वरदान

जम्मू कश्मीर का बेहद खूबसूरत हिस्सा है लद्दाख। जहाँ दूर दूर तक रूईनुमा बर्फ बिखरी नज़र आती है जैसे लद्दाख की घाटियों ने सफ़ेद दुशाला ओड़ रखी हो। यहाँ आप कुदरत के खूबसूरत नज़ारों के साथ साथ, आकर्षक झीलें, मठ, ऊँची ऊँची पहाड़ियां, पर्वत मालाएं आदि का लुफ्त उठा सकते हैं।
Photo Courtesy: Motohiro Sunouchi

रंगीन वादियों का नज़ारा बस औली में

रंगीन वादियों का नज़ारा बस औली में

औली दुनिया भर में अपनी खूबसूरती के साथ साथ स्कीइंग के लिए भी प्रसिद्ध है। जहाँ हज़ारों की तादाद में पर्यटक स्कीइंग करते हैं। अगर आपको स्कीइंग का शौक है तो इस वेकेशन औली ज़रूर आएं।
Photo Courtesy:Joginder Pathak

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+