Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पितृपक्ष से पहले हावड़ा-गया समेत हावड़ा से शुरू होने वाली है 3 नयी वंदे भारत एक्सप्रेस, Details

पितृपक्ष से पहले हावड़ा-गया समेत हावड़ा से शुरू होने वाली है 3 नयी वंदे भारत एक्सप्रेस, Details

वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर आम नागरिकों में हमेशा से ही काफी उत्सुकता रहती है। कम समय में लंबी दूरी तय करने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को एक आदर्श ट्रेन माना जाता है जिसमें एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं के साथ आरामदायक तरीके से यात्री अपना सफर पूरा कर लेते हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस हमारे देश की पहली सेमी हाई स्पीड प्रीमियम ट्रेन है। साल 2019 में वंदे भारत एक्सप्रेस ने अपना सफर शुरू किया था।

धीरे-धीरे देश के लगभग हर कोने या शहर को जोड़ते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तृत नेटवर्क है। इसी क्रम में 15 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी 10 नयी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने वाले हैं। जिन 10 वंदे भारत एक्सप्रेस को पीएम मोदी हरी झंडी दिखाएंगे उनमें से 3 वंदे भारत एक्सप्रेस हावड़ा से खुलेगी।

3 new vande bharat express from howrah

अब तक हावड़ा से 3 वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन होता था - हावड़ा-पुरी, हावड़ा-पटना और हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस का। अब 3 नयी वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन हावड़ा से शुरू होने वाला है - हावड़ा-भागलपुर, हावड़ा-गया और हावड़ा राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस। मिली जानकारी के अनुसार हावड़ा से खुलने वाली तीनों वंदे भारत एक्सप्रेस नीले और सफेद रंग की है। लेकिन नयी वंदे भारत एक्सप्रेस, जो 15 सितंबर से शुरू होगी, वह केसरिया रंग वाली रैक होगी।

आइए इन तीनों ट्रेनों के बारे में विस्तार से जान लेते हैं -

1. हावड़ा-भागलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस

पीएम मोदी वर्चुअल तरीके से हावड़ा-भागलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करेंगे। हावड़ा से भागलपुर के बीच यह ट्रेन कई छोटी-छोटी पहाड़ियों के बीच से होकर गुजरेगी। इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को ऐतिहासिक मंदार पर्वत को करीब से देखने का मौका मिलेगा। सिर्फ इतना ही नहीं पर्वत की शिखर पर मौजूद मंदिर की झलक भी ट्रेन से ही नजर आएगी। मंदार पर्वत से आगे बढ़ने पर हंसडीहा से ठीक पहले पहाड़ को काटकर वहां रेल लाइन बिछायी गयी है। यहां पर दो पहाड़ियों के बीच से ट्रेन जब गुजरेगी तब यात्री खूब रोमांच का अनुभव करेंगे।

क्या होगी Timing

हावड़ा-भागलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन चलेगी। हावड़ा से यह ट्रेन सुबह 7.45 बजे खुलेगी जो दोपहर 2.05 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दोपहर 3.20 बजे भागलपुर से खुलेगी जो रात 9.20 बजे हावड़ा पहुंचेगी। हावड़ा से भागलपुर के बीच की दूरी को तय करने में इस ट्रेन को 6 घंटों का वक्त लगेगा। हावड़ा से खुलने के बाद रास्ते में यह ट्रेन बोलपुर - शांतिनिकेतन, रामपुरहाट, दुमका, नोनीहाट, हंसडीहा, मंदारहिल, बाराहाट होते हुए भागलपुर पहुंचेगी।

2. हावड़ा-गया वंदे भारत एक्सप्रेस

हावड़ा से शुरू होने वाली दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस हावड़ा-गया वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। इस समय इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस का शुरू होना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दरअसल, जल्द ही पितृपक्ष मेला शुरू होने वाला है। इस मौके पर बड़ी संख्या में देश-विदेश से तीर्थ यात्री गया में पिंतरों को पिंडदान करने जाते हैं। ऐसे में कोलकाता के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने वाले विदेशी यात्रियों को सीधे गया पहुंचना इस ट्रेन की वजह से काफी आसान होगा।

क्या होगी Timing

हावड़ा-गया वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन चलेगी। यह ट्रेन गुरुवार को नहीं चलेगी। यह ट्रेन हावड़ा से सुबह 6.50 बजे खुलेगी जो 12.30 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में, यह ट्रेन गया से 15.15 बजे खुलेगी जो 21.05 बजे हावड़ा पहुंचेगी। हावड़ा से खुलने के बाद रास्ते में इस ट्रेन का ठहराव दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, पारसनाथ, कोडरमा में होगा। मिली जानकारी के अनुसार 15 सितंबर को पीएम मोदी इसका उद्घाटन करेंगे और 18 सितंबर से इस ट्रेन का नियमित संचालन शुरू होगा।

3. हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस

ओडिशा के लिए हावड़ा से खुलने वाली यह दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार यह ट्रेन सुबह 6 बजे हावड़ा से खुलेगी जो सुबह 11.50 बजे राउरकेला पहुंचेगी। वहीं वापसी में राउरकेला से यह ट्रेन दोपहर 1.40 बजे खुलेगी जो शाम 7.40 बजे हावड़ा पहुंचेगी। संभावना है कि इस ट्रेन का संचालन भी सप्ताह में 6 दिन ही किया जाएगा। रास्ते में यह ट्रेन खड़गपुर, टाटानगर और चक्रधरपुर में रुकेगी।

More News

    Read more about: vande bharat howrah gaya
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+