Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »5 जगहें जो हैं स्कूबा डाइविंग के लिए बेस्ट, पानी की गहराई में डूबकर दे धूप और गर्मी को मात

5 जगहें जो हैं स्कूबा डाइविंग के लिए बेस्ट, पानी की गहराई में डूबकर दे धूप और गर्मी को मात

भीषण गर्मी से देश के अधिकांश हिस्से में रहने वाले लोगों की हालत खराब हो रही है। कहीं उमस तो कहीं आग उगलती धूप ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। ऐसी प्रचण्ड गर्मी से बचने के लिए लोग पहाड़ों, वाटर स्पोर्ट्स और समुद्र तटीय शहरों का सहारा ले रहे हैं।

अगर आपको भी एडवेंचर एक्टिविटी का शौक है तो प्रचण्ड गर्मी से बचने के लिए क्यों न किसी ऐसी जगह पर घूम आएं जहां वाटर स्पोर्ट्स में आपको भरपूर एडवेंचर तो मिलेगा ही, साथ ही पानी की गहराई में डूबकर भीषण गर्मी को भी मात दे सकेंगे।

scuba diving

हम आपको यहां भारत में स्कूबा डाइविंग की 5 बेस्ट लोकेशन के बारे में बता रहे हैं...आप अपनी पसंद अनुसार किसी भी लोकेशन को चुन सकते हैं।

1. लक्षद्वीप

scubadiving lakshadweep

भारत में जिन जगहों को स्कूबा डाइविंग के लिए बेस्ट माना जाता है, उनमें सबसे पहला नाम आजकल लक्षद्वीप का ही होता है। लक्षद्वीप में प्रवेश करने के सख्त नियम और वहां तक कम्यूनिकेशन के साधनों का अभाव ने इस जगह को आज भी स्वर्ग जैसा सुन्दर बनाकर रखा है। कोरल रीफ और अंडरवाटर गुफाएं इस जगह की सबसे बड़ी खासियत है। लक्षद्वीप में बंगारम द्वीप, कदमत द्वीप और अगात्ती द्वीप स्कूबा डाइविंग के लिए परफेक्ट है।

2. अंडमान

scuba diver andaman

स्कूबा डाइविंग के लिए बेस्ट जगहों की तलाश का अगला पड़ाव अंडमान होता है। अंडमान अपने समुद्रतटीय जीवन की वजह से ही पर्यटकों में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। अंडमान की सबसे बड़ी खासियत है कि अगर आपको तैरना नहीं आता है तब भी आप यहां स्कूबा डाइविंग जैसे आनंद उठा सकते हैं। शहीद द्वीप, स्वराज द्वीप समेत कई और द्वीप हैं, जहां आप स्कूबा डाइविंग के साथ-साथ सी-वॉकिंग भी कर सकते हैं। इस बाबत अधिक जानकारी के लिए हमारा यह आर्टिकल जरूर पढ़ें :

3. गोवा

goa scuba diving

वाटर एक्टिविटी की बात हो और उसमें गोवा का जिक्र न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। गोवा में पर्यटक कई तरह के वाटर एक्टिविटी करने जाते हैं लेकिन स्कूबा डाइविंग के बारे में काफी कम लोगों को ही पता होता है। गर्मी से बचने के लिए गोवा में ग्रांडे द्वीप, बैट द्वीप और सूजी द्वीप ऐसी जगहें हैं जहां के साफ पानी में आप स्कूबा डाइविंग कर सकते हैं। हालांकि मानसून की बारिश शुरू होने की वजह से गोवा में अभी स्कूबा डाइविंग करवायी जा रही है या नहीं, इसका पता लगाने के बाद ही स्कूबा डाइविंग के लिए गोवा जाने का प्लान बनाएं।

4. नेत्राणी आइलैंड, कर्नाटक

scuba diving ai

कर्नाटक का नेत्राणी आइलैंड उन गिनी-चुनी जगहों में से है जिसे स्कूबा डाइविंग का स्वर्ग कहा जाता है। इस आइलैंड को पेंग्वीन आइलैंड भी कहा जाता है। यहां अक्सर लोग कोरल रीफ, अंडरवाटर पत्थरों को बनते और मरीन बायोडाइवर्सिटी को अनुभव करने के लिए आते रहते हैं। गर्मी के मौसम में इस समुद्रतट पर कभी कभी ह्वेल और शार्क भी दिखाई देते हैं, जो स्कूबा डाइवर्स के लिए बोनस प्वाएंट हो सकते हैं।

5. पुडुचेरी

puducherry scuba diving

पुडुचेरी अपने शानदार समुद्रतटों की वजह से पर्यटकों का सबसे पसंदीदा जगह है। यहां वाटर एक्टिविटीज के लिए टेम्पल रीफ, अरविंद्स वाल और कूल शार्क रीफ आदि जगहें हैं जो स्कूबा डाइविंग के लिए बेस्ट मानी जाती हैं। गर्मी से परेशान हो चुके हैं तो इन जगहों पर चटख रंगों वाली कोरल रीफ, रंग-बिरंगी मछलियों और जहाज के खंडहरों में खो जाएं। यकीन मानें, शहरों में गर्मी की चिपचिपाहट और धूप व धूल को कुछ देर के लिए आप पूरी तरह से भूल ही जाएंगे।

More News

    Read more about: goa andaman karnataka lakshadweep
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+