Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं भारत की पांच सबसे अच्छी जगहें

पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं भारत की पांच सबसे अच्छी जगहें

पार्टनर के साथ घूमना भला कौन नहीं चाहता। इस भागम-भाग वाली जिंदगी में आखिर एक पल ऐसा जरूर आता है, जब लगता है थोड़ा समय तो साथ में बिताना चाहिए। तब हम किसी ऐसे डेस्टिनेशन के बारे में सोचने लगते हैं, जहां शांति व सुकून के साथ-साथ बेहतरीन नजारें भी हो। लेकिन कहां... कहां जाएं कि ये सब एक साथ देखने को मिले, जो कपल्स फ्रेंडली भी हो।

दरअसल, घूमने के लिए तो पूरा भारत ही है, लेकिन भारतीय संस्कृति के चलते आज भी कई ऐसे स्थान है, जहां आप अपने पार्टनर के साथ खुलकर एंजॉय नहीं कर सकते हैं। तो ऐसे में हम आपके लिए कुछ खास कपल्स फ्रेंडली जगह की लिस्ट लेकर आए हैं, जहां अपने पार्टनर के साथ जाकर कुछ खास पल बिता सकते हैं और अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश, भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है। यहां के नजारें आपको निगाहें एक बार तो ठहरा ही देंगी। यहां की जगहों के बारे में बात की जाए तो लगभग सारी जगहें ही घूमने लायक हो, चाहे वो शहर हो या फिर गांव। अब पहाड़ी स्थान है तो गांव का अपना अलग ही अंदाज। यहां अद्भुत पहाड़ी नजारें, आकर्षक झरने व बर्फीली चोटियां देखने को मिलती है, जहां पार्टनर के साथ समय बिताना बेहद खास है।

couple goal

यहां घूमने के लिए आप शिमला, मनाली, कुल्लू, डलहौजी, मैक्लॉडगंज, धर्मशाला, कसौली, कसोल, स्पीति घाटी, चितकुल, बीर-बीलिंग, खज्जियार, फागु और कुफरी जैसे खास जगहों पर अपने पार्टनर के साथ जा सकते हैं और अपनी छुट्टियों को एंजॉय कर सकते हैं। यहां आप एडवेंचरस एक्टिविटी भी कर सकते हैं, जो आपकी ट्रिप को और भी रोमांचक बना देगा।

उत्तराखंड

उत्तराखंड, भारत की देवभूमि कही जाती है। यहां चारों धाम बसता है। कहा जाता है कि यहीं से स्वर्ग जाने की सीढ़ी भी मिलती है। यहां की खूबसूरती देखने के लिए विदेशों से भी लोग आते हैं। यह भारत की उन जगहों में से एक है, जो घूमने के लिहाज से बेहद शानदार है। यहां के आकर्षक नजारें, फूलों की घाटियां, बर्फीली चोटियां सब कुछ देखने लायक है, जो किसी भी पर्यटक को मंत्रमुग्ध कर सकते हैं।

couple goal

यहां घूमने के लिए आप अपने पार्टनर के साथ देहरादून, मसूरी, नैनीताल, अल्मोड़ा, औली, रानीखेत, फूलों की घाटी, कौसानी, चकराता, टिहरी गढ़वाल, चम्पावत, चोपता, पंगोट जैसी जगहों पर जा सकते हैं। यहां की वादियां और नजारें आपको कभी न भूलने वाली याद देंगे। इसके अलावा अगर धार्मिक जगह पर जाने की सोच रहे हैं तो आप यहां केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हरिद्वार व ऋषिकेश जैसे स्थलों पर जा सकते हैं।

राजस्थान

पार्टनर के साथ घूमने राजस्थान भी भारत के सबसे अच्छे राज्यों में से एक है। यहां राजशाही ठाठ वाली जिंदगी के बारे में आपने जितना सुना होगा, उतना ही यहां आने के बाद आप देख भी लेंगे। महलों, किलों का ये स्थान अपनी इसी राजशाही अंदाज के लिए जाना जाता है और ऐसी लाइफ आप चाहे तो यहां जाकर जी सकते हैं। यहां के कई महलों को अब होटल में तब्दील कर दिया गया है, जहां मिलने वाली सेवाएं किसी राजशाही सेवाओं से कम नहीं होती।

couple goal

अगर आप अपने पार्टनर के साथ यहां जाने की सोच रहे हैं तो आप यहां जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर, जैसलमेर, चित्तौड़गढ़, अजमेर, पुष्कर, माउंट आबू जैसी जगहों पर जा सकते हैं और अपने पार्टनर के साथ एक अच्छी ट्रिप बिता सकते हैं। यहां के किलों, महलों और बागानों को देखने के बाद आप उन पुराने इतिहास में जाने पर मजबूर हो जाएंगे, जो कभी यहां घटित हुई थी।

गोवा

गोवा, भारत में युवाओं का सबसे पसंदीदा जगह माना जाता है। उगते हुए सूरज से लेकर ढलते हुए सूरज की सुंदरता यहां सब देखने को मिलेगी। यहां की शानदार बीच का नजारा आपको ट्रिप को और भी शानदार बनाता है। इसके अलावा, अगर आप एडवेंचरस एक्टिविटी के दीवाने हैं तो आप गोवा जरूर जाएं। यहां के वॉटर स्पोर्ट्स पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।

couple goal

न्यू ईयर की पार्टी हो, दोस्तों का रंगमंच, पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करना हो या फिर सी फूड का आनंद... यहां सब कुछ मिलता है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ पालोलेम बीच, बागा बीच, अंजुना बीच, बटरफ्लाई बीच, दुधसागर वॉटरफॉल, बॉम जीसस बेसिलिका, अगुआडा किला, मंगेशी मंदिर, सैटरडे नाईट मार्केट व नेवेल एविएशन म्यूजियम घूमने जा सकते हैं। इसके अलावा यहां की नाईट लाइफ बेहद ही शानदार है, जो दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करती है।

कर्नाटक

अगर आप अपने पार्टनर के साथ किसी ऐसे स्थान पर जाने की सोच रहे हैं जहां आपको ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों के साथ-साथ प्राकृतिक खूबसूरती भी देखने को मिले तो आप कर्नाटक की रूख कर सकते हैं। दक्षिण भारत का यह राज्य पर्यटन की दृष्टि से बेहद खास है। यहां आपको जंगलों, पहाड़ों, मंदिरों, गुफाओं और झीलों का समायोजन देखने को मिलेगा, जो किसी भी ट्रिप रोमांच से भरने के लिए बेहद खास होती है।

couple goal

आप यहां अपने पार्टनर के साथ घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। यहां घूमने के लिए बैंगलोर, कूर्ग, मैसूर, हम्पी, बांदीपुर, गोकर्ण, बेलूर, नागरहोल, श्रवणबेलगोला जैसी खूबसूरत जगहें हैं, जहां आप अपने पार्टनर के साथ समय बिता सकते हैं। इसके अलावा आप ट्रेकिंग का भी आनंद ले सकते हैं। यहां के मंदिर भी बेहद खूबसूरत-खूबसूरत और काफी प्राचीन हैं, जिसके जटिल कारीगरी भी आप देख सकते हैं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+