Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली से लॉन्ग वीकेंड पर निकले 5 जगहों की रोड ट्रिप पर, नहीं झेलनी होगी फ्लाइट-ट्रेन Delay की परेशानी

दिल्ली से लॉन्ग वीकेंड पर निकले 5 जगहों की रोड ट्रिप पर, नहीं झेलनी होगी फ्लाइट-ट्रेन Delay की परेशानी

दिल्ली में घूमने की जगहों की कोई कमी नहीं है। ऐतिहासिक जगहों से लेकर क्लब और रिसॉर्ट तक...दिल्ली में सब कुछ मौजूद है। लेकिन दिल्ली वालों को रोड ट्रिप्स पर जाने का बड़ा शौक होता है। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के समय लॉन्ग वीकेंड है। लगातार 3 दिनों की छुट्टियों में दिल्ली के पास कुछ शानदार जगहों की रोड ट्रिप पर जा सकते हैं।

delhi travel

खास बात यह है कि इन दिनों हो रहे घने कोहरे की वजह से दिल्ली में फ्लाइट और ट्रेन कई घंटों तक देर से चल रहे हैं। इस वजह से घूमने का मजा ही किरकिरा हो जाता है। लेकिन रोड ट्रिप पर कोहरे के कारण Delay होने की परेशानी नहीं झेलनी पड़ती है। हां, इस समय सड़कों पर गाड़ियों को चलाते समय अतिरिक्त सतर्कता जरूर बरतनी पड़ती है।

आइए आपको दिल्ली से 5 ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं, जहां लॉन्ग वीकेंड पर आप बड़े आराम से रोड ट्रिप पर जा सकते हैं।

आगरा

tajmahal

रोड ट्रिप पर दिल्ली से करीब 243 किमी की दूरी पर मौजूद आगरा जा सकते हैं। आगरा में दुनिया के सबसे अजूबों में से एक ताजमहल का दिदार करने के लिए दूर-दूर से सैलानी पहुंचते हैं। यमुना एक्सप्रेसवे से होकर आगरा तक की दूरी आप आराम से तय कर सकते हैं। आगरा की ट्रिप में ताजमहल के साथ आगरा किला और फतेहपुर सिकरी भी घूम सकते हैं।

जयपुर

jaipur hawa mahal

दिल्ली से रोड ट्रिप पर जाने के लिए दूसरा सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन जयपुर है, जो दिल्ली से लगभग 306 किमी की दूरी पर मौजूद है। जयपुर ऐतिहासिक धरोहरों के साथ-साथ आधुनिकता का शानदार मिश्रण है। दिल्ली से जयपुर तक का रास्ता इतना खुशनुमा है कि यह सफर कब कट जाए, पता ही नहीं चलेगा। जयपुर में आप सिटी पैलेस, हवा महल और आमेर का किला देख सकते हैं। इसके साथ ही राजस्थान की रंगीली हैंडीक्राफ्ट की चीजें और लाजवाब राजस्थानी पकवानों का स्वाद चखना मत भुलिएगा।

नीमराना

neemrana bawali

दिल्ली से अगर आप जयपुर जा रहे होंगे तो रास्ते में ही नीमराना मिलेगा। यह जगह दिल्ली से सिर्फ 147 किमी की दूरी पर है। नीमराना में 15वीं सदी का बना शानदार किला भी है जिसे अब होटल में परिवर्तित कर दिया गया है। नीमराना में घूमने के लिए आपको नीमराना बावली भी मिलेगी, जो आधुनिकता के साथ परंपरा का संगम है। सर्दियों की दोपहर को नीमराना किले के खुले मैदानों में बैठकर शाही लंच को एंजॉय करने का अनुभव आपको लंबे समय तक याद रहेगा।

शिमला

shimla church

दिल्ली की प्रदूषित हवा से राहत पाने और ताजी हवा में सांस लेने के लिए लॉन्ग वीकेंड पर शिमला की रोड ट्रिप पर निकल पड़े। दिल्ली से लगभग 343 किमी की दूरी पर मौजूद शिमला तक का सफर और रास्ते की खुबसूरती ही आपका मन मोह लेने वाली होगी। शिमला में घूमने के कई जगह हैं, जैसे माल रोड, रिज और क्राइस्ट चर्च। इसके अलावा शिमला में पाइन के पेड़ों का घना जंगल ही अपने आप में प्राकृतिक सुन्दरता को समाए हुए रहता है। पाइन जंगलों के बीच में भगवान हनुमान की आइकॉनिक मूर्ति के दर्शन करने का मौका मत छोड़िएगा।

ऋषिकेश

rishikesh ganga

दिल्ली से 227 किमी की दूरी पर मौजूद ऋषिकेश को योग नगरी भी कहा जाता है। गंगा के किनारे कुछ दिनों के लिए शांत वातावरण में अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने की यह आदर्श जगह है। ऋषिकेश तक का रास्ता गंगा के किनारे से होता हुआ हरिद्वार से होकर गुजरता है। तो ऋषिकेश जाते समय थोड़ी देर रुककर हरिद्वार के नजारों का लुत्फ भी उठाया जा ही सकता है।

More News

    Read more about: delhi jaipur agra shimla rishikesh
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+