Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इन गर्मियों बनाएं केरल के इन खास हिल स्टेशन की सैर का प्लान

इन गर्मियों बनाएं केरल के इन खास हिल स्टेशन की सैर का प्लान

केरल के चुनिंदा सबसे खास हिल स्टेशन। Most Beautiful Hill Stations of Kerala

भारत के चुनिंदा सबसे खास राज्यों में दक्षिण भारत का केरल भी शामिल है। पर्यटन के मामले में यह राज्य विश्व स्तर पर सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। अध्ययन से पता चला कि केरल अपनी समुद्री खूबसूरती के साथ-साथ अपने हिल स्टेशन के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। प्राकृतिक सुंदरता से लबरेज ये राज्य हर आयु वर्ग के से पर्यटकों का स्वागत करता है। एक लंबी छुट्टी बिताने के मामले में यह राज्य काफी खास माना जाता है।

यहां देखने, घूमने फिरने के लिए कई शानदार स्थान मौजूद हैं। इस खास लेख में आज हम केरल के उन छुपे हुए हिल स्टेशन की बात करेंगे जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे। जानेंगे पर्यटन के लिहाज से केरल के ये पहाड़ी स्थल आपके लिए कितने खास हैं।

पोनमुडी

पोनमुडी

PC-Pillai.mech

तिरुवनंतपुरम से करीब 61 किमी दूर स्थित पोनमुडी केरल का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। मनमोहक जलवायु नदी-झरने, पहाड़ों और जंगलों के साथ उत्कृष्ट परिदृश्य पोंमुडी को केरल का एक खास पहाड़ी स्थल बनाने का काम करते हैं। प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ आप पोनमुडी में पैदल यात्रा और ट्रेकिंग का रोमांचक आनंद भी ले सकते हैं। यहां दूर-दूर तक फैले चाय के बागान पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींचने का काम करते हैं।

प्रकृति प्रेमियों और नेचर फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह स्थान किसी जन्नत से कम नहीं। आप यहां के आसपास के खास स्थानों की सैर का प्लान बना सकते हैं।

मुन्नार

मुन्नार

PC-Arshad.ka5

मुन्नार सिर्फ केरल ही नहीं बल्कि पूरे दक्षिण भारत के सबसे खास हिल स्टेशन में गिना जाता है। तीन नदियों के संगम पर स्थित मुन्नार पर्यटकों के मध्य काफी लोकप्रिय माना जाता है। यह हिल स्टेशन समुद्र तल से लगभग 1600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

दूर-दूर तक फैले चाय के बागानों की पहाड़ियों के ऊपर धुंध अक्सर एक सुंदर तस्वीर पेश करती है। जिसे देख यहां आने वाले सैलानी काफी ज्यादा उत्साहित होते हैं। गर्मियों के दौरान सुकून भरे पल बिताने के लिए मुन्नार एक आदर्श स्थान माना जाता है।

इसके शांत और खूबसूरत रूप को देखते हुए इसे केरल का प्राकृतिक स्पा भी कहा जाता है। पोथामाडु, देविकुलम, पल्लीवासल, अट्टुकल, न्यायमाकद और मट्टुपेट्टी यहां के आसपास स्थित खास गंतव्य जहां आप मुन्नार भ्रमण के बाद जा सकते हैं।

वागामोन

वागामोन

PC-Visakh wiki

केरल स्थित वागामोन एक खास ग्रीष्मकालीन गंतव्य है जो समुद्र तल से 1200 मीटर ऊपर स्थित है। ऊंचे हरे-भरे पहाड़ों, झरने , चीड़ के जंगलों के साथ वागामोन एक शानदार अवकाश बिताने के लिए आदर्श विकल्प है। शहरों की भीड़-भाड़ और हलचलों से दूर आप यहां सुकून भरे पलों का आनंद ले सकते हैं।

मानसिक और आत्मिक शांति के लिए वागामोन के परफेक्ट डेस्टिनेशन है। इसके अलावा आप यहां के भरे-भरे जंगलों के बीच एक लंबी पैदल यात्रा का अनुभव भी ले सकते हैं। आप इन गर्मियों अपने परिवार या दोस्तों के साथ यहां का प्लान बना सकते हैं।

थेक्कडी

थेक्कडी

PC-Pratheesh mishra

केरल के वन क्षेत्र का एक खूबसूरत कोना है थेक्कडी। जो इडुक्की जिले में स्थित छुपे हुए खूबसूरत हिल स्टेशन में गिना जाता है। दक्षिण भारत की पहाड़ी दुनिया के अद्भुत अनुभव लेने के लिए यह पर्वतीय स्थान काफी खास माना जाता है।

शहरी भागदौड़ और व्यस्तता के बीच थेक्कडी बेहद शांत गंतव्य माना जाता है। यहां मौजूद प्रकृति के विभिन्न स्वरूप आत्मिक शांति प्रदान करने काम करते हैं। यहां की सैर के साथ-साथ आप पेरियार वन्यजीव अभयारण्यकी रोमांचक यात्रा का भी प्लान बना सकते हैं।

यह राष्ट्रीय उद्यान अखंख्य वन जीवों और वनस्पतियों को सुरक्षित आश्रय देने का काम करता है। आप यहां हाथी सफारी और पेरियार झील में बोटिंग का आनंद भी ले सकते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ एक शानदार अवकाश बिताने के लिए यह स्थान एक आदर्श विकल्प है।

इडुक्की

इडुक्की

PC- Shaji0508

केरल के चुनिंदा सबसे खास स्थानों में इडुक्की गिना जाता है। आप जैसे ही इडुक्की में कदम रखेंगे यहां की मनमोहक आबोहवा को महसूस जरूर कर पाएंगे। ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों, नदी घाटी झरनों से भरा यह केरल का खूबसूरत कोना पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय है। अगर आप इन गर्मियों आरामदायक छुट्टी बिताने की सोच रहे हैं तो यहां आने का प्लान बना सकते हैं।

इडुक्की को केरल का सबसे सुंदर हिल स्टेशन माना जाता है। इडुक्की में पर्यटकों के लिए काफी कुछ मौजूद है। यहां आप प्राकृतिक सुंदरता का लुफ्त उठाने के साथ-साथ ट्रेकिंग जैसे रोमांचक अनुभव भी ले सकते हैं। इसके अलावा आप इडुक्की वन्यजीव अभयारण्य की सैर का भी प्लान बना सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+