Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे के सबसे प्रेतवाधित स्थान, जहां शैतानी ताकतों का है कब्जा

पुणे के सबसे प्रेतवाधित स्थान, जहां शैतानी ताकतों का है कब्जा

महाराष्ट्र के पुणे शहर के चुनिंदा प्रेतवाधित स्थान। Most haunted places in Pune city of Maharashtra.

भारत अज्ञात रहस्यों से भरी भूमि के रूप में जाना जाता है। जहां अतीत से जुड़े कई साक्ष्य मात्र सवाल बनकर हमारे सामने खड़े हैं। अपने पौराणिक व ऐतिहासिक रहस्यों के कारण भारत पूरे विश्व को आकर्षित करता है। भारत में प्राय खंडहर में तब्दील हो चुके कई ऐसे स्थान मौजूद हैं जिन्हे प्रेतवाधित करार कर दिया गया है।

चाहे बात राजस्थान के भानगढ़ किले की हो या मसूरी स्थित खूबसूरत सवॉय होटल की। इन स्थानों का लोगों में इस कदर खौफ है कि यहां रात क्या दिन में भी कोई भटकने की हिम्मत नहीं करता है।

रहस्य की पड़ताल में आज हमारे साथ जानिए महाराष्ट्र के पुणे शहर स्थित उन स्थानों के बारे में जहां का डरावना एहसास किसी के भी होश उड़ा सकता है।

चंदन नगर

चंदन नगर

पुणे स्थित चंदन नगर चुनिंदा प्रेतवाधित स्थानों में गिना जाता है। जानकारों का मानना है कि यहां किसी बच्ची का आत्मा भटकती है। जो हाथ में एक गुड़िया लिए राहगीरों के सामने अचानक से आ जाती है। यहां कई लोगों ने डरावना एहसास किया है। इसलिए यह जगह पुणे के सबसे डरवाने स्थानों में गिनी जाती है।

माना जाता है कि यहां घरों के निर्माण के वक्त किसी बच्ची की मौत हो गई थी। जिसके बाद से लोगों को यहां उस बच्ची की भटकती रूह दिखाई देती है।

च्वाइस हॉस्टल, कर्वे रोड

च्वाइस हॉस्टल, कर्वे रोड

पुणे के कर्वे रोड के पास एक च्वाइस हॉस्टल है, माना जाता है कि यहां लोगों ने प्रेतवाधित घटनाओं का सामना किया है। यह एक बॉयस हॉस्टल है, जहां के छात्रों का दावा है कि यहां किसी शैतानी शक्ति का साया है।

छात्रो का कहना है कि यहां उन्होंने लाल साड़ी पहनी किसी महिला को देखा है, जो अकसर आधी रात में कॉरिडोर में चलते हुए दिखाई देती है। इन डरवाने अनुभवों के कारण कई छात्र यह हॉस्टल छोड़कर भी चले गए हैं।

 प्रेतवाधित घर, एमजी रोड

प्रेतवाधित घर, एमजी रोड

पुणे में एमजी रोड के पास एक बहुत पुराना खाली मकान मौजूद है। जिसे पुणे के चुनिंदा सबसे प्रेतवाधित स्थानों में शामिल किया गया है। लंबे समय से खाली पड़े इस मकान में कोई रहने नहीं आता । लोगों का मानना है कि यहां किसी प्रेत का साया है।

कुछ सालों पहले यहां किसी जवान लड़की की हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद से यहां रात के दौरान रोने-चीखने की आवाजे सुनाई देती हैं। यहां शाम के बाद कोई जाने की हिम्मत नहीं करता है।

 शनिवारवाड़ा किला

शनिवारवाड़ा किला

पुणे स्थित शनिवारवाड़ा किला शहर के साथ भारत के चुनिंदा सबसे प्रेतवाधित स्थानों में गिना जाता है। जानकारों मानना है कि यहां युवा मराठा राजकुमार की हत्या कर दी गई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां रात में 'चाचा मुझे बचाओं' जैसी आवाजे सुनाई देती हैं। यह किला अज्ञात हमलावरों ने जला दिया था, लेकिन आज भी इस किले के बहुत से भाग सुरक्षित बचे हैं।

यह किला अब पर्यटन के लिए खोल दिया गया है, जहां सैलानी सुबह से लेकर शाम के मध्य किले को देख सकते हैं। लेकिन शाम के बाद किले का दरवाजा बंद कर दिया जाता है, जिसके बाद कोई अदंर दाखिल नहीं हो सकता।

होल्कर ब्रिज

होल्कर ब्रिज

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+