Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अद्भुत : ये आनंद आपको बैंगलोर में नहीं सिर्फ दिल्ली में मिलेगा

अद्भुत : ये आनंद आपको बैंगलोर में नहीं सिर्फ दिल्ली में मिलेगा

चीजें जो दिल्ली और बैंगलोर में काफी बड़ा एक अतंर बनाती। Things Which make Delhi more better than Banglore.

दिल्ली और बैंगलोर मिलकर भारत के दो सबसे महत्वपूर्ण शहरों का निर्माण करते हैं। दोनों शहर की अपनी अलग संस्कृति और भौगोलिक संरचना है। दक्षिण और उत्तर भारत के ये दो खास शहर अपने अलग-अलग आकर्षणों के लिए विश्व भर में जाने जाते हैं। दिल्ली उत्तर भारत का सबसे लोकप्रिय शहर है, जबकि दक्षिणी भारत का बैंगलोर हर किसी का पसंदीदा है।

खासकर बैंगलोर भारत की एक बड़ी पढ़ी-लिखी युवा आबादी का प्रतिनिधित्व करता है। अपनी अनोखी संस्कृति के लिए प्रसिद्ध इन दो शहरों को कई मायनों में विभक्त किया जा सकता है।

सामान्य चीजों भले ही आपको इन दो शहरों में मिल जाएं पर कुछ खास चीजों के मामले में कोई भी शहर दिल्ली को पछाड़ नहीं सकता । आइए जानते उन सबसे खास चीजों के बारे में जिनकी मौजूदगी ही दिल्ली की खास पहचान है।

दिल्ली की मेट्रों कनेक्टिविटी

दिल्ली की मेट्रों कनेक्टिविटी

दिल्ली और बैंगलोर दोनो ही बड़े मेट्रो शहर हैं, लेकिन मेट्रो कनेक्टिविटी के मामले में दिल्ली किसी भी भारतीय मेट्रो शहर को पछाड़ सकता है। बैंगलोर के मेट्रो परिवहन से दिल्ली मेट्रो कहीं ज्यादा विकसित और विस्तारित है। दिल्ली मेट्रों ने भारतीय परिवरन को एक नई दिशा धारा देने का काम किया है। दिल्ली मेट्रों का विशाल तंत्र दिल्ली एनसीआर समेत गुड़गांव, फरीदाबाद और गाजियाबाद को जोड़ने का काम करता है।

दिल्ली मेट्रों से ही भारत में पहली बार काफी आरामदायक और वातानुकूलित सेवा की शुरूआत हुई। बड़े मेट्रो तंत्र के मामले में दिल्ली पूरे विश्व में 12 नंबर पर आता है। दिल्लीवासियों, बाहर से घूमने आए पर्यटकों को दिल्ली मेट्रों एक सुखद और यादगार सफर की अनुभूति कराता है।

पराठे वाली गली

पराठे वाली गली

PC-Vsigamany

स्ट्रीट फूड्स का अगर आपको मजा लेना है तो आपको दिल्ली जरूर आना चाहिए। यहां के लजीज व्यजनों की खूशबू पूरे विश्व में महकती है। एक लंबा इतिहास समेटे दिल्ली अपने परंपरागत पकवानों व भोजनों के लिए भी काफी जाना जाता है। यहां के पराठे इतने मशहूर हैं कि यहां की एक गली का नाम पराठे वाली गली ही पड़ गया। यहां आपको कई सालों पुरानी पराठे वाली दुकानें दिख जाएंगी, जहां आप नाना प्रकार के पराठों का स्वाद चख सकते हैं। यहां के पराठों की खूशबू दूर से ही महकती है।

यहां आपको गोभी, आलू, मटर, पनीर, खोया, काजू, नींबू, मिर्च,बादाम, भिंडी आदि के भी पराठें खाने को मिलेंगे, जिनके लिए आपको भारी कीमत चुकाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इन भोजनों का स्वाद आपको बैंगलोर में तो ढूंढने पर भी नहीं मिलेगा।

दिल्ली की सर्दी

दिल्ली की सर्दी

PC- Rohit Agarwal

सर्दी के मामले में भी दिल्ली को बैंगलोर पछाड़ नहीं सकता। दिल्ली की सर्दी को लेकर तो बॉलीवुड कई गाने भी बना चुका है। पूरे उत्तर भारत की सर्दी का असर आप दिल्ली में देख सकते हैं। वैसे देखा जाए तो सर्दी का भी अपना अलग मजा है। इस दौरान गरमा गरम चाय और पकौड़ों का साथ सबको अच्छा लगता है। दिल्ली की सर्दी के बीच कुल्हड़ की चाय का मजा समा बांध देता है।

इसके अलावा दिल्ली में कई खूबसूरत ऐतिहासिक स्थल हैं जहां आप गर्मी के दौरान नहीं जा सकते, आप सर्दी के दौरान इन स्थानो के भ्रमण का प्लान बना सकते हैं। लाल किला, कुतुब मीनार, मुगल गार्डनआप इस बीच देख सकते हैं।

शॉपिंग का मजा

शॉपिंग का मजा

PC- Ville Miettinen

दिल्ली अपने मौसम, ऐतिहासिक धरोहरों के अलावा शॉपिंग के लिए भी जाना जाता है। दिल्ली में शॉपिंग मॉल्स तो बहुत हैं पर स्ट्रीट शॉपिंग का अपना अलग मजा है। खासकर महिलाओं को दिल्ली में खरीदारी करना बहुत पसंद है। दिल्ली में बहुत सी खास जगहे हैं जो अपने शॉपिंग अनुभव के लिए जानी जाती हैं।

जैसे पालिका बाजार, जनपथ, लाजपत नगर, सरोजनी नगर आदि ये वो स्थान हैं जहां सुबह से लेकर देर शाम तक खरिदारों की भीड़ लगी रहती है। हर तरह के फैशनेबल साजो-सामान आप इन स्थानों से खरीद सकते हैं। ये शानदार अनुभव आपको बैंगलोर में नहीं मिलेगा।

कव्वाली का आनंद

कव्वाली का आनंद

PC- Kumarvimal

हजरत निजामुद्दीन दरगाह पूरे विश्व में अपने शानदार अनुभव के लिए लोकप्रिय है। यहां आपको सूफी संगीत सुनने और उसका आनंद लेने का मौका मिलेगा। हर गुरूवार के दिन आयोजित होने वाला कव्वाली सत्र हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां के सूफी संगीत आत्मा को झंझोरने का काम करते हैं। दिल्ली स्थित हजरत निजामुद्दीन दरगाह को कई बार बॉलीवुड की फिल्मों में फिल्माया भी जा चुका है।

दरगाह में गुलाब की पंखुड़ियों की खुशबू चारों दिशाओं को महकाने का काम करती हैं। कव्वाली भरा यह माहौल आपको बैंगलोर में तो नहीं मिलेगा। इसलिए जब भी आप दिल्ली आएं तो कव्वाली का आनंद लेने के लिए हजरत निजामुद्दीन दरगाह जरूर जाएं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+