Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »50% डिस्काउंट कहीं ना पड़ जाए भारी, ट्रिप पर निकलने से पहले परख कर ही आगे बढ़ाएं कदम!

50% डिस्काउंट कहीं ना पड़ जाए भारी, ट्रिप पर निकलने से पहले परख कर ही आगे बढ़ाएं कदम!

घूमने जाने का मन है, लेकिन बजट की समस्या है? मानसून में पहाड़ों, झरनों और हरियाली का दीदार करना है लेकिन फिर से वहीं, बजट राह में रोड़े डाल रही है। तो, अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। हिमाचल प्रदेश के होटलों में रहने-खाने पर 10 या 20 नहीं बल्कि पूरे 50% का डिस्काउंट मिल रहा है। सुनकर खुश हो गये ना...।

Himachal pradesh

डेस्टिनेशन फिक्स करके घूमने जाने का प्लान भी बना रहे हैं लेकिन जरा रुकिये...! 50% डिस्काउंट पर पहाड़ों की यह ट्रिप कहीं आपके लिए 100% का घाटा लेकर तो नहीं आ रही। वो भी रुपये-पैसों का नहीं बल्कि जान का घाटा। इस आर्टिकल में हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने वाले हैं, जिनको अपनाकर आप 50% डिस्काउंट का पूरा फायदा बिना किसी खतरे के उठा सकते हैं।

क्यों दिया जा रहा है डिस्काउंट

सबसे पहले हम आपको बता देते हैं कि हिमाचल प्रदेश के होटल आखिर यह डिस्काउंट दे क्यों रहे हैं! दरअसल, मानसून की बारिश में इस साल हिमाचल प्रदेश टूरिज्म को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। वहां अभी तक कुल्लु, मनाली, शिमला, लाहौल और स्पिती वैली जैसी टूरिस्ट स्पॉट्स पर पर्यटकों की संख्या काफी कम हो गयी है। पर्यटकों के ना आने का नुकसान होटल मालिकों को उठाना पड़ रहा है।

Khajjiar

इसकी वजह से राज्य सरकार को टूरिज्म टैक्स से होने वाली कमाई भी कम हो गयी है। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए ही 50% की छुट जैसे ऑफर्स दिये जा रहे हैं। बता दें, हिमाचल प्रदेश में आने वाले ट्रैवलर्स ने इस बार मसूरी, सिक्किम और गोवा का रुख कर लिया है। सोलो ट्रैवलर्स मनाली और शिमला ना आकर कश्मीर जा रहे हैं।

कब तक रहेगा डिस्काउंट

Dulhousie

मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश आने वाले पर्यटकों को 15 सितंबर तक 50% डिस्काउंट का ऑफर दिया जा रहा है। बताया जाता है कि इस ऑफर के तहत हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम द्वारा संचालित होटलों के किराए में 50% तक की छुट देने का फैसला लिया गया है। यहां सिर्फ होटलों की बुकिंग पर ही डिस्काउंट दिया जा रहा है। जबकि कुछ अन्य होटल मालिकों ने खाने-पीने पर भी डिस्काउंट अनाउंस किया है।

खतरों से रहे सावधान

हिमाचल प्रदेश का टूर प्लान करते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि डिस्काउंट के चक्कर में कहीं आपकी जान पर ना बन आए। टूर प्लान करते समय इन बातों का ख्याल जरूर रखें :

HP dulhousie
  1. जिस जगह भी घूमने जाने का प्लान है, सबसे पहले उस जगह को लेकर रिसर्च करें।
  2. वहां अभी घूमने जाने की स्थिति है भी या नहीं, पहले इस बारे में पता लगाए।
  3. मौसम की भविष्यवाणी से नजर ना हटाएं। अगर वहां मौसम बिगड़ने की थोड़ी भी संभावना दिखाई देती है तो अभी घूमने नहीं जाने में ही आपकी भलाई है।
  4. किसी भी डेयरिंग खेल या पहाड़ों के किनारों पर जाकर कुछ डेयरिंग एक्टिविटी करने की कोशिश भी ना करें।
  5. स्थानीय लोगों और प्रशासन की हर हिदायत का अक्षरशः पालन करें।
  6. अपना और अपने होटल का कॉन्टैक्ट नंबर अपने परिवार या दोस्तों को देकर तभी टूर पर निकलें। ताकि जरूरत के समय आपसे संपर्क किया जा सके।
  7. अगर आपने स्थानीय गाड़ी किराए पर लिया है और ड्राइवर लोकल है तो आसपास के सुरक्षित जगहों के बारे में उससे पूछे।
  8. अगर आपके ड्राइवर ने किसी स्थान पर जाना अभी सुरक्षित नहीं बताया है तो वहां घूमने की जिद्द छोड़ दें।
  9. अपने साथ पर्याप्त मात्रा में कैश लेकर ट्रैवल करें।
  10. मोबाइल का चार्ज गेम खेलने या वीडियो बनाने में खत्म ना करें। याद रखें, मुसीबत के समय यहीं आपके सबसे काम आने वाला है।
  11. अपने साथ थोड़ा ड्राई फूड, ड्राई फ्रुट और फल जो जल्दी खराब नहीं होते, उन्हें लेकर जाएं।
  12. पैकिंग करते समय अनावश्यक सामानों को भरने की जरूरत नहीं है।
  13. जूतें ऐसे ले जो वाटरप्रुफ हो या पानी-कीचड़ में खराब नहीं होते हो।
  14. छाता और रेनकोट लेकर जरूर जाएं।
  15. अपने पास कुछ जरूरी दवाईयां जरूर रखें।

More News

    Read more about: travel himachal pradesh
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+