Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »श्रीनगर में भटकती आत्मा करती है लोगों की मदद, जानिए कैसे

श्रीनगर में भटकती आत्मा करती है लोगों की मदद, जानिए कैसे

जम्मू-कश्मीर के चुनिंदा सबसे प्रेतवाधित स्थान। Most haunted places of Jammu and Kashmir ।

जम्मू-कश्मीर भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में गिना जाता है, यहां के पर्यटन स्थल पूरे विश्व भर में जाने जाते हैं। इसलिए यहां सालभर देश-विदेश के सैलानियों का आवागमन लगा रहता है। श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग, लेह, लद्दाख, उद्यमपुर आदि जम्मू-कश्मीर को पृथ्वी का स्वर्ग बनाने का काम करते हैं।

अल्पाइन के वृक्षों से भरी यहां की पहाड़ी घाटियां, सूर्य की हल्की किरणों से चमक उठते ग्लेशियर यहां की सुंदरता पर चार चांद लगाने का काम करते हैं। लेकिन इन्हीं खूबसूरती के बीच जम्मू-कश्मीर में कुछ ऐसे भी स्थान हैं जिन्होंने प्रेतावाधित रूप में अपनी जगह बनाई हैं।

इन स्थानों पर अकसर कोई जाता नहीं लेकिन अगर कोई जाए तो वह असामान्य अनुभव जरूर करेगा। रहस्य की पड़ताल में आज हमारे साथ जानिए कश्मीर के उन स्थानों के बारे में जिन्हें अपने भुतहा अनुभवों के लिए जाना जाता है।

खूनी नाला

खूनी नाला

कश्मीर के पहाड़ी इलाकों से होती एक पहाड़ी सड़क है जहां ज्यादातर सड़क हादसे होते हैं। इन हादसो के कारण इस स्थान को खूनी नाला नाम दे दिया गया है। जानकारों का मानना है कि यहां शाम के बाद कोई काली साड़ी पहनी महिला दिखाई देती है, जिसके हाथ में एक नवजात बच्चा भी दिखाई देता है। काली साड़ी पहनी यह महिला यहां होने वाले हादसों की जड़ मानी जाती है।


जानकारों का कहना है कि महिला अचानक से गाड़ी के सामने आकर लिफ्ट मांगती है, जिसके डर के कारण गाड़ी चालक अपनी नियंत्रण खो बैठते हैं। माना जाता है कि यहां बहुत पहले कोई महिला अपने बच्चे के साथ सड़क हादसे में मारी गई थी, तबसे उसकी आत्मा यहां भटकती है। हालांकि यह तथ्य कितना सही है इसपर सटीक कुछ नहीं कहा जा सकता है।

भुतहा मस्जिद

भुतहा मस्जिद

यह अपने आप में ही सोच से परे है कि भला भगवान के घर में भूत-प्रेत कैसे दाखिल हो सकते हैं। माना जाता है कि कश्मीर के किसी गांव की मस्जिद पर किसी बुरी आत्मा का साया है। यह भुतहा मस्जिद कई हादसों की अकेली गवाह है। माना जाता है कि इस मस्जिद में कोई भी प्रवेश करता है तो उसके साथ अजीबोगरीब हादसे होते हैं।

जानकारों का मानना है कि यहां कई लोग मौत का शिकार भी बन चुके हैं। इसके अलावा बहुत गंभीर बीमारी से ग्रस्त भी हो चुके हैं। एक अनोखा सन्नाटा इस मस्जिद के आसपास छाया रहता है।

रहस्यमयी पेड़

रहस्यमयी पेड़

श्रीनगर से गुरेज घाटी के रास्ते के बीच में एक बिना पत्तों वाल पेड़ दिखाई देता है, स्थानीय इलाकों में यह वृक्ष भुतहा पेड़ के नाम से कुख्यात है। यह पेड़ दिखने में काफी डरावना है और माना जाता है कि जो भी इस पेड़ को अमावस्या के दिन छूने की कोशिश करता है उसे इस पेड़ पर मौजूद बुरी आत्मा जकड़ लेती है।

हालांकि इस कथन में कितनी सच्चाई है इसका सटीक प्रमाण नहीं मिलता। डर की वजह से स्थानीय निवासियों में कोई भी इस पेड़ की ओर आगे नहीं बढ़ता।

कुनन पोशपोरा

कुनन पोशपोरा

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में कुनन और पोशपोरा नाम के जुड़वा गांव मौजूद हैं माना जाता है कि कुछ सालों पहले यहां किसी लड़की का सामूहिक बलात्कार किया गया था, जिसके बाद पीड़िता की मौत हो गई थी।

जानकारों का मानना है कि इन दो गांवों में इस लड़की की आत्मा भटकती है। कई बार गांव की सुनसान सड़कों पर लड़की की रूह दिखाई देती है। ये दो गांव आसपास के इलाकों में अपने भुतहा अनुभवों के कारण ज्यादा चर्चा में रहते हैं।

भटकता जिन्न (श्रीनगर)

भटकता जिन्न (श्रीनगर)

यह किस्सा थोड़ा अलग है, माना जाता है कि श्रीनगर में कोई जिन्न किसी शादीशुदा महिला के प्रेम में पड़ गया था। जिस वजह से वो अपने पति से नफरत करने लगी थी, जिस वक्त महिला का पति घर में होता वो उससे लड़ाई करती और जैसे ही पति घर से बाहर चला जाता वो आराम फरमाती।

महिला की इन अजीबोगरीब आदतों को देख पति उसे किसी तांत्रिक के पास ले गया, तांत्रिक ने अपने मंत्रों के द्वारा उस महिला को ठीक करने की कोशिश की, तभी उस महिला के अंदर से जिन्न की आवाज आई जिसने कहा कि उसे महिला से प्यार हो गया है, और उसे वो छोड़ना नहीं चाहता। हालांकि यह किस्सा कितना सच है कुछ सटीक नहीं कहा जा सकता है।

मदद करने वाली आत्मा

मदद करने वाली आत्मा

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर एयर बेस की सड़कों पर एक ऐसी आत्मा भटकती है जो किसी को परेशान नहीं करती बल्कि राहगीरों की मदद करती है। बहुत से जानकारों का मानना है कि उन्होंने उस इंसान को देखा है जिसने उनकी मदद की है।

इस विषय पर अलग-अलग लोगों ने अपनी अलग राय दी हैं। लेकिन मदद करने वाली बात सभी मतों को समान बनाती है। इसलिए श्रीनगर के सैर के दौरान अगर आपको यह मदद करने वाला भूत नजर आए तो अपना अनुभव जरूर साझा करें।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+