भारत ऐसा देश है जहां कई तरह के जानवरों से लेकर विभिन्न प्रजातियों वाले पक्षी रहते हैं। इसके साथ ही भारत घर है कई प्रजातियों की तितलियों की। जी हां, तितलियां जो फूलों में रंग भरती और उनसे पराग चुराती हैं। दुनिया की सबसे रंगी कीट जिसे देखकर एक पल के हर कोई अपनी सुध-बुध खोकर बस इन्हें ही निहारता रह जाता है।
भारत में कई ऐसे अभयारण्य हैं, जो मुख्य रूप से तितलियों को समर्पित हैं। इन्हें बटरफ्लाई पार्क भी कहा जाता है। अगर रोजमर्रा की एक जैसी बोरिंग जिन्दगी में कुछ रंग भरना चाहते हैं तो एक बार बटरफ्लाई पार्क में घूमने का प्लान जरूर बना लें।

हम यहां आपको भारत के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद 6 Must Visit बटरफ्लाई पार्क के बारे में जानकारी दे रहे हैं -
1. सिक्किम बटरफ्लाई रिजर्व पार्क
सिक्किम में घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए यह पार्क एक मस्ट वीजिट जगह है। पूर्वोत्तर भारत में मौजूद यह बटरफ्लाई पार्क दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करता है और काफी लोकप्रिय भी है। लगभग 29 हेक्टेयर में फैले इस पार्क को वर्ष 2011 में बनाया गया था। इस पार्क में आपको सबसे अधिक चटकिले रंगों वाली तितलियां दिखाई देंगी जो फूलों पर हमेशा मंडराती रहती हैं।

2. बटरफ्लाई पार्क, शिमला
पहाड़ों की गोद में बसा शिमला, अपने आप में ही प्राकृतिक परिवेश के कारण एक शानदार हिल स्टेशन है। शिमला में पहाड़ों और इसके जंगलों की खूबसूरती के अलावा 3 एकड़ के क्षेत्र में फैला बटरफ्लाई पार्क भी पर्यटकों को खूब पसंद आता है।
इस बटरफ्लाई पार्क की सबसे बड़ी खासियत है कि यहां हिमालयी क्षेत्रों में पायी जाने वाली अलग प्रजातियों की तितलियां मिलती हैं। प्राकृतिक सुन्दरता लुत्फ उठाने के साथ-साथ इन रंग-बिरंगी कीटों की खुबसूरती को भी निहारना बड़ा रिफ्रेशिंग होता है।

3. बटरफ्लाई कंजर्वेटरी, गोवा
समुद्रतट, सूर्यास्त या सूर्योदय के नजारे, नीला समुद्र से लेकर पुराने ऐतिहासिक जगहे गोवा में सब कुछ खास है। लेकिन गोवा की झोली में एक ऐसा मोती भी है, जिसके बारे में लोग काफी कम ही बात करते हैं। बटरफ्लाई कंजरवेटरी में हर वह चीज मौजूद है जो इन प्यारी तितलियों के प्रजनन के लिए जरूरी होती है।
जैसे उनकी पसंदीदा पेड़-पौधे, प्रदूषणरहित हवा, मिट्टी आदि। गोवा का वातावरण तितलियों के लिए काफी अच्छा होता है। खास तौर पर सितंबर से दिसंबर के बीच गोवा जाने वाले पर्यटकों को यहां एक बार जरूर घूम कर आना चाहिए।

4. बनेरघट्टा बटरफ्लाई पार्क, बैंगलोर
बैंगलोर का बनेरघट्टा बायोलॉजीकल पार्क इन नन्हीं कीटों का दीदार करने के लिए बिल्कुल सही जगह है। बड़े क्षेत्र में फैले इस पार्क में कई तरह के रंग-बिरंगे फूलों के पौधे मिलते हैं, जो तितलियों के लिए यह जगह आदर्श बनाते हैं।
यहां आने वाले पर्यटक सुहाने मौसम में फूलों और पौधों की क्यारियों के बीच घूमते हुए इन तितलियों की सुन्दरता को निहार सकते हैं। सबसे खास बात है कि इस बटरफ्लाई पार्क में आपको तितलियों का पूरा लाइफ साइकिल यानी जन्म से लेकर मृत्यु तक को उनके प्राकृतिक निवास में ही देखने और समझने का मौका मिलता है।

5. बटरफ्लाई पार्क, भोपाल
मध्य प्रदेश में भोपाल के पास मौजूद वन विहार नेशनल पार्क में मौजूद बटरफ्लाई पार्क प्रकृतिप्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यह पार्क कई प्रजातियों की तितलियों का घर है। पर्यटक यहां तितलियों के जीवन चक्र के बारे में काफी गहराई से समझ सकेंगे। इसके अलावा यहां एडुकेशनल वर्कशॉप भी होते हैं, जिसमें हिस्सा लेकर आप तितलियों के प्रजनन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझ सकते हैं।

6. असोला भट्टी वाइल्डलाइफ सेंचुअरी, बटरफ्लाई पार्क, दिल्ली
दिल्ली वालों की फेवरेट जगह तुगलकाबाग किले के ठीक बगल में मौजूद असोला भट्टी वाईल्डलाइफ रिजर्व में मौजूद है बटरफ्लाई पार्क। इस पार्क के देखरेख की जिम्मेदारी कंजर्वेशन एडुकेशन सेंटर (CEC) को सौंपी गयी है।
यहां पौधों की करीब 250 प्रजातियां, 10 अलग-अलग प्रजातियों के पशु, पक्षियों की 200 प्रजातियां के साथ-साथ 10 प्रजातियों के सांप और उभयचर प्राणियों की 8 प्रजातियां देखने को मिलती है। लेकिन इस सेंचुअरी का मुख्य आकर्षण यहां पायी जाने वाली 90 प्रजातियों की तितलियां ही होती हैं।



Click it and Unblock the Notifications














