Search
  • Follow NativePlanet
Share
» » क्या आप चेन्नई से जुड़े इन रोचक तथ्यों के बारे में जानते हैं ?

क्या आप चेन्नई से जुड़े इन रोचक तथ्यों के बारे में जानते हैं ?

चेन्नई दक्षिण भारत के चुनिंदा सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है, जो प्राकृतिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप में काफी महत्व रखता है।

चेन्नई दक्षिण भारत के चुनिंदा सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है, जो प्राकृतिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप में काफी महत्व रखता है। यहां की समुद्री आबोहवा का आनंद लेने के लिए साल भर पर्यटकों का आवागमन लगा रहता है। एक शानदार अवकाश बिताने के लिए यह एक आदर्श विकल्प है, जहां आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ आ सकते हैं। यहां के प्राकृतिक आकर्षण आत्मिक और मानसिक शांति का अनोखा अनुभव कराते हैं। चेन्नई एक खास पर्यटन स्थल है, जो हर आयु वर्ग का स्वागत करता है।

पर्यटक यहां सैर-सपाटे के साथ-साथ कुदरती खूबसूरती का भरपूर आनंद ले सकते हैं। वैसे इस शहर का अपना अलग एक वृहद इतिहास है, जो कई दिलचस्प तथ्यों को अपने अंदर समेटे हुए है। आज इस लेख में हम चेन्नई से जुड़े
उन रोचक तथ्यों के बारे में आपको बताएंगे, जिनके विषय में शायद आपको भी पता न हो।

शहर का नाम

शहर का नाम

PC-No machine

बहुत कम लोग इस तथ्य के बारे में जानते होंगे कि इस शहर को इसका नाम चेन्नई 1996 में मिला, इससे पहले यह मद्रास के नाम से जाना जाता था। मद्रास शब्द की उत्पत्ति यहां के मछुवारों के गांव मद्रासपट्टीनम से हुई है। यह गांव सेंट जॉर्ज चर्च के उत्तर में स्थित है। नाम से जुड़ा एक तथ्य यह भी हैं कि मद्रास का नाम मद्रासन नाम किसी मछुवारे के नाम से लिया गया शब्द है, हालांकि इस तथ्य में कितनी सच्चाई है, इसके विषय में सटीक विवरण नहीं मिलता है।

भारत का डेट्रॉयट

भारत का डेट्रॉयट

चेन्नई को भारत का डेट्रॉयट भी कहकर संबोधित किया जाता है, यहां कई अंतरराष्ट्रीय ब्रांड की गाड़ियों के ब्रांड के मैनुफैक्चरर मौजूद हैं, जो इसे एक महत्वपूर्ण ऑटोमोबाइल हब बनाने का काम करते हैं। समुद्र तट से नदीकता और खास भौगोलिक स्थित के कारण विदेशी कंपनियों आकर्षित होती हैं।

विश्व बैंक का दफ्तर

विश्व बैंक का दफ्तर

बहुत कम लोग इस तथ्य के बारे में जानते होंगे कि चेन्नई में विश्व बैंक का दफ्तर है जो वर्ल्ड बैंक चेन्नई ऑफिस के नाम से जाना जाता है। यह दफ्तर 3.5 एकड़ के क्षेत्र में फैला है। अगर आप चेन्नई जाएं तो अतरराष्ट्रीय बैंक का यह दफ्तर जरूर देखें।

कोन्नेमारा

कोन्नेमारा

PC- SriniG

चेन्नई स्थित कोन्नेमारा को अधिकांश लोग एक पुरानी पब्लिक लाइबेर के रूप में ही जानते हैं, लेकिन ज्यादातर इस तथ्य के बारे में नहीं जानते होंगे कि यह लाइब्रेरी भारत में चार राष्ट्रीय डिपॉजिटरी पुस्तकालयों में से एक है, जो भारत में प्रकाशित सभी पुस्तकों, आवधिक पत्रों और समाचार पत्रों की एक प्रति प्राप्त करता है। यह संयुक्त राष्ट्र के लिए एक डिपॉजिटरी लाइब्रेरी के रूप में भी कार्य करता है।

बुहारी होटल और चिकन 65

बुहारी होटल और चिकन 65

बुहारी होटल की प्रसिद्ध श्रृंखला चेन्नई में 1951 से मौजूद है, और माना जाता है कि चिकन से जुड़ी लोकप्रिय डिश चिकन 65 इसी होटल के किचन में इजात हुई थी। यह होटल लंबे समय से खाने के शोकीनों को लिए पसंदीदा व्यंजन परोसते आ रहा है। आप यहां चिकन 65 के अलावा चिकन 78, 82 और चिकन 90 भी ट्राई कर सकते हैं। इस होटल के संस्थापर ए.एम बुहारी थे।

विशाल बरगद का पेड़

विशाल बरगद का पेड़

बहुत कम लोग जानते होंगे कि चेन्नई में एक विशाल बरगद का पेड़ है, जो विश्व के सबसे पुराने बरगद के पेड़ों में गिना जाता है। जानकारी के अनुसार इस पेड़ की उम्र 450 के आसपास है। यह पुराना पेड़ शहर के आद्यार थियोसोफिकल सोसायटी के अंदर स्थित है। इस विशाल पेड़ की शाखाओं ने लगभग 40,000 वर्ग फीट का क्षेत्र घेर रखा है। 1989 में आए भंयकर तुफान के कारण पेड़ की मुख्य डाली टूट चुकी है, अब बस बाकी हिस्सा ही रह गया है। आप इस विशाल पेड़ को देखने के लिए यहां आ सकते हैं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+