Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गुजरात जा रहे हैं, तो ये खास जगहें जरुर निहारे

गुजरात जा रहे हैं, तो ये खास जगहें जरुर निहारे

गुजरात, भारत का एक ऐसा राज्य है जो अपनी संस्‍कृति और विरासत के लिए दुनियाभर में मशहूर है, और ये शहर बेहद सुंदर और भूमिगत भी है। अहमदाबाद की चकाचौंध गुजरात को विरासत में मिली है और यहां के अन्य शहर भी

By Namrata Shatsri

पश्चिमी भारत में स्थित गुजरात ऐतिहासिक जगह, समुद्री तट, भव्य मंदिर, वन्यजीवों से समृद्ध विरासत का एक अच्छा मिश्रण है। गुजरात सिंधु घाटी सभ्यता का भी घर है...यहां सिन्धु घाटी के पुराने अवशेषों को देखा जा सकता है। गुजरात हर चीजे बेहद भव्य तरीके से मनायी जाती है, जसी देखने लोग दूर देश विदेश से पहुंचते हैं..जैसे नवरात्री आदि।

अगर आप गुजरात में छुट्टियां मनाने आ रहे हैं तो आप यहां आकर लोक नृत्य जैसे डांडिया रास, गुजराती लजीज खाना ,समृद्ध विरासत आदि को जान और समझ सकते हैं। इस राज्‍य में कई खूबसूरत जगहें भी हैं जो आपको इस खूसबूरत शहर से रूबरू करवाएंगीं।

गिर नेशनल पार्क में वन्‍यजीवों को देखें

गिर नेशनल पार्क में वन्‍यजीवों को देखें

देश में टाइगर्स को बिग कैट भी कहा जाता है। इस अभ्‍यारण्‍य में आप जंगल के राजा एशियाटिक शेर को भी देख सकते हैं। गिर वन्‍यजीव अभ्‍यारण्‍य में एशियाटिक शेर अब खत्‍म होने की कगार पर हैं। ये पहले सीरिया के क्षेत्रों में पाए जाते थे लेकिन 1870 में इनका शिकार किए जाने के कारण ये प्रजाति लुप्‍त हो गई।

संरक्षण प्रयासों के कारण इस प्रजाति के शेरों की संख्‍या को बढ़ाया जा सका है। कभी-कभी ये शेर अपने आप ही दीउ के तट और संरक्षण क्षेत्र में चले जाते हैं। एशियाटिक शेर के अलावा इस अभ्‍यारण्‍य में पशुओं की 40 अन्‍य प्रजातियां भी देखने को मिलती हैं जिनमें स्‍पॉट हिरण, सांबर, गैज़ेले आदि भी शामिल हैं।Pc:Jason Wharam

अहमदाबाद शहर घूमें

अहमदाबाद शहर घूमें

कई कारणों से हाल ही में अहमदाबाद को विश्‍व धरोहर शहर घोषित किया गया है। यहां पर अनेक इंडो-मुस्लिम स्‍थाप्‍त्‍यकला की उत्‍कृष्‍ट संरचना देख सकते हैं। ये शहर गांधी जी के आज़ादी आंदोलन का केंद्र रहा है।

अहमदाबाद की सड़के और इमारतें आपको इस शहर के इतिहास के बारे में बताएंगें। अहमदाबाद की कुछ शानदार जगहों में स्‍वामीनारायण मं‍दिर, साबरमती आश्रम, सिदि सईद मस्जिद आदि मशहूर हैं।

Pc:ddasedEn

दीउ के समुद्रतट

दीउ के समुद्रतट

देश के अन्‍य तटीय स्‍थलों से दीउ बहुत अलग है और ये देश के कम लोकप्रिय स्‍थलों में से भी एक है। दीउ की रेत काफी हद तक गोवा से मिलती है और इस शहर में पुर्तगालियों का प्रभाव दिखाई देता है। ये छोटा सा शहर एक पुल से गुजरात से जुड़ा हुआ है और यहां आकर आपको बेहद अलग अनुभव होगा।

दीउ को देश के सबसे खूबसूरत केंद्र शासित प्रदेशों में से एक कहा जा सकता है। आइए एक नज़र डालते हैं कि दीउ जाने पर आप वहां क्‍या कर सकते हैं। दीउ में आप इसके खूबसूरत तट जैसे घोग्‍ला बीच, नागोआ बीच, गोप्‍तीमाता बीच आदि देख सकते हैं। इसके अलावा नाईदा गुफाएं और ऐतिहासिक दीउ किला भी देख सकते हैं।
Pc:India Untravelled

साबरमती आश्रम में इतिहास को फिर से जीएं

साबरमती आश्रम में इतिहास को फिर से जीएं

महात्‍मा गांधी द्वारा किया गया दांडी मार्च यहीं से शुरु हुआ था और इसके बाद से ये जगह पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय हो गई। इसे राष्‍ट्रीय स्‍थल घोषित किया जा चुका है। इस आश्रम में एक संगहालय है जहां पर महात्‍मा गांधी से जुड़े अवशेष, तस्‍वीरें और प्रदर्शनी आदि लगाई जाती है।

इस आश्रम में 90 मिनट की सैर में मगन निवास, उपासना मंदिर आदि देख सकते हैं।Pc:Hardik jadeja

लक्ष्‍मी विलास पैलेस देखें

लक्ष्‍मी विलास पैलेस देखें

राजसी ठाट-बाट से सजा लक्ष्‍मी विलास महल वड़ोदरा में स्थित है। ये खूबसूरत महल बकिंगघम पैलेस से चार गुना बड़ा बताया जाता है। ये इंडो सारासेनिक स्‍थापत्‍या कला की शैली में बना है और इसे 1890 में महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ 3 ने बनवाया था।

इस महल का एक हिस्‍सा पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है जोकि महाराजा फतेह सिंह संग्रहालय है। यहां पर संगमरमर और कांस्‍य की कलाकृतियां देख सकते हैं।Pc:Birsa Murmu

चंपानेर के ऐतिहासिक स्‍थल

चंपानेर के ऐतिहासिक स्‍थल

इस शहर को छावड़ा राजवंश के राजा वनराज छावड़ा ने 8वीं शताब्‍दी में खोजा था। खूबसूरत प्राचीन शहर चंपा में कई किले, महल और मस्जिदें हैं जिन्‍हें कई सालों पहले बनवाया गया था। इस शहर की इमारतों में हज़ार वर्ष प्राचीन जैन और हिंदू मंदिर भी हैं जो आज भी शानदार दिखते हैं।

3280 एकड़ में फैले चंपानेर पावधगढ़ आर्कियोलॉजिकल पार्क को जरूर देखें। इस शहर को राजा महमूद बेगाड़ा ने बसाया था और यहां पर नगीना मस्जिद, केवड़ा मस्जिद, कलिका माता मंदिर आदि देख सकते हैं।Pc:Harshalgandhi5

रण ऑफ कच्‍छ

रण ऑफ कच्‍छ

गुजरात का सफर रण ऑफ कच्‍छ को देखे बिना अधूरा है। ये दुनिया का सबसे बड़ा सॉल्‍ट रेगिस्‍तान है। यहां पपर लगभगर 7,505 स्‍कवायर किमी की जगह पर सफेद रंग की रेत फैली हुई है।

कच्‍छ आने का सही समय रण उत्‍सव है दौरान है जोकि हर साल नवंबर के महीने में आयोजित किया जाता है। इस उत्‍सव के दौरान इस जगह का माहौल कुछ अलग ही होता है।Pc:Rahul Zota

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+