Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जाने भारत के खूबसूरत झीलों के शहर को

जाने भारत के खूबसूरत झीलों के शहर को

भारत में गगनचुंबी इमारतों के बीच कुछ कुछ बेहद ही खूबसूरत मानव निर्मित झीलें है, जो पर्यटकों को अपनी ओर रिझाती हैं।

By Goldi

यकीनन जब हम मुंबई, दिल्ली घूमने जाते हैं, तो उंची उंची इमारते हमारा ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती हैं..जिन्हें देखना वाकई अच्छा लगता है। इन्ही गगनचुंबी इमारतों के बीच कुछ कुछ बेहद ही खूबसूरत मानव निर्मित झीलें है, जो पर्यटकों को अपनी ओर रिझाती हैं।

ये मानव निर्मित झील पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के लिए सरंक्षित की गयी हैं। ये झीलें शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। जल स्त्रोत हमारी जिन्दगी में एक अहम भूमिका निभाते हैं.. जैसे की हम झीलों के शहर उदयपुर को जानते हैं...इस के अलावा कुछ ऐसे भी शहर भी है, जहां आप झीलों के निहार सकते हैं...

श्रीनगर

श्रीनगर

श्रीनगर की खूबसूरती दुनिया भर के यात्रियों को आकर्षित करती है। श्रीनगर ,का प्रमुख आकर्षण है डल झील..जिसे "श्रीनगर का गहना" भी कहा जाता है। इसके अलावा झेलम नदी शहर के बीचों बीच बहती है..इस के अलावा श्रीनगर में आंचल झील, निगीन झील, गिल सारा झील और होकरसार झील जो पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय हैं..जहां पर्यटक डल झील का मजा ले सकते हैं। PC:Basharat Alam Shah

उदयपुर

उदयपुर

उदयपुर अपने शाही महलों और किलों के लिए लोकप्रिय है। इसके अलावा यहां की झीलें पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है..जोकि मेवाड़ साम्राज्य के शासनकाल के दौरान बनाए गए थे। उदयपुर में स्थित पिछोला झील,स्वरूप सागर झील,फ़तेह सागर झील आदि है जो सर्फ देशी और विदेशियों के बीच खासा प्रसिद्ध हैं।PC: Prashant Ram

भोपाल

भोपाल

तालों के ताल शहर के नाम से विखाय्त भोपाल में भी कुछ बेहद खूबसूरत तल है जोकि मानव निर्मित है..जोकि अपर लेक और लोवर लेक के नाम से जाने जाते हैं।

ठाणे

ठाणे

महाराष्ट्र स्थित ठाणे में कई मानव निर्मित झील हैं..जिनमे मसुंदा झील सबसे लोकप्रिय है। इसके अलावा यहां कई खूबसूरत झीलें है जैसे ब्रह्मला झील, दिगार झील, देसाई झील कछारली झील हैं।

वारंगल

वारंगल

वारंगल तेलंगाना में अपने ऐतिहासिक स्थलों के लिए जाना जाता है। यह एक अर्ध शुष्क क्षेत्र है जो मौसमी वर्षा पर निर्भर है। यह क्षेत्र झीलों और चट्टानी पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहां स्थित भद्रकाली झील और वाद्देपली झील शहर के लिए महत्वपूर्ण झील और यहां पीने के पानी का मुख्य स्रोत हैं।

नैनीताल

नैनीताल

नैनीताल को यह नाम यहां स्थित मोती के आकार की झील से मिला है...यहां का सबसे प्रसिद्ध आकर्षण नैनी झील है..नैनीताल अपने खूबसूरत परिदृश्यों और शांत परिवेश के कारण पर्यटकों के स्वर्ग के रूप में जाना जाता है। इस जगह नैनी झील के अलावा नौकुचीयताल, भीमताल, खुर्पटताल आदि देख सकते हैं।

हैदराबाद

हैदराबाद

मूसा नदी के तट पर हैदराबाद एक सुव्यवस्थित शहर है। यहां स्थित हुसैन सागर झील सबसे प्रसिद्ध है..इसके अलावा यहां मानव निर्मित उस्मान सागर झील और हुसैन सागर झील भी एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण है।

बैंगलोर

बैंगलोर

वर्ष 1985 के दौरान बैंगलोर में करीबन 51 झीलें थी..लेकिन कुछ झीलें बढ़ते शहरीकरण के चलते अब एकदम से विलुप्त हो गयी है। अब बैंगलोर में 51 में से सिर्फ 17 झीलें बची हैं...जिसमे से बैलनदुर झील,लालबाग झील,उल्सूर झील आदि।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+