Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अबु धाबी में होगा पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन, जानिए क्या-क्या होगा इस मंदिर में खास!

अबु धाबी में होगा पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन, जानिए क्या-क्या होगा इस मंदिर में खास!

एक ओर जहां अयोध्या में ऐतिहासिक राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। वहीं दूसरी ओर संयुक्त अरब अमीरात का अबु धाबी शहर में भी इतिहास रचने वाला है। अबु धाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन होने वाला है जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्यौता भेजा गया है और उन्होंने इसे स्वीकार भी किया है। प्रधानमंत्री अबू धाबी पहुंच चुके हैं।

abu dhabi hindu temple

उद्घाटन होने के बाद BAPS हिंदू मंदिर, अबु धाबी भारत के बाहर सबसे विशाल मंदिरों में से एक और पश्चिम एशिया का सबसे शानदार हिंदू मंदिर होने वाला है। अबु धाबी का यह हिंदू मंदिर कलात्मकता और आध्यात्मिकता का मिश्रण होगा जो प्रमुख स्वामी महाराज और बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था के आध्यात्मिक संतों, महंत स्वामी महाराज के आशीर्वाद से व दृष्टिकोण से प्रेरित है।

temple abu dhabi

श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण मंदिर अबू धाबी में पत्थरों से बना पहला हिंदू मंदिर है, जिसका आज (14 फरवरी 2024) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। 13 फरवरी को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां पहुंच चुके हैं और एयरपोर्ट पर उनका स्वागत राष्ट्रपति शेख मोहम्मद ने किया। 27 एकड़ के क्षेत्र में इस मंदिर का निर्माण दुबई-अबू धाबी शेख जायद नेशनल हाईवे पर अल रहबा के पास अबू मुरीखाह में किया गया है।

बता दें, इस मंदिर का निर्माम कार्य साल 2019 में शुरू हुआ था। मंदिर के लिए जमीन यूएई की सरकार ने दान में दिया है। पूरे मंदिर का निर्माण भारतीय कारीगरों ने मिलकर किया है। इस मंदिर का निर्माण बीएपीएस द्वारा करवाया गया है जो वेदों में निहित सामाजिक-अध्यात्मिक हिंदू आस्था का प्रतिनिधित्व करता है।

यह मंदिर सिर्फ एक मंदिर ही नहीं बल्कि अबु धाबी में सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए एक जीवंत स्थान के तौर पर भी जाना जाएगा। अबु धाबी के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन 14 फरवरी 2024 को होगा।

इसकी खासियतों के बारे में बताते हैं :

1. अबु धाबी का BAPS हिंदू मंदिर मध्य पूर्व का एक ऐतिहासिक प्रतिक चिन्ह के तौर पर उभरेगा।
2. इस मंदिर को भारत में बनने वाले पारंपरिक पत्थरों के मंदिरों की तरह ही तैयार किया गया है।
3. इस मंदिर का निर्माण गुलाबी रंग के बलुआ पत्थरों से किया गया है। इसकी डिजाइन को शिल्पशास्त्र और संस्कृत ग्रंथ के वास्तुकला के आधार पर तैयार किया गया है।
4. संयुक्त अरब अमिरात में इस मंदिर का निर्माण पारंपरिक और आधुनिक वास्तुकला के मिश्रण के रूप में किया गया है।
5. मंदिर में 7 मीनारें बनायी गयी हैं जो UAE के 7 अमीरातों का प्रतिनिधित्व करती है।
6. इन 7 मीनारों के अलावा मंदिर में 5 अलंकृत शिखर भी हैं जो इसकी भव्यता को बढ़ाते हैं। शिखर की ऊंचाई 108 फीट होगी।

7. मंदिर में विजिटर सेंटर, प्रार्थना कक्ष, प्रदर्शनियां, सीखने के लिए अलग क्षेत्र, बच्चों के लिए खेलने की जगह, विभिन्न विषयों पर आधारित उद्यान, पेयजल की सुविधा, फूड कोर्ट और किताबों व गिफ्ट शॉप भी बनायी गयी हैं।
8. मंदिर में सभी प्रकार के हिंदू त्योहारों जैसे दिवाली, गोवर्धन पूजा आदि को मनाया जाता है। इसलिए त्योहारों के समय यह मंदिर प्रमुख आकर्षण होगा।
9. भारत और UAE की आपसी दोस्ती के प्रतिक के रूप में यह मंदिर दोनों देशों के बीच की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करेगा।
10. सबसे खास बात है कि UAE में तैयार किये गये BAPS हिंदू मंदिर के द्वार सभी धर्मों को मानने वाले लोगों के लिए खुले रहेंगे।

पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन :

अबु धाबी में इस शानदार मंदिर का निर्माण वहां के प्रिंस शेख मोहम्मद बिन ज़ाएद अल अह्यान द्वारा दान की गयी भूमि पर किया गया है। 14 फरवरी 2024 को इस मंदिर का उद्घाटन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न सिर्फ इस उद्घाटन समारोह के साक्षी बनेंगे बल्कि वह खुद अबु धाबी के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करने वाले हैं। इस मौके पर 13 फरवरी को अबु धाबी के शेख ज़ाएद स्पोर्स्ट्स सिटी स्टेडियम में एक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा, जिसका नाम 'अह्लान मोदी' रखा गया है, जिसका अर्थ 'हैलो मोदी' होता है।

More News

    Read more about: india temple
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+