Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जाने क्या है मोदी सरकार एडॉप्‍ट ए हेरिटेज पालिसी,किसने कौन सी हेरिटेज इमारत को लिया गोद?

जाने क्या है मोदी सरकार एडॉप्‍ट ए हेरिटेज पालिसी,किसने कौन सी हेरिटेज इमारत को लिया गोद?

By Goldi

हाल ही में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा भारत की ऐतिहासिक विरासतों को अपनाने के लिए निजी कंपनियों द्वारा ''एडॉप्‍ट ए हेरिटेज' शुरू किया है। जिसके तहत 17वीं शताब्‍दी में मुगल बादशाह शाहजहां द्वारा बनाए गए लाल किले को अब डालमिया ग्रुप ने अपना बना लिया है।

बताया जा रहा है कि, नरेंद्र मोदी सरकार की 'एडॉप्‍ट ए हेरिटेज' नीति के तहत डालमिया ग्रुप ने लाल किले में अपनी रुचि दिखाते हुए इसे गोद लिया है। बीते 70 सालों से इस ऐतिहासिक धरोहर पर देश के प्रधान मंत्री 15 अगस्‍त को देश के प्रधानमंत्री तिरंगा फहरा कर आजादी का जश्‍न मनाते हैं।

सिर्फ लाल किला ही नहीं बल्कि दुनिया के सात अजूबों में शुमार और प्यार की प्यार की निशानी आगरा का ताजमहल भी लीज पर दे दिया गया है। ताजमहल की देखरेख अब GMR और ITC ग्रुप करेगा। वहीं लाल किले के लिए डालमिया ग्रुप कई इंतजाम करेगा।

'एडॉप्‍ट ए हेरिटेज'

'एडॉप्‍ट ए हेरिटेज'

Pc:Pankajksharma92

बीते साल 2017 में लांच हुई 'एडॉप्‍ट ए हेरिटेज' के तहत भारत की करीबन 100 के करीब धरोहर शामिल हैं। जिसमे में 14 हेरिटेज साईट को गोद ले लिया गया है। बता दें कि एडॉप्‍ट ए हेरिटेज के तहत स्‍मारकों पर पर्यटक सुविधाएं चाकचौबंद करने के लिए 31 प्राइवेट इकाइयों ने सरकार को एप्रोच किया था। इसमें डालमिया समूह और GMR कांट्रैक्‍ट व ITC पाने में सफल रहीं।

एडॉप्‍ट ए हेरिटेज

एडॉप्‍ट ए हेरिटेज

Pc:THARUN

बताया जा रहा है कि, ‘एडॉप्‍ट ए हेरिटेज' के तहत ये प्राइवेट कम्पनियां इन ऐतिहासिक इमारतों में मोबाइल ऐपलीकेशन, विभिन्‍न भाषाओं में ऑडियो गाइड, मुफ्त वाईफाई व कैंटीन जैसी सुविधाओं का आदान-प्रदान करना है। बता दें कि 'एडॉप्‍ट ए हेरिटेज' योजना के तहत केंद्र सरकार धरोहरों को उन निजी हाथों में सौंप रही है, जो वहां आने वाले पर्यटकों के लिए जनसुविधाएं बढ़ाने का काम करें।

एडॉप्‍ट ए हेरिटेज

एडॉप्‍ट ए हेरिटेज

Pc:Bikashrd

प्रतिष्ठित लाल किले के अलावा, जो अन्य कम्पनियों द्वारा स्मारक अपनाए गए स्मारकों की लिस्ट कुछ इस प्रकार है- पुराना किला (एनबीसीसी द्वारा), जंतर मंतर (एसबीआई फाउंडेशन), कुतुब मीनार (यात्रा, ऑनलाइन यात्रा पोर्टल), सफदरजंग मकबरा (ट्रेवल कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया) और अग्रसेन की बाओली ( स्पेशल हॉलीडेज ट्रेवल प्राइवेट लिमिटेड एंड रोटरी क्लब ऑफ़ इंडिया)

3700 ऐतिहासिक स्मारक

3700 ऐतिहासिक स्मारक

Pc: David Castor

भारत में लगभग 3700 ऐतिहासिक स्मारक और 21 यूनेस्को विश्व विरासत साइटें हैं। ‘एडॉप्‍ट ए हेरिटेज'के तहत लगभग 100 साइटें मौजूद हैं। जिसमे जीसस की बेसिलिका (गोवा), फतेहपुर सीकरी (आगरा), रेजीडेंसी (लखनऊ), रानी-की-वाव (गुजरात), रानी झांसी किला (झांसी), मटनचेरी पैलेस संग्रहालय (कोच्चि), कनहेरी गुफाओं (मुंबई) ), आमेर किला और नाहरगढ़ किला (जयपुर), कांगड़ा किला (हिमाचल), ताबो मठ (स्पीति), और इंडिया गेट (दिल्ली) आदि।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+