Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »रथयात्रा के समय पुरी में जगन्नाथ मंदिर के आसपास रुकने की ये हैं सस्ती धर्मशालाएं

रथयात्रा के समय पुरी में जगन्नाथ मंदिर के आसपास रुकने की ये हैं सस्ती धर्मशालाएं

ओडिशा के धार्मिक शहर पुरी में भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा की शाही रथ यात्रा की तैयारियां लगभग अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। संभवतः पुरी ही एकमात्र ऐसी जगह है जहां भगवान श्रीकृष्ण के स्वरुप जगन्नाथ देव अपने भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ पूजे जाते हैं।

jagannath

अगर आप भी इस साल रथ यात्रा में शामिल होने पुरी जाने वाले हैं और अभी तक आपने अपने लिए होटल बुक नहीं किया है तो हम आपको जगन्नाथ मंदिर के आसपास कुछ सस्ते होटल व धर्मशालाओं के बारे में बता रहे हैं। सिर्फ रथ यात्रा के समय ही नहीं, बल्कि साल में कभी भी आप जगन्नाथ पुरी में इन होटलों व धर्मशालाओं में बुकिंग कर रुक सकते हैं। बता दें, इस साल 20 जून को पूरे रीति-रिवाजों के साथ भगवान जगन्नाथ, बलराम व देवी सुभद्रा की सवारी उनके मौसी के घर यानी गुंडिचा मंदिर के लिए निकलेगी।

जगन्नाथ मंदिर के आसपास मौजूद सस्ते होटल व धर्मशालाएं :

rath yatra

श्री श्री मां आनंदमई आश्रम : पुरी में भक्तों के ठहरने के लिए यह एक लोकप्रिय आश्रम है। आश्रम में भक्त किसी भी अच्छे होटल जितने सुख-सुविधाओं के साथ रह सकते हैं। इस आश्रम में भक्त एसी या फिर नॉन-एसी दोनों तरह के कमरे बुक कर सकते हैं। नॉन-एसी कमरों का किराया 400 रुपये और एसी कमरों का किराया 800 रुपये तक हो सकता है। इसके साथ ही भक्त आश्रम के रसोईघर से लजीज पकवानों का स्वाद भी ले सकते हैं।

बगरिया धर्मशाला : यह धर्मशाला पुरी में जगन्नाथ मंदिर के सिंहद्वार के ठीक सामने है। यह धर्मशाला पुरी के बस स्टैंड से महज 1.7 किमी की दूरी पर ही स्थित है। कहा जाता है कि यह धर्मशाला इतना विशाल है कि इसमें एक बार में 1 हजार लोग एक साथ रह सकते हैं। इस धर्मशाला में पार्किंग व रसोई की सुविधा भी उपलब्ध है। करीब 200-400 रुपये में इस धर्मशाला में कमरे की बुकिंग हो सकती है।

rath yatra

श्री मंदिर गेस्ट हाउस : पुरी का यह गेस्ट हाउस अपनी कई सुविधाओं के लिए जाना जाता है। पुरी रेलवे स्टेशन से महज 3 किमी दूर श्री मंदिर गेस्ट हाउस एसी, नॉन-एसी कमरे और लॉकर सुविधा प्रदान करता है। इस गेस्ट हाउस के कमरे अटैच बाथरुम और बालकनी सुविधा के साथ आते हैं। जगन्नाथ मंदिर से यह गेस्ट हाउस सिर्फ 0.2 किमी की दूरी पर है। इस गेस्ट हाउस में आप 400-600 रुपये में कमरे बुक कर सकते हैं।

पुरुषोत्तम वाटिका : पुरुषोत्तम वाटिका जगन्नाथ पुरी का एक फेमस धर्मशाला है। यह जगन्नाथ मंदिर से थोड़ी दूरी पर ही मौजूद है। इस धर्मशाला में 500 रुपये तक में कमरों की बुकिंग मिल सकती है। धर्मशाला में रसोईघर भी मौजूद है जहां आप ओडिशा के लजीज पकवानों का स्वाद ले सकते हैं।

बता दें, होटलों की बुकिंग कमरों की उपलब्धता पर निर्भर करती है और कमरों का किराया समय-समय पर बढ़ता-घटता रहता है।

More News

Read more about: puri odisha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+