Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई-अहमदाबाद के बाद कौन-कौन से शहरों में चलेगी बुलेट ट्रेन, सरकार ने बनायी लिस्ट

मुंबई-अहमदाबाद के बाद कौन-कौन से शहरों में चलेगी बुलेट ट्रेन, सरकार ने बनायी लिस्ट

देश की पहली हाई स्पीड ट्रेन मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना काम जितना आगे बढ़ रहा है, इसे लेकर लोगों की उत्सुकताएं भी बढ़ रही हैं। 320 से 350 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ती बुलेट ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के बीच की 508 किमी की दूरी को तय करने में मात्र 2 से 2.30 घंटे का समय लेगी। मुंबई से अहमदाबाद के बीच 12 बुलेट ट्रेन स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनकी रूप-रेखा भी तैयार कर ली गयी है।

ये तो हो गयी मायानगरी मुंबई और गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद के बीच शुरू होने वाली बुलेट ट्रेन की जानकारी। लेकिन क्या देश के दूसरे हिस्से के बुलेट ट्रेन के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़ने से वंचित रह जाएंगे? क्या बुलेट ट्रेन सिर्फ और सिर्फ मुंबई से अहमदाबाद के बीच ही चलेगी, देश के दूसरे हिस्सों में नहीं? अजी, ऐसा कभी हो सकता है भला।

mumbai-ahmedabad bullet train station list

जिस तरह सेमी हाई स्पीड लग्जरी ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत सबसे पहले दिल्ली से वाराणसी के रूट पर की गयी थी। अब देश के दूसरे कई शहरों को जोड़ने वाली 40 से ज्यादा रूट्स पर इसका संचालन किया जाता है, ठीक उसी तरह मुंबई-अहमदाबाद के बाद धीरे-धीरे कई और रूट्स पर भी बुलेट ट्रेन का संचालन किया जाएगा।

हाल ही में राज्यसभा में पूछे गये एक सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुलासा किया कि मुंबई-अहमदाबाद के बाद और भी कई रूट्स पर बुलेट ट्रेन चलाने की योजना है।

बताया जाता है कि रेल मंत्री ने नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) को 7 हाई स्पीड रेल (HSR) कॉरिडोर का विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी है। जिन 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर में बुलेट ट्रेन का संचालन करने का फैसला लिया गया है, उनमें शामिल हैं -

1. दिल्ली-वाराणसी
2. दिल्ली-अहमदाबाद
3. दिल्ली-अमृतसर
4. मुंबई-नागपुर
5. मुंबई-पुणे-हैदराबाद
6. चेन्नई-बेंगलुरु-मैसूर
7. वाराणसी-हावड़ा

bullet train other project list

रेल मंत्री ने आगे कहा कि इनमें से दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-हावड़ा, दोनों बुलेट ट्रेन ही उत्तर प्रदेश से होकर गुजरेंगी लेकिन ये कॉरिडोर हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के रूप में अस्थायी होंगे। इसकी वजह बताते हुए कहा गया कि ये कॉरिडोर काफी ज्यादा खर्चिले साबित हो सकते हैं। साथ में यह भी बताया कि किसी भी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर को मंजूरी देते समय कई बातों का ध्यान रखा जाता है, जैसे DPR का परिणाम, तकनीकी व्यवहार्यता, खर्चें, वित्तीय विकल्प आदि संसाधनों की उपलब्धता।

बता दें, फिलहाल मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर बड़ी तेजी से काम हो रहा है। मुंबई से अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन के लिए 12 स्टेशन बनाए गये हैं, जिनके नाम निम्न हैं -

  • मुंबई
  • ठाणे
  • विरार
  • बोईसर
  • वापी
  • बिलीमोरा
  • सूरत
  • भरुच
  • वडोदरा
  • आणंद
  • अहमदाबाद
  • साबरमती

इस परियोजना के लिए कुल 1389 हेक्टर की भूमि का अधिग्रहण किया गया है। अब तक 336 किमी पियर फाउंडेशन, 331 किमी पियर निर्माण, 260 किमी गार्डर ढलाई और 225 किमी गार्डर लॉन्चिंग का काम पूरा हो चुका है। इसके साथ ही लगभग 21 किमी लंबा सुरंग, जो समुद्र के अंदर से होकर गुजरेगी, का निर्माण कार्य भी शुरू किया जा चुका है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि निकट भविष्य में देश के 8 अलग-अलग कॉरिडोर में बुलेट ट्रेन का संचालन करने की योजना भारत के रेल मंत्रालय ने बना रखी है।

More News

    Read more about: ahmedabad mumbai bullet train
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+