Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »आगरा के जिस किले में औरंगज़ेब ने बनाया था शिवाजी महाराज को बंदी, जयंती पर वहीं गुंजेंगी शौर्य गाथा

आगरा के जिस किले में औरंगज़ेब ने बनाया था शिवाजी महाराज को बंदी, जयंती पर वहीं गुंजेंगी शौर्य गाथा

आगरा का किला, जहां किसी समय मुगल शासक औरंगज़ेब ने मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज को उनके 'छावा' छत्रपति संभाजी महाराज समेत बंदी बनाया था, उसी किले में गूंजेगी शिवाजी महाराज की शौर्य गाथा। कल यानी 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती मनायी जाएगी। इस मौके पर पिछले कुछ सालों की तरह ही इस साल भी आगरा के किले में विशेष जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के भी शामिल होने की संभावना है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्रालय और अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान की ओर से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) से आगरा किले में शिवाजी महाराज की भव्य जयंती समारोह का आयोजन करने की अनुमति मांगी थी, जिसे एक छोटे से ट्वीस्ट के साथ ASI ने दे दी है।

agra fort

दीवान-ए-आम में नहीं बल्कि...

ETV Bharat की मीडिया रिपोर्ट में इतिहासकारों के हवाले से बताया जाता है कि पुरंदर की संधि के बाद छत्रपति शिवाजी महाराज औरंगज़ेब से मिलने आगरा किले में गए। वर्ष 1666 को जब शिवाजी महाराज अपने 'छावा' यानी 5 साल के संभाजी को लेकर गये थे, लेकिन औरंगज़ेब के दीवान-ए-आम में उन्हें यथोचित सम्मान नहीं मिला। इस बात से नाराज होकर जब शिवाजी महाराज दीवान-ए-आम से बाहर निकल गये।

इसके बाद औरंगज़ेब ने शिवाजी महाराज को नजरबंद कर लिया था। अगस्त में वह अपने 5 साल के पुत्र संभाजी के साथ औरंगजेब की कैद से बचकर बाहर निकले और आगरा से लौटने के बाद वर्ष 1674 में उन्होंने हिंदवी स्वराज्य की स्थापना की।

पिछले कुछ सालों से शिवाजी महाराज की जयंती का समारोह इसी दीवान-ए-आम में मनाया जाता है लेकिन इस साल शिवाजी महाराज की जयंती जहांगिरी महल के बागिचे में मनायी जाएगी। अमर उजाला की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ASI ने 800 अतिथियों के साथ जहांगिरी महल के बागिचे में यह समारोह मनाने की अनुमति दी है। बताया जाता है कि 2 साल पहले फरवरी 2023 में जब भारत जी-20 बैठकों की मेजबानी कर रहा था, तब दूसरे देशों के प्रतिनिधियों के लिए तेज आवाज में दीवान-ए-आम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया था।

जिस वजह से इसकी दीवार और छतों में दरारें आ गयी थी। हालांकि इन दरारों की मरम्मत तो कर दी गयी है, लेकिन यहां जयंती समारोह के आयोजन की अनुमति ASI ने नहीं दी है। बल्कि जहांगिरी महल के बागिचे में 40 डेसिबल तक के साउंड में सीमित अतिथियों के साथ इस समारोह के आयोजन की अनुमति दी गयी है।

vicky kaushal

चीफ गेस्ट होंगे शिवाजी महाराज के 'छावा'

इन दिनों शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर बनी फिल्म 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म में संभाजी महाराज का किरदार निभा रहे विकी कौशल आगरा किले में आयोजित होने वाले शिवाजी महाराज की जयंती समारोह में मुख्य अतिथि होने वाले हैं। इसके साथ ही इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी शामिल हो सकते हैं।

क्या-क्या होगा कार्यक्रम?

  • शाम 6 बजे उद्घाटन - जिसमें शिवाजी महाराज को समर्पित गीत प्रस्तुत किया जाएगा।
  • छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से जुड़ी विभिन्न घटनाओं और उनकी उपलब्धियों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से दिखाया जाएगा।
  • प्रसिद्ध गायकों का म्यूजिकल परफॉर्मेंस होगा जिसमें शिवाजी महाराज की शौर्य गाथा सुनायी जाएगी।
  • अफज़ल खान को मौत के घाट उतारने वाली घटना का नाट्य रुपांतरण प्रस्तुत किया जाएगा।
  • कोल्हापुर के सब्यसाची गुरुकुल द्वारा पारंपरिक मार्शल आर्ट की प्रस्तुति।
  • डिजीटल आतिशबाजी जो शिवाजी महाराज के जीवन से प्रेरित होगी।

More News

Read more about: agra fort uttar pradesh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+