Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अगर अहमदाबाद एयरपोर्ट पर खो जाए सामान तो कैसे पाएंगे वापस? करना होगा बस इतना सा काम...

अगर अहमदाबाद एयरपोर्ट पर खो जाए सामान तो कैसे पाएंगे वापस? करना होगा बस इतना सा काम...

जरा सोचिए...अहमदाबाद एयरपोर्ट से होकर आप यात्रा कर रहे हैं और अपने गंतव्य पर पहुंचने के बाद अचानक आपको पता चलता है कि आपका एक बैग Missing है। आपने हड़बड़ाहट में पहले एयरलाइंस से संपर्क किया और वहां से आपको पता चला कि आपका कोई भी बैग वहां नहीं छूटा है। आपको भी अच्छी तरह से याद है कि आपने वह बैग एयरपोर्ट बेल्ट से कलेक्ट भी किया था।

शायद एयरपोर्ट टर्मिनल से बाहर निकलते समय या पार्किंग में कहीं आपका वह बैग ट्रॉली से गिर गया हो या किसी भी वजह से छूट गया है। अब क्या करें? बैग में सिर्फ कपड़े ही नहीं बल्कि कई कीमती और जरूरी सामान भी थे, जिनके नहीं मिलने पर भारी मुसीबत आ सकती है।

ahmedabad airport

ऐसी स्थिति किसी भी यात्री के साथ हो सकती है। फिर वह पर्यटक हो या स्थानीय निवासी जो अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से होकर आवाजाही करते हैं। ऐसी यात्रियों की सुविधा के लिए ही अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एक विशेष सेवा को शुरू किया गया है, जिसमें बड़ी ही आसानी से आपको अपना वह खोया हुआ सामान वापस मिल जाएगा जिसे आपने किसी भी वजह से अहमदाबाद एयरपोर्ट पर कहीं भी खो दिया था।

कैसे वापस मिलेगा खोया सामान?

अगर अहमदाबाद एयरपोर्ट पर कहीं भी आपने अपना बैग खो दिया है और बैग में किसी तरह का लगेज ट्रैकर भी नहीं लगाया हुआ है, तब भी आपको अपना सामान वापस मिल जाएगा। यहीं आश्वासन अहमदाबाद एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से दी जा रही है। Desh Gujarat की एक रिपोर्ट के अनुसार अहमदाबाद एयरपोर्ट अगर किसी भी देसी अथवा विदेशी यात्री का सामान छूट जाता है, तो इस बारे में उन्हें बस एक ई-मेल करना होगा : खोया-पाया विभाग (Lost and Found Department) को।

इस बारे में बताया जाता है कि अक्सर देखा जाता है कि यात्री अपना कोई सामान वेटिंग लाउंज या बैठने की जगहों पर भूलकर छोड़ जाते हैं। बताया जाता है कि पिछले 3 महीनों के दौरान एयरपोर्ट के घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ान टर्मिनल से करीब 3000 से भी ज्यादा विभिन्न प्रकार के ऐसे खोये सामान को बरामद किया गया है।

lost bag at ahmedabad airport

कहां करेंगे ईमेल?

जिन यात्रियों का सामान अहमदाबाद एयरपोर्ट पर किसी भी कारणवश छूट गया है, उन्हें एयरपोर्ट के खोया-पाया विभाग को उनके आधिकारिक ईमेल आईडी पर मेल भेजकर संपर्क करना होगा। यात्री अहमदाबाद एयरपोर्ट के खोया-पाया विभाग के ईमेल आईडी - [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

जो यात्री एयरपोर्ट के खोया-पाया विभाग से अपना सामान लेने के लिए एयरपोर्ट जा रहे हैं, उन्हें अपने साथ कुछ कागजात जैसे यात्री का बोर्डिंग पास, पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राईविंग लाइसेंस या मतदाता पहचान पत्र) लेकर जाना होगा। लेकिन अगर कोई यात्री अपने किसी रिश्तेदार को वह सामान लेने के लिए एयरपोर्ट भेज रहा है तो इन कागजातों के साथ ही उसे अपने रिश्तेदार के नाम लिखा हुआ एक पत्र भी साथ में भेजना होगा, जिसमें उसे यह सामान एयरपोर्ट से लेने का अधिकार दिया गया हो। पर जो यात्री न तो खुद जा सकें और न ही अपने किसी रिश्तेदार को भेज सकें, वह क्या करेंगे?

एयरपोर्ट कुरियर से भेज देगा सामान

अगर कोई यात्री सामान को लेने के लिए एयरपोर्ट पर न तो खुद जा सका और न ही अपने किसी रिश्तेदार या दोस्त को भेज सका तो उसके सामान का क्या होगा? क्या उसे अपना सामान वापस नहीं मिल सकेगा? जी नहीं, ऐसी स्थिति में भी यात्री को उनका सामान वापस मिल जाएगा। इसके लिए यात्रियों को ही इस बारे में एयरपोर्ट के खोया-पाया विभाग से संपर्क कर अपनी स्थिति के बारे में उन्हें बताना होगा।

इसके साथ ही ई-मेल पर सभी आवश्यक कागजातों के साथ-साथ संपर्क करने का पता भी विस्तार से भेजना होगा। अहमदाबाद एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से वह सामान यात्री के घर पर कुरियर के माध्यम से भेज दिया जाएगा। इसके लिए बहुत ही कम खर्च आएगा जिसे यात्रियों को ही उठाना पड़ेगा।

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इस सेवा से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों के बीच इस सेवा को लेकर अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। यात्री एयरपोर्ट द्वारा दी जा रही इस सेवा का स्वागत कर रहे हैं।

More News

    Read more about: ahmedabad airport travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+