Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद एयरपोर्ट की पार्किंग की रसीद अगर खोई तो कितना लगेगा जुर्माना? कितना है पार्किंग शुल्क?

अहमदाबाद एयरपोर्ट की पार्किंग की रसीद अगर खोई तो कितना लगेगा जुर्माना? कितना है पार्किंग शुल्क?

अगर आप अहमदाबाद एयरपोर्ट से होकर आवाजाही करते हैं, अहमदाबाद के सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से किसी जान-पहचान वाले को रिसीव करने जाने वाले हैं या एयरपोर्ट रूट पर किराए पर गाड़ियां चलाते हैं - अगर किसी भी कारण से आप अहमदाबाद एयरपोर्ट पर खुद की दो पहिया या चार पहिया गाड़ी से आना-जाना करते हैं तो आपको पार्किंग शुल्क जरूर चुकाना पड़ता होगा।

गाड़ी को पार्क करने के बाद आपको जरूर एक रसीद भी दी जाती होगी। उसे संभाल कर तो रखते हैं न। क्योंकि अगर आपने उस रसीद को खो दिया तो आपको चुकाना पड़ सकता है जुर्माना। कितना होता है रसीद खोने का जुर्माना? अहमदाबाद एयरपोर्ट की पार्किंग में कौन सी गाड़ी का कितना होता है पार्किंग शुल्क?

ahmedabad airport

आइए जान लेते हैं -

वाहन का प्रकार पहले 30 मिनट का शुल्क 1 घंटे का शुल्क 8 घंटे तक अतिरिक्त हर 1 घंटे का शुल्क 8 से 24 घंटे का शुल्क
कोच/बस ₹500 ₹800 ₹200 ₹3000
टेम्पो/मिनी बस ₹300 ₹500 ₹125 ₹1875
चार पहिया ₹100 ₹150 ₹50 ₹590
दो पहिया ₹50 ₹80 ₹20 ₹200
ओला-उबर -- -- ₹90 प्रति ट्रिप --
व्यवसायीक गाड़ियां -- -- ₹150 प्रति ट्रिप --

अगर खो गई रसीद?

जब भी गाड़ी, दोपहिया, चार पहिया या भी किसी भी अन्य प्रकार की गाड़ी, को पार्किंग में खड़ी करते हैं, वहां एक रसीद दी जाती है। इस रसीद को जरा संभाल कर रखिएगा। क्योंकि अगर गलती से भी यह रसीद खो गयी तो आपके जेब पर भारी पड़ सकती है।

अहमदाबाद एयरपोर्ट की पार्किंग में अगर रसीद खोती है, तो उसके लिए आप पर ₹500 का अतिरिक्त जुर्माना हो सकता है। उसके बाद ही आपको गाड़ी लेकर पार्किंग एरिया से बाहर निकलने की अनुमति दी जाएगी। रसीद खोने की स्थिति में ड्राइवर के ड्राइविंग लाइसेंस या आधार की फोटो कॉपी जमा करनी पड़ेगी।

कुछ बातें पर जरूर ध्यान दें -

  • किसी भी निजी या नॉन कमर्शियल गाड़ी के मालिक को शुरुआती 10 मिनट के लिए एयरपोर्ट की पार्किंग में मुफ्त में गाड़ी पार्क करने की अनुमति दी जाएगी।
  • पार्किंग का रसीद, सिर्फ एयरपोर्ट परिसर के अंदर निर्धारित स्थान पर गाड़ी को खड़ी करने के लिए वैध है।
  • अगर निर्धारित स्थान से अलग जगह पर कोई व्यक्ति अपनी गाड़ी को खड़ी करता है तो उसपर अधिक शुल्क या उसकी गाड़ी पर क्लैंप लगाने का अधिकार अहमदाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के पास होगा।
  • व्यवसायीक वाहनों पर पिक-अप शुल्क लागू होगा।

तो अगली बार जब भी आप अहमदाबाद एयरपोर्ट पर गाड़ी लेकर आते-जाते हैं, पार्किंग के इन नियमों और शुल्क का जरूर ध्यान रखें। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि यहां बताए गये शुल्क GST या किसी तरह का कोई कर (Tax) नहीं लगाया गया है। जहां जरूरी होगा, वहां पार्किंग शुल्क में इन्हें भी जोड़ा जाएगा।

*DeshGujarat की मीडिया रिपोर्ट के आधार पर

More News

    Read more about: ahmedabad airport
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+