Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »होली पर अहमदाबाद की इन जगहों पर मचेगी धूम, जल्दी से कर लें धमाकेदार होली पार्टी की Last मिनट बुकिंग

होली पर अहमदाबाद की इन जगहों पर मचेगी धूम, जल्दी से कर लें धमाकेदार होली पार्टी की Last मिनट बुकिंग

होली का उत्सव देशभर में 2 दिन मनाया जाएगा - 14 और 15 मार्च। अगर आप अहमदाबाद या उसके आसपास रहते हैं और अभी तक यह तय नहीं कर पाएं हैं कि इस साल होली की पार्टी के लिए कहां जाएं, तो हम आपकी थोड़ी मदद कर देते हैं। हम यहां अहमदाबाद के कुछ चुनिंदा होली पार्टी के बारे में और उनकी बुकिंग के संबंध में जानकारी देने वाले हैं।

जल्दी से अपने दोस्तों को फोन घुमाएं और सबकी सुविधा और पसंद के आधार पर एक धमाकेदार होली पार्टी के लिए कितने लोगों की टिकट बुक करनी है इसका हिसाब लगा लें। क्योंकि खाने-पीने के बारे में तो आपको सोचने की जरूरत ही नहीं है...अधिकांश होली पार्टी में मेहमानों के खाने-पीने की पूरी व्यवस्था टिकट के कीमत में ही शामिल होती है।

ahmedabad holi party

अहमदाबाद में लास्ट मिनट पर Book करें धांसू होली पार्टी -

1. अहमदाबाद होली स्प्रिंग फेस्ट 2025

होली की इस पार्टी का आयोजन एक प्रसिद्ध रेडियो चैनल की ओर से किया जा रहा है। होली स्प्रिंग फेस्ट का आयोजन दो दिन - 14 और 15 मार्च को किया जाएगा। यहां आप होली के साथ-साथ स्पेन के ला-टोमाटिना फेस्टिवल, रेन डांस, नासिक व पंजाबी ढोल और न जाने कितनी तरह की एक्टिविटी में हिस्सा ले सकेंगे। नाचते-गाते और धूम मचाते हुए इस होली पार्टी को एंजॉय करना तो बनता है।

कहां - जोडिएक द वन इवेंट डेस्टिनेशन, खोरज
शुल्क - ₹699
बुकिंग के लिए क्लीक करें।

Take a Poll

2. रंग लाग्यो 3.O

अहमदाबाद के सबसे बड़े स्वीमिंग पूल होली पार्टी का आयोजन यहां किया जाएगा। इस साल रंग लाग्यो होली पार्टी का तीसरा संस्करण आयोजित होने वाला है। फूलों की होली, बलून से लड़ाई, पूल पार्टी, रेन डांस, जुम्बा सेशन और न जाने कितना कुछ यहां आपका इंतजार कर रहे हैं। इसके साथ ही फोटो खींचवाने के लिए यहां फोटो बूथ भी बनाए गये हैं।

कब - 14 मार्च
शुल्क - ₹499
कहां - भट सर्किल, नारायणी हाईट्स के बगल में, GIDC भट
बुकिंग के लिए क्लीक करें।

3. पूल वाली होली - राधे की होली

होली पार्टी जिसमें स्वीमिंग पूल, लाइव डीजे, नासिक ढोल, फोम डांस, बलून लड़ाई और न जाने कितनी तरह की एक्टिविटी शामिल है। त्योहारों का मजा बिना नाच-गाने के कैसे पूरा हो सकता है, तो फिर यहां डांस परफॉर्मेंस, फेस पेंटिंग, खाना-पीना और हां, गिफ्ट कूपन की व्यवस्था भी की गयी है ताकि आपकी यह होली यादगार बन जाए।

कब - 14 मार्च
शुल्क - ₹500
कहां - प्लेजर क्लब, बोपल-घूमा रोड, घूमा
बुकिंग के लिए क्लीक करें।

holi ahmedabad 2025

4. ला टोमाटिना फेस्टिवल - होली फेस्ट

होली का त्योहार जिसमें स्पेन के प्रसिद्ध ला टोमाटिना फेस्टिवल को भी एंजॉय करने का मौका मिलेगा। यहां लाइव डीजे, पंजाबी ढोल और रंगों के साथ-साथ टमाटर से होली खेलने का मौका भी मिलेगा। साथ में होंगे बलून फाईट, रेन डांस और कई तरह के गेम। खाने-पीने की व्यवस्था के साथ सेल्फी जोन और बच्चों के खेलने के लिए अलग जगह जो इसे पूरी तरह से फैमिली-फ्रेंडली बनाता है।

कब - 14 मार्च
शुल्क - ₹399
कहां - यश फार्म रिसॉर्ट, एसपी रिंग रोड

बुकिंग के लिए क्लीक करें।

5. जश्न-ए-रंग

होली का एक इको-फ्रेंडली कार्यक्रम जिसमें केमिकल नहीं बल्कि 100 प्रतिशत ऑर्गैनिक रंगों से होली खेली जाएगी। इसके साथ ही लाइव म्यूजिक, नासिक ढोल, डांस और न जाने कितनी तरह के कार्यक्रम होंगे जो आपकी होली को यादगार बना देंगे। यहां होली को पारंपरिक ढंग से खेलने की कोशिश जाएंगी। अगर होली खेलने के बाद भूख लग जाएं तो यहां मिलने वाले लजीज व्यंजनों का स्वाद चखना बिल्कुल न भूलें।

कब - 14 मार्च
शुल्क - ₹299
कहां - महेंद्र फार्म, शिलज रणचरदा रोड, शिलज
बुकिंग के लिए क्लीक करें।

ध्यान दें, किसी भी होली पार्टी के लिए बुकिंग करते समय व्यक्तिगत सुरक्षा का ध्यान जरूर रखें और सावधान रहे।

नेटिव प्लैनेट की पूरी टीम की तरफ से आप सभी को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं!

More News

    Read more about: holi ahmedabad gujarat
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+