Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद में बनेगा Food Park और महिलाओं के लिए जिम, कितनी होगी लागत? क्या होगा लोकेशन?

अहमदाबाद में बनेगा Food Park और महिलाओं के लिए जिम, कितनी होगी लागत? क्या होगा लोकेशन?

अहमदाबाद में रहने वाले खाने के शौकिन खुश हो जाएं। आप सबके लिए थोड़ी चटपटी और चाश्नी की तरह ढेर सारी मीठी खबर लेकर आएं हैं। अहमदाबाद नगरपालिका (AMC) ने फूड पार्क (Food Park) बनाने की घोषणा की है, जहां हर तरह के लोगों के लिए उनका पसंदीदा व्यंजन परोसा जाएगा।

सिर्फ इतना ही नहीं, AMC ने सिर्फ महिलाओं के लिए एक जिम बनाने की भी तैयारी की है, ताकि फिटनेस के मामले में महिलाएं या लड़कियां लड़कों से कहीं भी कम न रहे।

ahmedabad food park

करोड़ों की लागत से बनेगा फूड पार्क

Times of India की एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद नगरपालिका ने थलतेज वार्ड में इस फूड पार्क को बनाने का फैसला किया है। इस फूड पार्क का निर्माण AMC के ₹41.81 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों का हिस्सा है। इसके तहत ही अहमदाबाद के थलतेज वार्ड में करीब ₹4.13 करोड़ की लागत से फूड पार्क का निर्माण करने का फैसला लिया है।

फूड पार्क को इस तरह से विकसित किया जाएगा कि किसी भी समारोह जैसे ऑफिस की सक्सेस पार्टी हो या किसी की बर्थडे पार्टी या फिर शादी की सालगिरह, अहमदाबाद वाले हर मौके पर यहां आकर विभिन्न तरह के व्यंजन खुद और अपने मेहमानों के साथ एंजॉय कर सकेंगे। इस फूड पार्क को हर तरह के आयु वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर ही तैयार किया जाएगा, ताकि यहां बच्चों से लेकर बुढ़ों तक को अपना मनपसंद डिश खाने को मिले।

ahmedabad thaltej food park

कहां बनेगा फूड पार्क

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद के थलतेज वार्ड में टीपी स्कीम 37 के फाइनल प्लॉट नंबर 188 पर बनाया जाएगा।

महिलाओं के लिए बनेगा जिम

फिटनेस के मामले में अक्सर पुरुष, महिलाओं को मात दे जाते हैं। अधिकांश समय घर और पेशेवर कामकाज में व्यस्त होने की वजह से महिलाएं अपनी फिटनेस का ध्यान नहीं रख पाती हैं। लेकिन कई बार पुरुषों के साथ जिम में व्यायाम करने को लेकर असहज महससू करने की वजह से भी महिलाएं जिम जाने से कतराती हैं।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद नगरपालिका ने अब खासतौर पर महिलाओं के लिए जिम बनाने का फैसला लिया है। इस जिम को ₹3.74 करोड़ की लागत से बनाने की योजना है। अहमदाबाद के अम्बेली इलाके में बनाए जाने वाले इस जिम में व्यायाम करने के लिए सिर्फ महिलाओं को ही सदस्य बनाया जाएगा।

gym for women in ahmedabad

कहां बनेगा महिलाओं का जिम?

महिलाओं को फिट बनाए रखने के लिए उद्देश्य से अहमदाबाद के अम्बेली में टीपी स्कीम 215 के फाइनल प्लॉट नंबर 122 पर इस जिम को बनाया जाएगा।

AMC फूड पार्क और महिलाओं के लिए जिम का निर्माण कब तक पूरा कर लेगी, इस बाबत अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।

मिली जानकारी के अनुसार ₹41 करोड़ की लागत से अहमदाबाद में जो विकास कार्य करने की योजनाएं बनायी गयी हैं, उनके लिए इस समय टेंडर आमंत्रित किये जा रहे हैं। टेंडर जमा करने की आखिरी तारीख 3 दिसंबर है और चयनित परियोजनाओं के लिए हरी झंडी 5 दिसंबर को दी जाएगी। इसके अलावा AMC ने बोदाकदेव, गोटा, चंदलोडिया, थलतेज आदि में वर्षा जल रिचार्ज के लिए कुएं खुदवाने का टेंडर भी जारी किया है।

More News

    Read more about: ahmedabad food park
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+