Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद में शुरू हुआ फ्लावर शो, नये साल की छुट्टियों में घुमने जाने का परफेक्ट डेस्टिनेशन

अहमदाबाद में शुरू हुआ फ्लावर शो, नये साल की छुट्टियों में घुमने जाने का परफेक्ट डेस्टिनेशन

नये साल का पहला दिन अगर ढेर सारे रंग-बिरंगे फूलों के बीच बिताया जाए तो कैसा रहे! अगर साल का पहला दिन कुछ इस तरीके से बिताना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। अहमदाबाद में रिवरफ्रंट फ्लावर शो का आगाज हो चुका है। इस फ्लावर शो का उद्घाटन गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया। इस शो में पहली बार 15 लाख से ज्यादा फूल और पौधे देखने को मिलेंगे।

ahmedabad flower show

फ्लावर शो में आने वाले मेहमानों को आकर्षित करने के लिए 7 लाख से अधिक पौधों से 400 मीटर लंबा फ्लावर स्ट्रक्चर बनाया गया है।

कब से कब तक चलेगा फ्लावर शो

अहमदाबाद रिवरफ्रंट फ्लावर शो 30 दिसंबर से 15 जनवरी 2024 तक चलेगा। सुबह 9 बजे फ्लावर शो के दरवाजे दर्शकों के लिए खोल दिये जाएंगे। यह फ्लावर शो रात को 10 बजे तक देख सकते हैं। फ्लावर शो में पिटुनिया, बिगोनिया, गुलदाउदी, विम्का, गजेनिया समेत 30 से अधिक किस्मों के विदेशी चटख रंगों वाले फूल देख सकते हैं।

flower show ahmedabad

अगर आपकी रुचि बागवानी में है तो यह जगह आपको खूब पसंद आएगी। यहां 21 नर्सरी स्टॉल भी बनाए गये हैं जहां से यहां आने वाले मेहमान कीटनाशक, विभिन्न पौधों और फूलों के बीज, उर्वरक, उद्यान सामग्री आदि खरीद सकेंगे।

कौन-कौन सी प्रतिकृतियां दिखेंगी

अहमदाबाद फ्लावर शो में फूलों से बनी ढेर सारी प्रतिकृतियां देखने का मौका मिलेगा। इनमें वडनगर के तोरणद्वार की प्रतिकृति, वाइब्रेंट गुजरात, सरदार बल्लभ भाई पटेल, नया संसद भवन, कार्टून कैरेक्टर, गांधी जी का चश्मा, मोढेरा सूर्य मंदिर, सूर्य के 7 घोड़े, चंद्रयान, महिला सशक्तिकरण, ओलंपिक का लोगो, पानी का घड़ा, ग्लोब, हवाई जहाज समेत कई अन्य प्रतिकृतियों को फूलों और पौधों से तैयार किया गया है।

ahmedabad gujarat flower show

कितनी है टिकट की कीमत

फ्लावर शो में प्रवेश करने के लिए टिकट की व्यवस्था की गयी है। सोमवार से शुक्रवार तक वयस्कों को एंट्री के लिए ₹50 का शुल्क चुकाना होगा। वहीं वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को प्रवेश शुल्क ₹75 चुकाना होगा। 12 साल से कम आयु के बच्चों का प्रवेश निःशुल्क होगा।

sabarmati riverfront

बता दें, पिछले साल के मुकाबले इस साल फ्लावर शो में प्रवेश का शुल्क बढ़ाया गया है। पहले सामान्य दिनों में एंट्री फीस ₹30 और वीकेंड पर ₹50 का शुल्क चुकाना पड़ता था।

गौरतलब है कि साल 2013 में पहली बार अहमदाबाद फ्लावर शो की शुरुआत हुई थी। धीरे-धीरे साल दर साल यह बेहतर होता गया है।

More News

Read more about: new year gujarat ahmedabad
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+