Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद में कितने कॉरिडोर्स में फर्राटे से दौड़ती है मेट्रो - कौन से हैं स्टेशन? जानिए Complete Route Map

अहमदाबाद में कितने कॉरिडोर्स में फर्राटे से दौड़ती है मेट्रो - कौन से हैं स्टेशन? जानिए Complete Route Map

हाल ही में गुजरात के दौरे पर गये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद मेट्रो के दूसरे चरण का उद्घाटन किया। कहा जा रहा है कि इस चरण की शुरुआत होने से अहमदाबाद से गांधीनगर तक रोज आवाजाही करने वाले लोगों को काफी सुविधा होने वाली है। इस नये रेल नेटवर्क में 8 स्टेशनों का निर्माण किया गया है।

ऐसे में आपके मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि अब तक अहमदाबाद में कितने कॉरिडोर में मेट्रो का संचालन होता है? कुल कितने स्टेशनों से होकर अहमदाबाद मेट्रो गुजरती है या किन-किन इलाकों से अहमदाबाद में मेट्रो गुजरती है? क्या है अहमदाबाद मेट्रो का संपूर्ण रूट मैप?

ahmedabad metro route map

क्या है अहमदाबाद मेट्रो का इतिहास?

अहमदाबाद में मेट्रो का संचालन गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (GMRC) द्वारा किया जाता है। अहमदाबाद में मेट्रो की शुरुआत साल 2019 में हुई थी। सड़कों पर गाड़ियों व यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से ही अहमदाबाद में ही मेट्रो सेवा का संचालन किया गया था। अहमदाबाद मेट्रो में फिलहाल दो चरणों में मेट्रो का संचालन किया जाता है। पहले चरण में दो लाइन और चरण-2 में भी दो लाइन पर ही मेट्रो का संचालन किया जाता है।

आइए आपको अहमदाबाद मेट्रो के संपूर्ण रूट मैप के बारे में बताते हैं -

अहमदाबाद में कुल 4 कॉरिडोर में मेट्रो का संचालन होता है -

  • नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर (फेज 1) - APMC से मोटेरा स्टेडियम तक
  • ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर (फेज 1) - थलतेज गाम से वस्त्रल गाम स्टेशन तक
  • कॉरिडोर 1 (फेज 2) - मोटेरा से महात्मा मंदिर कॉरिडोर
  • कॉरिडोर 2 (फेज 2) - GNLU से गिफ्ट सिटी कॉरिडोर
ahmedabad complete metro route map

कौन सा कॉरिडोर किस इलाके से गुजरता है?

1. नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर (फेज 1) में कुल 15 स्टेशनों से होकर अहमदाबाद मेट्रो का संचालन होता है, जिनके नाम निम्न हैं -

  • APMC
  • जीवराज
  • श्रेयस
  • पलदी
  • गांधीग्राम
  • पुराना हाई कोर्ट
  • उस्मानपुरा
  • विजय नगर
  • वदज
  • रानीप
  • साबरमती रेलवे स्टेशन (निर्माणाधीन)
  • AEC
  • साबरमती
  • मोटेरा स्टेडियम

2. ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर (फेज 1) में कुल 18 स्टेशनों से होकर मेट्रो गुजरती है, जिनके नाम निम्न हैं -

  • थलतेज गाम (निर्माणाधीन)
  • थलतेज
  • दूरदर्शन केंद्र
  • गुरुकुल रोड
  • गुजरात यूनिवर्सिटी
  • कॉमर्स सिक्स रोड
  • एस पी स्टेडियम
  • पुराना हाई कोर्ट
  • शाहपुर
  • घी कांटा
  • कालूपुर रेलवे स्टेशन
  • कांकरिया ईस्ट
  • अप्पारेल पार्क
  • अमराईवाडी
  • रबड़ी कॉलोनी
  • वस्त्रल
  • निरांत चौराहा
  • विस्त्रल गाम

3. कॉरिडोर 1 (फेज 2) में कुल 21 स्टेशनों के बीच मेट्रो का संचालन होता है, जिसमें से कुछ मेट्रो स्टेशन अभी निर्माणाधीन ही हैं। सभी स्टेशनों के नाम निम्न हैं -

  • मोटेरा स्टेडियम
  • कोटेश्वर रोड (निर्माणाधीन)
  • विश्वकर्मा (निर्माणधीन)
  • तपोवन सर्किल (निर्माणाधीन)
  • नर्मदा कैनल (निर्माणाधीन)
  • कोबा सर्किल (निर्माणाधीन)
  • जुना कोबा (निर्माणाधीन)
  • कोबा गाम (निर्माणाधीन)
  • GNLU
  • रायसन
  • रनडेसन
  • ढोलाकुवा सर्किल
  • इनफोसिटी
  • सेक्टर 1
  • सेक्टर 10A (निर्माणाधीन)
  • सचिवालय (निर्माणाधीन)
  • अक्षरधाम (निर्माणाधीन)
  • जुना सचिवालय (निर्माणाधीन)
  • सेक्टर 16 (निर्माणाधीन)
  • सेक्टर 24 (निर्माणाधीन)
  • महात्मा मंदिर (निर्माणाधीन)

4. कॉरिडोर 2 (फेज 2) - इस कॉरिडोर में कुल तीन स्टेशनों के बीच मेट्रो का संचालन होता है। तीनों स्टेशनों के नाम निम्न हैं -

  • GNLU
  • PDEU
  • गिफ्ट सिटी

बता दें, अहमदाबाद मेट्रो का पुराना हाई कोर्ट स्टेशन एक इंटरचेंज स्टेशन है, जिससे दोनों फेज के लिए ट्रेन मिलती है। अहमदाबाद मेट्रो से सभी कॉरिडोर में कुछ स्टेशन भूमिगत और कुछ एलिवेटेड भी हैं। सभी जानकारी गुजरात मेट्रो के आधिकारिक वेबसाइट https://www.gujaratmetrorail.com से मिली जानकारी के आधार पर।

More News

    Read more about: ahmedabad metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+