Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद के खरीकट कैनल पर बनेगी 6 लेन चौड़ी सड़क - फेज 1 निर्माणाधीन, फेज 2 में क्या-क्या बनेगा?

अहमदाबाद के खरीकट कैनल पर बनेगी 6 लेन चौड़ी सड़क - फेज 1 निर्माणाधीन, फेज 2 में क्या-क्या बनेगा?

अहमदाबाद में अंग्रेजों के जमाने में बना कैनल - खरीकट कैनल (Kharikat Canal), जो समय के साथ-साथ कचड़े के ढेर में बदलने लगा था। अब इसके दिन फिरने वाले हैं। खरीकट कैनल को 6 लेन का मोबिलिटी कॉरिडोर बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो अहमदाबाद शहर के उत्तरी और दक्षिणी हिस्से को जोड़ेगा। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस कैनल के विकास परियोजना का फेज 1 वर्तमान में निर्माणाधीन है।

बताया जाता है कि इस फेज के पूरा होते ही यहां 6 लेन की एक सड़क बन जाएगी जो अहमदाबाद के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों को जोड़ेगी। दावा किया जा रहा है कि इससे इस इलाके में ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं में कमी आएगी। पिछले महीने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने फेज 2 निर्माणों के लिए अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) को ₹1000 करोड़ से अधिक का आवंटन दिया है।

ahmedabad kharikat canal

बता दें, इस कैनल की शुरुआत अहमदाबाद जिले के रायपुर गांव से होती है, जो चंदोला झील में जाकर खत्म होती है जहां वडोदरा एक्सप्रेसवे जुड़ता है। इस कैनल की कुल लंबाई करीब 80 किमी है, जिसमें से 28 किमी हिस्सा AMC के अधिकार क्षेत्र में आता है।

क्या होगा इससे फायदा?

The Indian Express की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार खरीकट कैनल की इस परियोजना की वजह से अहमदाबाद शहर में बारिश के दिनों में बाढ़ जैसी परिस्थिति के उत्पन्न होने की समस्या में कमी आ सकती है। बताया जाता है कि खरीकट कैनल के पुनर्विकास परियोजना को वर्ष 2022 में शुरू किया गया था, जिस समय इसे 12.75 किमी में किया जा रहा था।

उस समय इस परियोजना की कुल लागत ₹1338 करोड़ थी, जिसमें से ₹1192 करोड़ को कैनल और आसपास में विभिन्न निर्माण कार्यों आदि में खर्च करने के लिए आवंटित किया गया था और बाकी को सुन्दरीकरण के लिए। बताया जाता है कि इसमें से अब तक लगभग ₹700 करोड़ खर्च हो चुके हैं। बताया जाता है कि यह परियोजना वर्ष 2027 तक पूरी तरह से संपन्न हो जाएगी।

कैनल परियोजना के फेज 2 में क्या-क्या बनेगा?

इस परियोजना के फेज 2 में मल्टी-पर्पस 15.50 किमी लंबी कॉरिडोर बनाने की योजना बनायी गयी है, जो एसपी रिंग रोड से नरोदा श्मशान और विंजोल ड्रेन को जोड़ेगा। इस फेज में जिन सेक्शन का निर्माण किया जाएगा, उनमें शामिल हैं -

  • एसपी रिंग रोड से नरोदा श्मशान
  • विंज़ोल ड्रेन से घोडसर आव्कर हॉल
  • घोडसर आव्कर हॉल से वात्व गांव
  • वात्व गांव से वापस एसपी रिंग रोड
ahmedabad canal road

फेज 1 है निर्माणाधीन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नरोदा श्मशान से विंजोल ड्रेन तक लगभग 12.76 किमी में कैनल का विकास कार्य वर्तमान में किया जा रहा है। इस बारे में AMC के अधिकारियों के हवाले से बताया जाता है कि इस परियोजना के पूरा होते ही अहमदाबाद शहर के उत्तरी और दक्षिणी हिस्से को जोड़ने वाली 6 लेन की सड़क का निर्माण कार्य भी पूरा हो जाएगी।

इससे इस इलाके में ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं में कमी आने की संभावना जतायी जा रही है। इसके साथ ही कैनल के विकास से गंदगी, मच्छरों से होने वाले संक्रमण आदि में भी कमी आने की पूरी संभावना है।

फेज 3 भी है तैयार

बताया जाता है कि इस परियोजना के फेज 3 को लगभग ₹180 करोड़ की लागत से पूरा किया जाएगा। इसमें कुल 28.25 किमी के क्षेत्र में कैनल के दोनों तरफ सौन्दर्यीकरण और अन्य संरचनाओं का निर्माण शामिल होगा। फेज 3 के तहत जो निर्माण व पुनर्विकास कार्य किये जाएंगे, उनमें शामिल हैं -

  • सीधी रेखा में बगीचा
  • सड़क के किनारे पौधों और झाड़ियों को लगाना
  • एक सब्जी बाजार बनाना
  • फूड प्लाजा का निर्माण
  • ओपन एयर जिम और खेलने की जगह
  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए पार्क और बैठने के लिए प्लाजा
  • पैदल चलने का रास्ता
  • विजुअल गार्डन
  • विक्रेताओं के लिए अलग ज़ोन
  • जंक्शन का विकास
  • सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए अलग ज़ोन

More News

    Read more about: ahmedabad gujarat roads
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+