भारत करना चाहता है ओलंपिक्स गेम्स 2036 (Olympics Games 2036) और पैरालंपिक्स गेम्स 2036 (Paralympics Games 2036) की मेजबानी। इसलिए भारत ने इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) के पास पिछली अक्तूबर को ही पत्र लिखकर अपनी दावेदारी पेश की है। अगर भारत को ओलंपिक्स 2036 की मेजबानी मिल जाती है, तो अहमदाबाद वह शहर हो सकता है, जहां इन खेलों को आयोजित किया जाएगा।
इसलिए देश-विदेश से आने वाले धाकड़ खिलाड़ियों के रहने के लिए खेलगांव बनाने की भी जरूरत होगी, जिसके लिए कुछ संभावित जगहों के बारे में विचार-विमर्श करना भी शुरू हो चुका है।

क्या भारत को मिलेगी मेजबानी?
अहमदाबाद में कहां-कहां खेलगांव बनाए जाएंगे, इस बारे में बताने से पहले एक बार इस बात पर विचार कर लेते हैं कि क्या भारत में ओलंपिक्स खेलों का आयोजन किया जा सकता है! मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार भारत सरकार ने 1 अक्तूबर को पत्र लिखकर ओलंपिक्स गेम 2036 का आयोजन भारत में करने की इच्छा IOC के पास जाहिर की थी।
इस साल 15 अगस्त को जब लाल किले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ध्वजारोहण किया था, तब उन्होंने भी कहा था कि भारत ओलंपिक्स गेम्स 2036 की मेजबानी करेगा। इससे जाहिर होता है कि भारत ओलंपिक गेम्स की मेजबानी करने के लिए खुद को पूरी तरह से तैयार कर रहा है। अगर भारत को इन खेलों की मेजबानी मिल जाती है, तो यह पहला मौका होगा जब भारत में ओलंपिक्स खेलों का आयोजन किया जाएगा। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा ने भी उम्मीद जतायी है कि भारत को यह मेजबानी जरूर दी जाएगी।
गुजरात सरकार ने शुरू कर दी है तैयारी
Times of India की रिपोर्ट के अनुसार गुजरात सरकार ने 'Golympic', एक विशेष आयोजन को शुरू भी कर दिया है, जिसमें गुजरात सरकार, केंद्रीय खेल मंत्रालय और भारतीय ओलंपिक संघ के सदस्य मौजूद हैं, ने पेरिस 2024 और ब्रिसबेन 2032 के ओलंपिक आयोजन स्थलों का दौरा भी शुरू कर दिया है।
राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने एडवांस स्तर की तैयारियां अभी से ही शुरू कर दी है ताकी ओलंपिक से जुड़ी संरचनाओं को बेहतर तरीके से बनाया जा सकें। भारत सरकार की आधिकारिक बेली गुजरात सरकार के हौसलों को और बुलंद करेगी।

कहां-कहां बनेंगे खेल-गांव?
भारत में अगर ओलंपिक्स खेल 2036 का आयोजन होता है, तो उसकी दौड़ में सबसे आगे गुजरात का अहमदाबाद शहर ही है। अहमदाबाद में जिन जगहों पर खेलगांव बनाने की चर्चा हो रही है वो हैं -
- नरेंद्र मोदी स्टेडियम (236 एकड़)
- सुगद-भट साइट (136 एकड़)
- नाना चिलोदा साइट (98.57 एकड़)
इसके साथ ही अहमदाबाद के सरदार पटेल स्पोर्स्ट्स कॉम्प्लेक्स और 17 दूसरी जगहों, गांधीनगर में 6 और गुजरात के दूसरे जगहों पर 10 ऐसी और जगहों के बारे में भी विचार किया जा रहा है जहां खेलों का आयोजन किया जा सकता है।
कौन से गेम्स होंगे आयोजित?
भारत को अगर ओलंपिक्स गेम्स 2036 की मेज़बानी मिलती है और अहमदाबाद में ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जाता है तो यहां मुख्य रूप से 6 प्रकार के खेलों को आयोजित करने के बारे में विचार किया जा रहा है। प्रभात खबर की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत को मेजबानी मिलने पर 6 देसी खेलों को भी ओलंपिक में शामिल किया जा सकता है, जिनमें योग, खो-खो, कबड्डी, शतरंज, टी-20 क्रिकेट और स्क्वॉश शामिल हैं।
बता दें, इस साल पेरिस में आयोजित हुए ओलंपिक खेलों में भारत ने 6 मेडल जीते थे, जिसमें 1 सिल्वर मेडल भी शामिल है। भारत के लिए मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों में नीरज चोपड़ा (सिल्वर मेडल), मनु भाकर (ब्रॉन्ज), स्वप्निल कुसाले (ब्रॉन्ज), अमन सहरावत (ब्रॉन्ज), हरमनप्रीत सिंह (ब्रॉन्ज), मनु-सरबजोत (ब्रॉन्ज) शामिल हैं।

कौन से मल्टी स्पोर्ट्स खेलों की भारत कर चुका है मेजबानी?
साल 2036 में आयोजित होने वाले ओलंपिक्स गेम्स से पहले 2 और ओलंपिक्स गेम्स का आयोजन होगा, जिसके लिए मेजबान पहले ही चुने जा चुके हैं।
- 2028 ओलंपिक का आयोजन लॉस एंजिलिस में किया जाएगा।
- 2032 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया का ब्रिस्बेन शहर करेगा।
भारत ने अब तक जिन मल्टी स्पोर्ट्स खेलों की मेजबानी की है उनके नाम निम्न हैं -
- वर्ष 1951 - एशियन गेम्स
- वर्ष 1982 - एशियन गेम्स
- वर्ष 2010 - कॉमनवेल्थ गेम्स



Click it and Unblock the Notifications














