Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद के इन दोनों इलाकों की 6 सड़कों का होगा सुन्दरीकरण : कहलाएगी सबसे महंगी सड़क, कौन-कौन सी?

अहमदाबाद के इन दोनों इलाकों की 6 सड़कों का होगा सुन्दरीकरण : कहलाएगी सबसे महंगी सड़क, कौन-कौन सी?

अहमदाबाद के दो इलाकों में जबरदस्त बदलाव होने वाले हैं। इन दोनों इलाकों को सजाने और संवारने की योजना बनायी गयी है। इतना ही नहीं, क्या आप जानते हैं, इस सुन्दरीकरण के बाद अहमदाबाद के इन दोनों इलाकों में होगी सबसे महंगी सड़क। अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) शहर के चुनिंदा इलाकों की 6 सड़कों का सुन्दरीकरण करने वाली है।

इसके बाद जब आप यहां घूमने जाएंगे तो आपको अमरिकी राज्य न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में घूमने जैसा अनुभव होगा। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो AMC ने हाल ही में करोड़ की लागत से होने वाले सुन्दरीकरण का टेंडर भी आमंत्रित किया था।

ahmedabad law garden road

अहमदाबाद के कौन से दो इलाकों का होगा सुन्दरीकरण?

Ahmedabad Mirror की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार AMC ने अहमदाबाद के दो इलाकों की 6 सड़कों का सुन्दरीकरण करोड़ों की लागत से करने का फैसला लिया है। जिन इलाकों का सुन्दरीकरण किया जाने वाला है, वह हैं -

1. लॉ गार्डन
2. मीठाखली

बताया जाता है कि इन दोनों इलाकों में सड़कों की स्थिति से लेकर फुटपाथ को चौड़ा बनाने, सड़कों के दोनों तरफ बैठने के लिए डिजाइन बेंच के अलावा और भी कई तरह की कलाकृतियों से सजाना, पेड़-पौधे लगाना और अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक फिटिंग्स से सजाया जाएगा। जिसे देखकर ऐसा लगेगा कि आप अमेरिका के किसी शहर में घूम रहे हैं।

कितनी होगी लागत?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार AMC कुल मिलाकर करीब ₹194.21 करोड़ की लागत से इन दोनों इलाकों और यहां से होकर गुजरने वाली सड़कों के आसपास के किनारों का सुन्दरीकरण का फैसला लिया है। बताया जाता है कि सुन्दरीकरण के लिए हर एक किमी लंबी सड़क पर लगभग ₹30 करोड़ खर्च किया जाएगा। इस पूरी लागत को तीन हिस्सों में बांटकर ही टेंडर आमंत्रित किया गया है।

  • सिवील निर्माण कार्यों के लिए - ₹97.10 करोड़
  • इलेक्ट्रॉनिक कार्यों के लिए - ₹84.44 करोड़
  • फर्निचर (बेंच आदि निर्माण) के लिए - ₹12.66 करोड़

इसके साथ ही इसमें GST भी जोड़ा जाएगा।

law garden ahmedabad development

विदेशों की तरह चमकेंगी कौन सी सड़कें?

इस परियोजना में 6 सड़कों का सुन्दरीकरण किया जाएगा। कुल 6.68 किमी की दूरी में दोनों इलाकों को सुन्दर व आकर्षक बनाने का काम किया जाएगा। इस परियोजना में जिन सड़कों को आकर्षक बनाया जाएगा, उनमें शामिल हैं -

  • एनसीसी से टैप सर्किल
  • टैप सर्किल से तनिष्क
  • तनिष्क से गुल्बाल तेक्रा
  • टैप सर्किल से चिराग मोटर्स
  • पंचवटी से लॉ गार्डन बीआरटीएस
  • लॉ गार्डन बीआरटीएस से जीआईसीईए

मिली जानकारी के अनुसार AMC ने सड़कों के दोनों ओर सजाने का डिजाइन फाइनल करने के साथ-साथ फुटपाथ को चौड़ा बनाना, सड़कों के दोनों ओर पेड़-पौधे लगाना, अलग मार्केट बनाना, लॉ गार्डन में पब्लिक प्लाजा बनाने के साथ-साथ बच्चों के खेलने की जगह बनाने का फैसला लिया है। इस बारे में मीडिया से बात करते हुए AMC के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इन दोनों इलाकों का विकास होने से निश्चित रूप से ट्रैफिक के दबाव को कम करने में भी मदद मिलेगी।

इसके साथ ही ये इलाके कई तरह की गतिविधियों के लिए भी अधिक जगह देंगे। बताया जाता है कि सड़कों के किनारों पर बेंच लगाएं जाएंगे और मॉर्डन बस स्टैंड भी बनेंगे। ट्रैफिक का बहाव अच्छी तरह से जारी रह सकें, इसे सुनिश्चित करने के लिए सड़क को सीमेंट और कंक्रीट से तैयार किया जाएगा।

More News

    Read more about: ahmedabad gujarat
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+