Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद के मनीनगर से गांधीनगर के अक्षरधाम मंदिर तक AMTS की एक्सप्रेस बस सेवा, क्या है किराया और रूट?

अहमदाबाद के मनीनगर से गांधीनगर के अक्षरधाम मंदिर तक AMTS की एक्सप्रेस बस सेवा, क्या है किराया और रूट?

अमदावादियों के लिए बड़ी अच्छी खबर। अब गांधीनगर और खासतौर पर अक्षरधाम मंदिर तक जाने के लिए एक नया विकल्प मिल गया है। अहमदाबाद से गांधीनगर में अक्षरधाम मंदिर के बीच एक्सप्रेस बस सेवा की शुरुआत की गयी है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस नयी बस सेवा की शुरुआत अहमदाबाद म्यूनिसिपल ट्रांसपोर्ट सर्विस (AMTS) द्वारा की गयी है।

बताया जाता है कि इस बजट फ्रेंडली तेज रफ्तार बस सेवा की शुरुआत मंदिर में दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं और अहमदाबाद से गांधीनगर के बीच आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा को सुनिश्चित करने के लिए ही की गयी है।

Ahmedabad Maninagar to Akshardham temple in Gandhinagar Express bus service started know fare and route

इस बारे में Knock Sense की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार नई एक्सप्रेस बस सेवा की शुरुआत अहमदाबाद के मनीनगर से गांधीनगर के अक्षरधाम मंदिर के बीच की गयी है। बताया जाता है कि यह बस सेवा रूट नंबर 102 के अनुसार ही चलायी जाएगी। बताया जाता है कि प्रतिदिन मनीनगर से अक्षरधाम मंदिर के बीच यह बस 16 ट्रिप लगाएगी।

इन दोनों शहरों के बीच 2 बसों का संचालन किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि नई एक्सप्रेस बस सेवा के शुरू होने से अहमदाबाद से गांधीनगर के बीच श्रद्धालुओं व हर दिन काम के सिलसिले में आवाजाही करने वाले यात्रियों को आने-जाने में बहुत सुविधा होगी।

क्या होगा रूट?

  • लाल दरवाजा
  • दिल्ली दरवाजा
  • शाहीबाग अंडरब्रिज
  • विसत सर्किल
  • तपोवन सर्किल
  • कोबा सर्किल
  • पी.डी.पी.यू. क्रॉस रोड
  • रक्षा शक्ति सर्किल
  • इन्द्रोदा सर्किल
  • सीएच-3 सर्किल (सेक्टर 11)
  • विधान सभा
  • उद्योग भवन क्रॉस रोड
  • पुराना सचिवालय
  • अक्षरधाम स्वामीनारायण मंदिर

किराया - ₹40 प्रति व्यक्ति। इसमें फ्री पास, कन्सेशन पास या फिर किसी भी अन्य प्रकार के टिकट की सुविधा नहीं मिलेगी।

More News

    Read more about: ahmedabad gandhinagar travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+