Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद के कांकरिया लेक में शुरू होगा मल्टीकलर फाउंटेंन और दौड़ेगी दो नयी टॉय ट्रेन

अहमदाबाद के कांकरिया लेक में शुरू होगा मल्टीकलर फाउंटेंन और दौड़ेगी दो नयी टॉय ट्रेन

अहमदाबाद का कांकरिया लेक फ्रंट अब होने वाला है थोड़ा सा और रंगीन। क्योंकि यहां जल्द ही शुरू होने वाला है मल्टीकलर वाटर फाउंटेन (Multi-Color Fountain)। अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) ने डिजाइन के चुनाव और मल्टीकलर इस फाउंटेन की देखरेख के संबंध में टेंडर आमंत्रित किया है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार कांकरिया लेकफ्रंट पर मल्टीकलर फाउंटेन परियोजना में कई तरह के काम किये जाएंगे, इन सभी के लिए ही टेंडर आमंत्रित किया जा रहा है। इसके साथ ही दो नयी टॉय ट्रेन खरीदने और दो पुराने टॉय ट्रेन की मरम्मत के काम के लिए इच्छुक लोगों को दिलचस्पी जताने के लिए कहा है।

ahmedabad kankaria lakefront

Desh Gujarat की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद के कांकरिया लेकफ्रंट पर मल्टीकलर फाउंटेन के जिन कार्यों के लिए टेंडर आमंत्रित किये जा रहे हैं, उनमें शामिल है -

  • फाउंटेन का फ्लोटिंग जेट समेत डिजाइनिंग का काम।
  • वर्तमान म्यूजिक सिस्टम को नए फाउंटेन में शामिल करना।
  • शानदार विजुअल इफेक्ट वाले लाइटिंग सिस्टम तैयार करना।
  • इसके साथ ही फाउंटेन में पानी का पैटर्न भी म्यूजिक और लाइट के साथ तालमेल बिठाने वाला होना चाहिए, ताकि दर्शकों का अनुभव बेहतरीन हो।
  • पानी के कम से कम 6 अनोखे पैटर्न बनने चाहिए, जिसमें 50 से ज्यादा इफेक्ट हो।
  • इन सभी इफेक्ट को समय और जरूरत के हिसाब से बदला जा सकें।
  • मल्टीकलर फाउंटेन में जो पानी आ रहा हो, उसका साफ होना बहुत जरूरी है। ताकि किसी भी तरह के मलबे या कचरे की वजह से सिस्टम खराब न हो।

इसके साथ ही कांकरिया लेकफ्रंट के लिए मल्टीकलर फाउंटेन का डिजाइन जो भी करेगा, उसे इस बात का खास ख्याल रखना होगा कि इस फाउंटेन की वजह जलीय जीवों पर कोई बुरा असर न पड़े या उन्हें कोई परेशानी न हो। यह फव्वारा बोटिंग इलाके के पास ही होना चाहिए। बताया जाता है कि जो कंसल्टेंट इस फव्वारे को डिजाइन करने की जिम्मेदारी उठाएगा, उसे ही सभी आवश्यक अनुमतियां लेनी होगी।

kankaria lakefront ahmedabad

इसके साथ ही फव्वारे का सिस्टम बिजली कम खर्च करने वाला हो, इसे सुनिश्चित भी करने की जरूरत है। इस परियोजना में कम्प्यूटरीकृत तरीके से पूरे फव्वारे को कंट्रोल किया जाएगा ताकि जल्दी-जल्दी पानी पर लाइट्स के इफेक्ट को बदला जा सकें।

इसके साथ ही कांकरिया लेकफ्रंट पर 2 नयी टॉय ट्रेन को खरीदने के लिए भी एजेंसी का चुनाव किया जा रहा है। चयनित एजेंसी से डीजल से चलने वाली नयी टॉय ट्रेन खरीदी जाएगी और दो पुरानी टॉय ट्रेन की मरम्मत करवायी जाएगी। जिस एजेंसी का भी चुनाव किया जाएगा, वह कांकरिया लेकफ्रंट के थीम से मेल खाता हुआ ही नए टॉय ट्रेन की आपूर्ति करेगा जो पूरी तरह से इंस्टॉल किया हुआ और जांचा-परखा होगा।

नई टॉय ट्रेन के किसी भी यंत्र आदि में कोई भी खराबी आती है, तो जो एजेंसी इसकी आपूर्ति करवाएगी, वहीं इन यंत्रांशों को बदलने या इनकी मरम्मत करने के लिए भी जिम्मेदार होगी। यानी कि एजेंसी को टॉय ट्रेन के यंत्रों पर निर्धारित कुछ समय की वारंटी देनी पड़ेगी। बताया जाता है कि जो नयी टॉय ट्रेन आएगी, उन्हें साल 2022 में AMC के अपग्रेड किये हुए ट्रैक पर चलाया जाएगा। इनमें से हर टॉय ट्रेन में एक बार कुल 150 यात्री बैठ सकेंगे और यह नैरो गेज (610 मिमी) की ट्रैक पर चलेगी।

More News

    Read more about: ahmedabad surat
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+