Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अब अहमदाबाद में ही करें ट्यूलिप के फूलों का दीदार, कहां? नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली या कश्मीर

अब अहमदाबाद में ही करें ट्यूलिप के फूलों का दीदार, कहां? नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली या कश्मीर

अगर आप फूल पसंद करते हैं और अहमदाबाद के फ्लावर शो में घूमने के बावजूद आपका मन नहीं भरा तो जरा रुकिए। आपके लिए एक बड़ी ही रोमांचक जानकारी लेकर हम आएं हैं। अब आपको ट्यूलिप के चटख रंगों वाले फूल देखने के लिए न तो कश्मीर के श्रीनगर में मौजूद ट्यूलिप गार्डन जाना पड़ेगा और न ही सर्दियों के मौसम में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विभिन्न बागिचों के चक्कर काटने होंगे।

अब आप अहमदाबाद में ही ट्यूलिप के इन शानदार फूलों को करीब से देख सकेंगे। अहमदाबाद में पहली बार खिलाया गया है ट्यूलिप के कई रंगों के फूल। पर कहां देख सकेंगे आप ट्यूलिप के इन शानदार और बेहद खूबसूरत फूलों को?

ahmedabad glow garden tulip

अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर पिछले महीने ही खुले ग्लो गार्डन में आप देख सकेंगे कई रंगों वाले ट्यूलिप के इन फूलों को। Desh Gujarat की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के लेफ्टी. गवर्नर विनय कुमार सक्सेना ने अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन को ट्यूलिप के 1000 बल्ब उपहार में दिये थे। उन्हीं बल्ब से ट्यूलिप के इन पौधों को उगाया गया है, जिनपर अब फूल खिलने लगे हैं।

गौरतलब है कि आमतौर पर ट्यूलिप ठंडी जगहों जैसे कश्मीर, दिल्ली आदि जगहों पर खिलते हैं। लेकिन उपहार में मिले ट्यूलिप के इन बल्ब की लगातार देखरेख और सही वातावरण मिलने की वजह से अहमदाबाद में भी इन्हें खिलाया जा सका है।

glow garden ahmedabad tulip flowers

ग्लो गार्डन में आने वाले दर्शकों को कई रंगों के ट्यूलिप यहां गमलों में सजाए हुए दिखेंगे, जिनमें नारंगी, लाल, सफेद और पीला प्रमुख है। ट्यूलिप के फूल बहुत कम समय के लिए ही खिलते हैं। इसलिए अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन अहमदाबाद वासियों और पर्यटकों से लगातार अनुरोध कर रहे हैं कि वे जल्द से जल्द ग्लो गार्डन में आकर इन शानदार फूलों को देखें।

More News

Read more about: ahmedabad
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+