Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद रिवरफ्रंट फ्लावर शो 2023; देखने को मिलेगी 150 से अधिक फूल की प्रजातियां

अहमदाबाद रिवरफ्रंट फ्लावर शो 2023; देखने को मिलेगी 150 से अधिक फूल की प्रजातियां

अहमदाबाद रिवरफ्रंट फ्लावर शो अब इस शहर का एक अनूठा आकर्षण बन गया है। इस कार्यक्रम की शुरुआत लोगों को बागवानी, प्रकृति और पर्यावरण के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से किया जाता है। इस दौरान यहां आने वाले पर्यटकों को बताया जाता है कि... छत पर बागवानी कैसे करें, ऑफिस में गार्डन कैसे लगाएं, नेट हाउस, किचन जैसे तमाम विषयों पर गार्डनिंग को लेकर पर्यटकों को बताया जाता है।

अहमदाबाद

एएमसी करता है आयोजन

इस कार्यक्रम की शुरुआत साल 2013 में की गई थी। ऐसे में इस बार होने वाला फ्लावर शो 10वां संस्करण है, जिसका साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया। कोरोना महामारी के चलते दो साल बाद शुरू हुए इस आयोजन में काफी लोग पहुंच रहे हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह एक खास पर्व के रूप में जाना जाता है। इस फ्लावर शो का आयोजन अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) करता है।

साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित होती है यह पुष्प प्रदर्शनी

अहमदाबाद नगर निगम की ओर से साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित यह पुष्प प्रदर्शनी बेहद आकर्षित लगती है। दो सप्ताह तक चलने वाले इस आयोजन में देश के कोने-कोने से पर्यटक पहुंचते हैं और इस फूलों की खुश्बूदार बगिया में आनंद का अनुभव करते हैं। इस दौरान आयोजन स्थल के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में नगर निगम द्वारा विशेष बस सेवाओं की व्यवस्था भी की जाती है।

Gujarat

प्रदर्शनी में 150 से भी अधिक फूलों की प्रजातियां

इस दौरान दुनिया भर के रंग-बिरंगे फूल इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हैं। इस बार के फ्लावर शो में करीब 150 से भी अधिक फूलों की प्रजातियां देखी जा सकती है। इसमें ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और थाईलैंड से कुम्बिडियम ऑर्किड, हाइड्रेंजिया, गुज़मैनिया, एंथुरियम, आर्किड, डच गुलाब, जरबेरा, पेटूनिया और अन्य प्रजातियां शामिल है। इस दौरान प्रकृति संबंधी पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाता है।

फूलों से बनी कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र

आयोजन के दौरान स्थल पर फूलों से बनी तमाम कलाकृतियां देखी जा सकती है, जो इसका मुख्य आकर्षण है। इस बार आप फूलों से सजी जिराफ, हाथी, जी-20, यू-20, आजादी का अमृत महोत्सव, मिलेट इयर, हनुमान जी व कई देवी-देवता, योग, फुटबॉल, बार्बी डॉल जैसी कई कलाकृतियां शामिल की गई हैं। अगर आप चाहे तो यहां से फूलों के पौधे, उर्वरक और उपकरण खरीद सकते हैं।

Gujarat

फ्लावर शो के दौरान होने वाली गतिविधियां

1. तरह-तरह के फूल

2. फूड जोन

3. फूल का प्रदर्शन

4. बागवानी पर शिक्षा

अहमदाबाद रिवरफ्रंट फ्लावर शो देखने कैसे पहुंचें?

अहमदाबाद शहर से 5 किमी की दूरी पर हो रहे रिवरफ्रंट फ्लावर शो के आयोजन स्थल तक पहुंचने के लिए नजदीकी एयरपोर्ट अहमदाबाद में ही है, जो यहां से 12 किमी दूर है। वहीं, स्थल का नजदीकी रेलवे स्टेशन कालूपुर रेलवे स्टेशन है, जो यहां से 5 किमी दूर है। इसके अलावा यहां सड़क मार्ग से भी आसानी से पहुंचा जा सकता है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+