Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद में घूमने की Superhit जगहें, कितनी है कालूपुर रेलवे स्टेशन से इनकी दूरी और पहुंचने में लगने वाला समय?

अहमदाबाद में घूमने की Superhit जगहें, कितनी है कालूपुर रेलवे स्टेशन से इनकी दूरी और पहुंचने में लगने वाला समय?

अहमदाबाद गुजरात का सबसे बड़ा शहर है। इस शहर की सांस्कृति विरासत से लेकर ऐतिहासिक महत्व तक, बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करती है। देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में लोग गुजरात और भारत की संस्कृति को जानने-समझने और गुजरात के रंग में रंग जाने के लिए अहमदाबाद में घूमने के लिए आते रहते हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है घूमने के लिए समय बहुत कम होता है और सटिक जानकारी नहीं होने की वजह से पास में ही मौजूद अच्छी जगहें घूम नहीं पाते हैं।

बाद में जब इस बारे में जानकारी मिलती है तो सिर्फ अफसोस करना पड़ जाता है। आपको ऐसा कोई अफसोस न करना पड़े, इसलिए हम आपको शहर के प्रमुख इलाके कालूपुर रेलवे स्टेशन से अहमदाबाद में घूमने लायक प्रमुख पर्यटन स्थलों की दूरी और वहां पहुंचने में लगने वाले औसत समय की जानकारी दे रहे हैं।

sabarmati ashram

अगली बार आप अगर थोड़े से समय के लिए ही अहमदाबाद में ठहरे या अपने सफर के बीच में थोड़ा सा वक्त चुरा पाएं तो अहमदाबाद की ऐतिहासिक धरोहरों को देखने जरूर जाएं। यकीन मानिए, इस शहर की पारंपरिक और ऐतिहासिक संरचनाएं एक भारतीय होने पर आपको गर्व महसूस करवाएंगी।

अहमदाबाद में घूमने की प्रमुख जगहें -

साबरमती आश्रम - साबरमती नदी के किनारे स्थित इस आश्रम की स्थापना महात्मा गांधी ने की थी। अहमदाबाद के कालुपूर रेलवे स्टेशन से साबरमती आश्रम की दूरी करीब 7 किमी की है। गाड़ी से यहां पहुंचने में अधिक से अधिक 30 मिनट का समय लग सकता है।

भद्रा फोर्ट - अहमद शाह प्रथम में वर्ष 1411 में भद्रा किले का निर्माण करवाया था। यह किला अहमदाबाद की चहारदिवारी पर मौजूद है। कालुपूर रेलवे स्टेशन से भद्रा किले की दूरी मात्र 3.5 किमी है। रास्ता थोड़ा घुमावदार जरूर है लेकिन गाड़ी से यहां तक जाने में अधिकतम 15 से 20 मिनट का समय लग सकता।

लॉ गार्डन - अहमदाबाद एयरपोर्ट से मात्र 25 मिनट की दूरी पर स्थित लॉ गार्डन अहमदाबाद में शॉपिंग करने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहां आपको पारंपरिक गुजराती परिधानों से लेकर ज्वेलरी, सजावटी सामान और न जाने क्या-क्या लेटेस्ट डिजाइन में मिल जाएगी। इसके साथ ही यहां गुजराती स्ट्रीट फूड भी मिलेंगे, शॉपिंग के बीच में उनका स्वाद चखना बिल्कुल मत भूलें। लॉ गार्डन कालुपूर रेलवे स्टेशन से करीब 5.7 किमी की दूरी पर है जहां तक पहुंचने में 20 से 25 मिनट का समय लग सकता है।

ऑटो वर्ल्ड विंटेज कार म्यूजियम - यह म्यूजियम गाड़ियों का एक व्यक्तिगत म्यूजियम है, जहां आपको विंटेज गाड़ियां, बाईक्स और बग्घी आदि देखने को मिलेंगे। यह 300 से ज्यादा प्रकार की देसी और विदेशी कंपनियों की गाड़ियां जैसे जैगुआर, मर्सिडिज,बेंटले, रोल्स रॉयस, ऑस्टिन आदि देख सकेंगे। अहमदाबाद के कालुपूर रेलवे स्टेशन से इसकी दूरी करीब 12.4 किमी की है, जहां तक पहुंचने में 35 से 40 मिनट का समय लग सकता है।

kankaria lake

कांकरिया झील - यह झील अहमदाबाद की सबसे बड़ी झील है। यह लगभग 500 से भी अधिक पुराना है। इस झील का निर्माण 15वीं शताब्दी में किया गया बताया जाता है। साल 2008 में इस झील का नवीनीकरण किया गया था, जिसके बाद यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ गयी है। कालुपूर रेलवे स्टेशन, अहमदाबाद से कांकरिया झील की दूरी करीब मात्र 3.1 किमी है। अगर ज्यादा तेज धूप न हो तो टहलते हुए आप आसानी से यहां पहुंच सकते हैं। या फिर गाड़ी से यहां जाने में 10-15 मिनट का समय लग सकता है।

sabarmati riverfront

साबरमती रिवरफ्रंट - अहमदाबाद का प्रमुख आकर्षण साबरमती नदी के किनारे बनाया गया रिवरफ्रंट है। साल 2005 में रिवरफ्रंट का निर्माण शुरू हुआ था और 2012 में इसके पहले चरण को आम जनता के लिए खोल दिया गया था। कालूपुर रेलवे स्टेशन से साबरमती रिवरफ्रंट की दूरी 5.5 किमी की है। यह रास्ता बड़ा ही घुमावदार है। इसलिए स्टेशन से रिवरफ्रंट तक पहुंचने में लगभग 30 से 35 मिनट का समय लगता है।

तीन दरवाजा - किसी जमाने में यह अहमदाबाद का प्रवेश द्वार हुआ करता था। इस द्वार का निर्माण 1415 में किया गया था। कालूपुर रेलवे स्टेशन से तीन दरवाजा की दूरी 2.4 किमी की है, जहां तक पहुंचने में 16 से 20 मिनट का समय गाड़ी द्वारा लगता है।

बाई हरीर नी वाव - गुजरात की कलाकृति का शानदार नमूना है बाई हरीर नी वाव। यह एक बावड़ी है, जिसका निर्माण वर्ष 1499 में करवाया गया था। इस बावड़ी में दो कुएं हैं। हालांकि गहराई कम होने की वजह से अब अक्सर यह बावड़ी सूख जाती है, लेकिन पत्थरों पर शानदार नक्काशी और यहां की ठंडक पर्यटकों को आकर्षित करती रहती है। यह बावड़ी कालूपुर रेलवे स्टेशन से लगभग 4.1 किमी की दूरी पर मौजूद है। सारंगपुर ब्रिज से होकर जाने पर यहां पहुंचने में करीब 15-16 मिनट का समय लग सकता है।

More News

Read more about: ahmedabad travel tourism
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+