Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद से प्रयागराज की सीधी उड़ान महाकुंभ से पहले ही हो जाएगी शुरू, जानिए कब से और Timing?

अहमदाबाद से प्रयागराज की सीधी उड़ान महाकुंभ से पहले ही हो जाएगी शुरू, जानिए कब से और Timing?

अगले साल पौष पूर्णिमा के दिन से उत्तर प्रदेश के संगमतट पर प्रयागराज में महाकुंभ मेला 2025 की शुरुआत होने वाली है। 13 जनवरी 2025 से शुरू होकर यह मेला 26 फरवरी 2025 तक लगेगा। इस साल बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं के महाकुंभ मेले में पहुंचने की संभावना जतायी जा रही है। प्रयागराज को देश के अलग-अलग शहरों से जोड़ने में एयरलाइंस कंपनियों ने सीधी उड़ान का संचालन करने का फैसला लिया है।

गुजरात के प्रमुख शहर अहमदाबाद और आसपास के इलाकों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र संगम में डुबकी लगाने और मोक्ष की मनोकामना के साथ महाकुंभ मेले में हिस्सा लेने जरूर जाएंगे।

ahmedabad-prayagraj indigo direct flight

इसी बात को ध्यान में रखते हुए निजी एयरलाइंस कंपनी इंडिगो (Indigo Airlines) ने अहमदाबाद से प्रयागराज के लिए सीधी उड़ान सेवाओं को शुरू करने की घोषणा की है। खास बात है कि यह उड़ान सेवा महाकुंभ मेले के शुरू होने के कुछ दिनों पहले से ही शुरू कर दी जाएगी। Times of India की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद से प्रयागराज के बीच इंडिगो एयरलाइंस की सीधी उड़ान 8 जनवरी 2025 से शुरू हो जाएगी।

इस उड़ान सेवा को खासतौर पर महाकुंभ मेला 2025 को ध्यान में रखते हुए शुरू करने का फैसला लिया गया है। हालांकि प्रयागराज से अहमदाबाद के अलावा और भी कई शहरों के लिए विभिन्न एयरलाइंस कंपनियों ने सीधी उड़ान सेवाओं को शुरू करने की घोषणा की है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस का अहमदाबाद-प्रयागराज के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू करने के प्रस्ताव को DGCA ने मंजूर भी कर लिया है। बताया जाता है कि इस उड़ान सेवा के लिए इंडिगो एयरबस क्लास की विमान का इस्तेमाल करने वाली है, जिसमें 180 यात्री सवार हो सकेंगे। संभावना जतायी जा रही है कि इस उड़ान सेवा का बड़ी संख्या में लाभ अहमदाबाद से खासतौर पर महाकुंभ मेले में प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालु उठाएंगे।

क्या होगी फ्लाइट की Timing?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद से प्रयागराज के बीच इंडिगो की फ्लाइट का संचालन सप्ताह में 3 दिन - सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को किया जाएगा।

  • यह फ्लाइट अहमदाबाद से सुबह 7.35 बजे प्रयागराज के लिए उड़ान भरेगी और प्रयागराज में सुबह 9.25 बजे लैंड करेगी।
  • 30 मिनट के ठहराव के बाद उसी दिन यह फ्लाइट प्रयागराज से सुबह 9.55 बजे उड़ान भरेगी और अहमदाबाद में सुबह 11.45 बजे पहुंचेगी।

गौरतलब है कि महाकुंभ मेला 2025 को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज के लिए विभिन्न एयरलाइंस कंपनियों ने जयपुर, जबलपुर, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, कोलकाता, देहरादुन और चंडीगढ़ से भी सीधी उड़ान सेवा शुरू करने का प्रस्ताव दिया गया है। बता दें, इस मेले को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से भी विशाल आयोजन किया जा रहा है।

मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के रहने-खाने, उनकी सुरक्षा से लेकर स्नान आदि के लिए घाटों का निर्माण, सीसीटीवी कैमरे लगाने की व्यवस्था, पार्किंग का इंतजाम आदि की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। भारतीय रेलवे ने महाकुंभ के मद्देनजर विभिन्न शहरों को प्रयागराज से जोड़ने वाली स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा कर दी है।

More News

    Read more about: ahmedabad prayagraj travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+