Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जानिए क्या है अकबर के मकबरे से जुड़ा बड़ा रहस्य !

जानिए क्या है अकबर के मकबरे से जुड़ा बड़ा रहस्य !

अकबर का मकबरा, आगरा के सिकंदरा में स्थित है, और माना जाता है कि इसका निर्माण 17वीं शताब्दी में अकबर ने स्वयं करवाया था। हालांकि इस मकबरे की संपूर्ण सरंचना को अकबर के बेटे ने पूरा किया।

आगरा भारत के चुनिंदा सबसे खास पर्यटन स्थलों में गिना जाता है, जहां करोड़ों की तादाद में विश्व भर से पर्यटकों को आगमन होता है। भारत के इतिहास के कई अहम पहलू इस प्राचीन स्थल से जुड़े हैं, जिसमें सबसे ज्यादा नाम मुगल शासकों का आता है। मुगल काल के दौरान यहां कई शानदार संरचनाओं का निर्माण करवाया गया था, जो भारत की ऐतिहासिक संपदा में बहुमुल्य रत्न की तरह काम करती हैं। यहां का मुख्य आकर्षण ताजमहल है, जो विश्व के सात अजूबों में गिना जाता है। इस एकमात्र स्मारक को देखने लिए यहां रोजाना पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ती है। हालांकि इसके अलावा भी यहां बहुत सी प्राचीन संरचनाएं मौजूद हैं, जिन्हें आगरा भ्रमण के दौरान देखा जा सकता है। आज हमारे साथ जानिए आगरा स्थित उस खास मकबरे के बारे में जिसका निर्माण अकबर ने खुद करवाया था।

अकबर का मकबरा

अकबर का मकबरा

PC-Ritobroto.sengupta

अकबर का मकबरा, आगरा के सिकंदरा में स्थित है, और माना जाता है कि इसका निर्माण 17वीं शताब्दी में अकबर ने स्वयं करवाया था। हालांकि इस मकबरे की संपूर्ण सरंचना को अकबर के बेटे ने पूरा किया। यह मकबरा मुगलकालीन वास्तुकला का अनूठा उदाहरण है। आगर भ्रमण पर निकले पर्यटक इस प्राचीन संरचना को देखना पसंद करते हैं। खासकर दीवारों की गई बारीक नक्काशी आगंतुकों को काफी ज्यादा प्रभावित करती है। मकबरे का हर एक कोना देखने लायक है। यहां मौजूद मेहरावे और मीनारे कारीगर की दक्षता को भली भांति प्रदर्शित करती हैं। वैसे इस मकबरे से एक ऐसा रहस्य भी जुड़ा है, जिसके बारे में अधिकांश लोगों को नहीं पता। क्या आप जानते हैं भले ही यह अकबर का मकबरा है, लेकिन इस मकबरे में अकबर की अस्थियां मौजूद नहीं है। इसके पीछे की भी एक अनकही कहानी जुड़ी है। इतिहास से जुड़े पन्नों के मुताबिक यह मकबरा कभी किसी जाट शासक द्वारा लूटा गया था, जिसने अकबर की कब्र से उसकी अस्थियां निकालकर आगरे की गलियां में घूमाईं थी, क्योंकि वो पिता का बदला लेना चाहता था। यह अकबर से जुड़ा एक महत्वपूर्ण स्थल आपको यहां जरूर आना चाहिए।

आने का सही समय

आने का सही समय

PC-Soham Banerjee

ग्रीष्मकाल के दौरान आगरा काफी ज्यादा गर्म रहता है, इसलिए आप यहां का प्लान अक्टूबर से लेकर फरवरी के मध्य का बना सकते है। इस दौरान यहां का मौसम काफी मनमोहक बना रहता है, और आप आराम के अकबर के मकबरे के साथ शहर की अन्य संरचनाओं को देख सकते हैं। हालांकि आगरा एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, और यहां सालभर पर्यटकों का आगमन लगा रहता है।

क्यों आएं मकबरा देखने ?

क्यों आएं मकबरा देखने ?

PC- Flickr

इस मकबरे की यात्रा आपके लिए कई मायनों में खास हो सकती है। इतिहास में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह एक शानदार स्थल है, यहां मुगलकालीन इतिहास के कई अहम पहलुओं को समझा जा सकता है। आप इस मकबरे के माध्यम से मुगल वास्तुकला को करीब से देख सकते हैं। यहां की यात्रा आपको भारतीय इतिहास की तरफ ले जाएगी। इसके अलावा आप आगरे स्थित अन्य संरचनाओं को भी देख सकते हैं, जिसमें ताजमहल सबसे खास है।

कैसे करें प्रवेश

कैसे करें प्रवेश

PC- Meutia Chaerani

आगरा आप परिवहन के तीनों साधनों की मदद से पहुंच सकते हैं। यहां का निकटतम हवाईअड्डा आगरा एयरपोर्ट है, जहां से आप कैब यहा टैक्सी के द्वारा मकबरे तक पहुंच सकते हैं। रेल मार्ग के लिए आप आगरा रेलवे स्टेशन का सहारा ले सकते हैं, जहां से भी आपको मकबरे के लिए प्राइवेट टैक्सी मिल जाएगी। अगर आप चाहे तो यहां सड़क मार्गों के जरिए भी पहुंच सकते हैं, आगरा दिल्ली और आसपास के बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+