Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अमरनाथ यात्रा के लिए करवा सकेंगे तत्काल रजिस्ट्रेशन, क्या है तत्काल रजिस्ट्रेशन और कहां हैं सेंटर?

अमरनाथ यात्रा के लिए करवा सकेंगे तत्काल रजिस्ट्रेशन, क्या है तत्काल रजिस्ट्रेशन और कहां हैं सेंटर?

इस साल अमरनाथ यात्रा के लिए जाना चाहते हैं लेकिन कुछ वजहों से आप अभी तक अपना एडवांस रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाए हैं तो इससे निराश होने की जरूरत नहीं है। बाबा बर्फानी फिर भी आपको दर्शन से वंचित नहीं करेंगे। भारतीय रेलवे के तर्ज पर श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड और जम्मू प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तत्काल रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की है।

यात्रा से मात्र 2 दिन पहले आपको यह रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। बता दें, इस साल अमरनाथ गुफा की पवित्र यात्रा 29 जून से शुरू होने वाली है। तीर्थ यात्रियों का पहला जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए उससे 1 दिन पहले पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना होगा। यानी अमरनाथ गुफा के लिए तीर्थ यात्रियों का पहला जत्था 28 जून को रवाना होगा।

amarnath yatra tatkal registration

पहले आओ, पहले पाओ रजिस्ट्रेशन

मिली जानकारी के अनुसार तत्काल रजिस्ट्रेशन केवल उन यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी, जो किसी कारणवश अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवा सकें हैं। अमरनाथ गुफा के लिए तत्काल रजिस्ट्रेशन श्रद्धालुओं को उपलब्ध कोटे के आधार पर मिलेगी और यह पूरी तरह से पहले आओ, पहले पाओ के सिद्धांत पर मिलेगी। इसका अर्थ है कि तत्काल रजिस्ट्रेशन के लिए हर दिन श्रद्धालुओं का कोटा जारी किया जाएगा और उस कोटे के आधार पर तीर्थ यात्री अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे।

बता दें, अमरनाथ यात्रा मार्ग पर प्रतिदिन अधिकतम 10 हजार श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति है। लेकिन मौसम की विपरित परिस्थति में तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए इस संख्या को घटाया भी जा सकता है।

क्या है तत्काल रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

  • सबसे पहले तीर्थ यात्रियों को जम्मू रेलवे स्टेशन के पास सरस्वती धाम में रजिस्ट्रेशन का फॉर्म भरना होगा।
  • उसके आधार पर टोकन दिया जाएगा।
  • टोकन के आधार पर ही दूसरे दिन रजिस्ट्रेशन केंद्र पर जाकर तत्काल रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरी करनी होगी।
tatkal registration amarnath yatra 2024
  • मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार पूरे जम्मू में तत्काल रजिस्ट्रेशन के लिए 5 केंद्र बनाएं गये हैं। इनमें से 2 केंद्र साधुओं के लिए आरक्षित हैं।
  • गीता भवन और राम मंदिर रजिस्ट्रेशन केंद्र में साधुओं के रहने व खाने-पीने की व्यवस्था के साथ तत्काल रजिस्ट्रेशन भी होगा और मेडिकल जांच व प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

आम तीर्थ यात्रियों के लिए तत्काल रजिस्ट्रेशन केंद्र

  • जम्मू रेलवे स्टेशन के पास वैष्णवी धाम
  • पंचायत घर
  • शालामार स्थित महाजन हॉल

More News

    Read more about: amarnath yatra jammu lord shiva
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+