Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बस कुछ दिनों में ही दर्शन देंगे बाबा बर्फानी, अमरनाथ यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर बुकिंग शुरू

बस कुछ दिनों में ही दर्शन देंगे बाबा बर्फानी, अमरनाथ यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर बुकिंग शुरू

4 जुलाई से शिवभक्तों का सबसे पवित्र महीना सावन की शुरुआत होने वाली है। उससे ठीक 3 दिन पहले यानी 1 जुलाई से ही अमरनाथ यात्रा शुरू हो जाएगी। अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने यात्रा से संबंधित सारी लगभग तैयारियां पूरी कर ली है। अमरनाथ की पवित्र गुफा से जो तस्वीरें आ रही हैं, उनमें भगवान शिव का बाबा बर्फानी पूर्ण स्वरूप ही नजर आ रहा है।

amarnath yatra

दूसरी तरफ अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर बुकिंग भी शुरू कर दी है। यह यात्रा 31 अगस्त तक जारी रहेगी।

शुरू हो चुकी है हेलिकॉप्टर बुकिंग

amarnath ki gufa

अमरनाथ यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर बुकिंग पोर्टल को खोल दिया गया है। अमरनाथ श्राइन बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट https://jksasb.nic.in/ पर जाकर बुक सकते हैं। राहत की बात है कि इस हेलिकॉप्ट के लिए किराए में कोई वृद्धि नहीं की गयी है। शिवभक्तों के लिए अमरनाथ की पवित्र गुफा तक हेलिकॉप्टर की सेवा श्रीनगर के बालटाल और पहलगाम दोनों जगहों से मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार भक्तों को हेलिकॉप्टर सेवा के लिए एक तरफ का किराया 2800 रुपये और दोनों तरफ का किराया 5600 रुपये देना होगा।

करीब 5 लाख भक्त करेंगे पवित्र गुफा के दर्शन

amarnath yatra

अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन काफी पहले से ही शुरू हो चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 62 दिनों की अवधि में चलने वाली इस पवित्र यात्रा के लिए अब तक करीब 3 लाख यात्रियों ने पंजीकरण करवा लिया है। 1 जुलाई से शुरू होने वाले इस पवित्र यात्रा के लिए जम्मु के बेस कैंप में यात्रियों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। जम्मु के प्राइवेट कैब ऑपरेटरों ने रेलवे स्टेशन और श्री अमरनाथ जी बेस कैंप के बीच मुफ्त पिक एंड ड्रॉप सेवा देने का फैसला लिया है। उम्मीद की जा रही है कि इस साल करीब 5 लाख भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन करने अमरनाथ की पवित्र गुफा की यात्रा करेंगे।

अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने यात्रा के दौरान खाने-पीने से संबंधित कई निषेधाज्ञाएं जारी की हैं। ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें

यात्रा में इन बातों का रखें ख्याल

अमरनाथ यात्रा के लिए उन यात्रियों को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी, जिनके पास RFID कार्ड नहीं होगा। यानी प्रत्येक यात्री का रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। यात्रा के दौरान शराब (अल्कोहल) का सेवन करना पूरी तरह से वर्जित है। अमरनाथ गुफा की यात्रा के दौरान सिर्फ ट्रेकिंग शूज ही पहनकर आगे बढ़ने की सलाह अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने दी है।

अमरनाथ गुफा में सुबह 6 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक बाबा बर्फानी के दर्शन होंगे लेकिन 3 बजे के बाद किसी को पंजतरनी से आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने विशेष रूप से सलाह दी है कि तीर्थ यात्री पर्यावरण को नुकसान या प्रदूषित करने वाले किसी भी कार्यकलाप से खुद को दूर रखें।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+