Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »फैमिली वेकेशन के लिए पूर्वोत्तर भारत के खास स्थल

फैमिली वेकेशन के लिए पूर्वोत्तर भारत के खास स्थल

पूर्वोत्तर भारत में फैमिली वेकेशन । family vacation destination in North East India

पूर्वोत्तर भारत हमेशा से ही सैलानियों के सपनों का गंतव्य रहा है। यहां की मनमोहक आबोहवा और पहाड़ी खूबसूरती दूर-दराज के पर्यटकों को यहां आने के लिए मजबूर करती है। सात राज्यों का यह विशाल भूखंड प्राकृतिक खजानों का घर माना जाता है। शानदार अवकाश के लिए पूर्वोत्तर भारत के ये राज्य सबसे आदर्श विकल्प माने जाते हैं। फैमिली वेकेशन हो या फिर पार्टनर के साथ एक हसीन शाम पूर्वोत्तर हर उद्देश्य को पूरा करते हैं।

इस खास लेख में आज हम आपको नॉर्थ ईस्ट के कुछ उन शानदार स्थलों से रूबरू कराने जा रहे हैं, जो पारिवारिक भ्रमण के लिए सबसे खास माने जाते हैं। इस लेख के माध्यम से जानिए फैमिली वेकेशन के लिए पूर्वोत्तर भारत के सबसे खास स्थलों के बारे में।

गुवाहाटी

गुवाहाटी

PC- Anushila Bharali

पूर्वोत्तर का सबसे बड़ा शहर और सात बहनों के प्रवेश द्वार, गुवाहाटी हमेशा से ही पर्यटकों के मध्य काफी ज्यादा प्रसिद्ध रहा है। असम के भ्रमण पर निकले सैलानी यहां जरूर आना पसंद करते हैं। गुवाहाटी हर तरह के सैलानियों का स्वागत करता है, यह शहर ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक रूप से काफी ज्यादा मायने रखता है। पारिवारिक भ्रमण के लिए यह शहर काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है।

आप यहां के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कामख्या देवी मंदिर के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा ब्रह्मपुत्र नदी पर बने विश्व के सबसे बड़े नदी द्वीप की सैर का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा आप असम स्टेट म्यूजियम, फैंसी बाजार आदि स्थलों का भ्रमण भी कर सकते हैं।

गंगटोक

गंगटोक

PC- Kailas98

अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए आप सिक्किम के गंगटोक शहर का प्लान बना सकते हैं। यह एक आध्यात्मिक स्थर है, जहां का भ्रमण बहुत से उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है। गंगटोक सिक्किम का राजधानी शहर है जो अपने प्राकृतिक और आध्यात्मिक खूबसूरती के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यहां के बौद्ध मठों अपार मानसिक और आत्मिक शांति के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा आप यहां अपने एडवेंचर के शौक को भी पूरा कर सकते हैं।

सिक्किम की कला, संस्कृति और धार्मिक रीति-रिवाजों को जानने और समझने के लिए आप यहां आ सकते हैं। त्सो गगो झील, नामग्याल इंस्टीट्यूट ऑफ तिब्बोलॉजी, पेमायांग्स मठ, सरम्सा गार्डन, बंजजाकरी फॉल्स और पार्क, बाबा हरभजन सिंह मंदिर आदि यहां के मुख्य आकर्षण हैं, जिन्हें आप गंगटोक भ्रमण के दौरान देख सकते हैं।

चेरापूंजी

चेरापूंजी

PC- Devyanik

अगर आप अपने पारिवारिक भ्रमण को थोड़ा रोमांचकारी बनाना चाहते हैं तो पूर्वोत्तर राज्य मेघालय के चेरापूंजी की सैर का आनंद ले सकते हैं। मोसीनराम के बाद चेरापूंजी विश्व के दूसरे सबसे वेटलैंड के रूप मे जाना जाता है। मानसून के दौरान अगर आप प्रकृति का खूबसूरत रूप देखना चाहते हैं तो आप यहां जरूर आएं।

नोहकालिकाई फॉल्स, डेन्थलेन फॉल्स, सेवन सिसटर्स फॉल्स , मासस्माई गुफा, थांगखारंग पार्क, लिविंग रूट ब्रिज, आदि चेरापंजी में सबसे लोकप्रिय दर्शनीय स्थलों में गिने जाते हैं। यह स्थल पर्यटन के लिए काफी खास माना जाता है। एक क्वालिटी टाइम स्पेंट करने के लिए आप यहां का प्लान बना सकते हैं।

तवांग

तवांग

PC- Dhrubazaanphotography

पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश का सबसे छोटा जिला तवांग राज्य का वो खास स्थल है जहां आप पृथ्वी पर स्वर्ग की अनुभूति कर सकते हैं। यह पर्वतीय स्थल 2,669 मीटर की ऊंचाई के साथ सैलानियों का काफी ज्यादा प्रभावित करने का काम करता है।

आप यहां के प्रसिद्ध स्थलों में तवांग मठ, शोंगा-त्सर झील, नूरानंग झरने, पंकांग तेंग त्सो झील, बाप तेंग कांग वाटरफॉल और जसवंत गढ़ आदि को देख सकते हैं। आत्मिक और मानसिक शांति के लिए यह स्थल काफी ज्यादा मायने रखते हैं।

आइजोल

आइजोल

PC- Rohit Naniwadekar

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप मिजोरम के राजधानी शहर आइजोल की सैर का भ्रमण कर सकते हैं। अपनी उप उष्णकटिबंधीय जलवायु के दौरान यह स्थल वर्षभर सैलानियों का स्वागत करता है। मिजोरम मुख्य रूप से अपनी मनमोहक आबोहवा, आकर्षक प्राकृतिक स्थल और घुमवदार ट्रेल्स के लिए जान जाता है। एक पारिवारिक वेकेशन के लिए आप मिजोरम के आइजोल शहर का चुनाव कर सकते हैं।

आइजोल प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर के शौकीनों की पसंदीदा जगहों में गिना जाता है। अगर आप एक शांत स्थल की खोज में हैं तो यहां का भ्रमण कर सकते हैं। डर्टलांग हिल्स, सोलोमन मंदिर आदि यहां के प्रसिद्ध स्थल हैं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+