Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई से गोवा के बीच जरुर देखें इन खूबसूरत हिलस्टेशन को

मुंबई से गोवा के बीच जरुर देखें इन खूबसूरत हिलस्टेशन को

अगर आप मुंबई में रहते हैं, और इस साल के आखिरे महीने में कुछ रोमांचक करने की इच्छा रखते हैं.तो दोस्तों के साथ प्लान बना डालिए और निकल पड़िए गोवा वो भी रोड ट्रिप के जरिये। दोस्तों के साथ रोड ट्रिप करने क

By Goldi

अगर आप मुंबई में रहते हैं, और इस साल के आखिरे महीने में कुछ रोमांचक करने की इच्छा रखते हैं.तो दोस्तों के साथ प्लान बना डालिए और निकल पड़िए गोवा वो भी रोड ट्रिप के जरिये। दोस्तों के साथ रोड ट्रिप करने का अलग ही मजा होता है।

जब आप मुंबई से गोवा की रोड ट्रिप करते हैं...इस दौरान बीच रास्ते में कई बेहद खूबसूरत जगहें हैं, जिन्हें भी आप घूम सकते हैं। मुंबई से गोवा करीबन 600 किमी की दूरी पर स्थित है।

महाराष्ट्र एक बेहद ही खूबसूरत राज्य है, जहां से कई खूबसूरत और प्रकृति से भरपूर जगहों पर रोड ट्रिप कर पहुंच सकते हैं। मुंबई से गोवा में पहुँचने में करीबन 11 से 12 घंटे का समय लगता है। इस दौरान आप मुंबई गोवा के बीच पड़ने वाले खूबसूरत हिल स्टेशंस को भी देख सकते हैं।

इस रोड ट्रिप के लिए दो प्रमुख मार्ग हैं: एनएच 4 (पुणे - कोल्हापुर मार्ग), जिसे लोग काफी पसंद करते हैं... एनएच 66 (एनएच 17) - रत्नागिरी कोंकण मार्ग (भीड़ भरे और थोड़ा जोखिम भरा)। रूट 1 (एनएच 4) अक्सर इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि सड़क बहुत अच्छी है और परिवार यात्रा के लिए आदर्श है।

जबकि मार्ग 2 (एनएच 17) उन लोगों द्वारा चुना जाता है, जो एक रोमांचक सवारी करना चाहते हैं। यहां एनएच 66 (एनएच 17) के माध्यम से मुंबई से गोवा तक पहुंच सकते हैं।

मुंबई से पनवेल- दूरी 38 किमी

मुंबई से पनवेल- दूरी 38 किमी

आपकी यात्रा की शुरुआत होती है, सपनो की नगरी मुंबई से..ट्रेफिक से बचने के लिए आप तड़के सुबह 5 बजे अपनी यात्रा शुरू कर सकते हैं।PC:UrbanWanderer

पनवेल

पनवेल

पनवेल कोंकण रीजन का पप्रमुख द्वारा कहलाता है। पनवेल में आप नाश्ते के लिए रुक सकते हैं..साथ ही अगर टाइम की जल्दी नहीं है,कर्नाला बर्ड सेंचुरी देख सकते हैं,और साथ ही कर्नाला किला भी।PC:Mufaddalqn

पेन

पेन

महाराष्ट्र में स्थित पेन गणपति बप्पा की मूर्तियों के लिए जाना जाता है।PC:Rajaramraok

कोलाड

कोलाड

पेन के बाद आपका अगला डेस्टिनेशन है कोलाड। जहां आप रूककर नाश्ता कर सकते हैं..PC: Trinidade

चिपलून

चिपलून

चिपलून परशुराम का घर माना जाता है..यह वशिष्ठ नदी के तट पर स्थित है, पर मुंबई-गोवा का रूट प्रमुख डेस्टिनेशन भी। आप यहां रुककर इस जगहों को देख सकते हैं, नहीं तो अपनी यात्रा को जारी भी रख सकते हैं । मुंबई से गोवा की यात्रा करीबन 12 घंटे की है..अगर आप चाहें तो यहां रात में रुक सकते हैं।PC:Pranav011

पणजी,गोवा

पणजी,गोवा

अगर आप चिपलून में रात में रुके हैं, तो अगली सुबह आप अपनी यात्रा फिर से शुरू कर सकते हैं..गोवा पहुँचने के बाद आप गोवा के आसपास की खूबसूरत जगहों की सैर कर सकते हैं।PC: Pranav011

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+